वैभव सूर्यवंशी को किया बाहर, आकाश चोपड़ा ने पहले T-20 के लिए चुनी भारत की प्लेइंग XI

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैंचों की टी-20 सीरीज का आगाज मंगलवार 6 अक्टूबर से लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होगा। पहले मैच के लिए पू्र्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने भारत की प्लेइंग XI चुनी है, जिसमें वैभव सूर्यवंशी को ड्रॉप किया है। 

Vaibhav Sooryavanshi
वैभव सूर्यवंशी (फाइल फोटो)

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैंचों की टी-20 सीरीज का आगाज मंगलवार 6 अक्टूबर से लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होगा। पहले मैच के लिए भारत की प्लेइंग XI क्या होगी या होनी चाहिए इसको लेकर क्रिकेट पंडित अपनी- अपनी राय दे रहे हैं। रविवार को चेतेश्वर पुजारा ने अपनी प्लेइंग XI चुनी थी। इसके एक दिन बाद आज सोमवार को आकाश चोपड़ा ने भी पहले मैच के लिए भारत की प्लेइंग XI उनके अनुसार क्या होनी चाहिए इसके बारे में बात की है।

वैभव सूर्यवंशी को किया बाहर

आकाश चोपड़ा ने भारत की प्लेइंग XI को लेकर अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में उन्होंने अपने अनुसार कल के मुकाबले में खेलने वाले 11 खिलाड़ियों के नाम बताए हैं। हालांकि, इन नामों में 15 वर्षीय वंडर बॉय वैभव सूर्यवंशी का नाम नहीं है। यानी आकाश चोपड़ा ने अपनी प्लेइंग XI से वैभव सूर्यवंशी को बाहर कर दिया है।

आकाश चोपड़ा की प्लेइंग XI में ये खिलाड़ी

उन्होंने सलामी बल्लेबाज के रूप में अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन को चुना है और नंबर तीन पर ईशान किशन को बल्लेबाजी करते देखना चाहते हैं। ईशान टी-20 टीम में कुछ अरसे से भारत के लिए नंबर तीन पर ही बैटिंग कर रहे हैं। चार नंबर पर आकाश चोपड़ा कप्तान श्रेयस अय्यर को देखते हैं। पांचवें स्थान के लिए उन्होंने तिलक वर्मा की तारीफ करते हुए जगह दी है। नंबर 6 पर शिवम दुबे खेलेंगे। नंबर 7 पर आकाश चोपड़ा नितीश कुमार रेड्डी को और कॉन्टिन्यू करना चाहते हैं। आठ नंबर पर वे अक्षर पटेल को जगह देना चाहते हैं। आकाश चोपड़ा ने गेंदबाजी में कुलदीप यादव की जगह फिक्स कर दी है। उन्होंने कहा कि मैं इस गेंदबाज के बिना नहीं खेलना चाहूंगा। अर्शदीप की जगह पक्की बताई है। 11वें नंबर और दूसरे तेज गेंदबाज के लिए आकाश चोपड़ा के मन में दो यादवों प्रिंस यादव और मयंक यादव में से किसे लेना है इसको लेकर दुविधा है। उन्होंने अंत में सोशल मीडिया यूजर्स के भरोसे छोड़ दिया है कि इनमें से किस एक को आप प्लेइंग XI में जगह देंगे।

आकाश चोपड़ा द्वारा वेस्टइंडीज के खिलाफ पहल मैच के लिए चुनी गई भारत की प्लेइंग XI इस प्रकार है-

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, (कप्तान) तिलक वर्मा (उप- कप्तान), शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, मयंक यादव या प्रिंस याव में से कोई एक।

बता दें कि वैभव सूर्यवंशी को एशियन गेम्स के फाइनल में टीम इंडिया में जगह बनी थी और वे संजू और अभिषेक के साथ प्लेइंग XI का हिस्सा थे। क्या इस सीरीज में भी ऐसा होगा देखना दिलचस्प होगा। हालांकि, दिग्गजों द्वारा चुनी जा रही टीमों में वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग XI का हिस्सा नहीं बनाया जा रहा है। पुजारा ने भी अपनी टीम में वैभव सूर्यवंशी को नहीं चुना था।

Vimlesh Kumar Bhurtiya

लेखक के बारे में

Vimlesh Kumar Bhurtiya

विमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार

संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।

खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।

और पढ़ें
Cricket News , Cricket Schedule , Live Cricket Score से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। क्रिकेट की सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़वैभव सूर्यवंशी को किया बाहर, आकाश चोपड़ा ने पहले T-20 के लिए चुनी प्लेइंग XI