केएल राहुल-शुभमन गिल को लेकर चिंता में आकाश चोपड़ा, बोले- ये लॉन्ग टर्म प्लान नहीं हो सकता

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

कप्तान शुभमन गिल 26 साल के हैं, वहीं उप-कप्तान केएल राहुल 34 के हैं। दोनों के बीच 8 साल के इस ऐज गैप क लेकर आकाश चोपड़ा ने चिंता जताई है और बीसीसीआई के फैसले पर सवाल उठाए हैं।

Shubman Gill and KL Rahul
शुभमन गिल और केएल राहुल

कप्तान अगर 34 साल का हो और क्रिकेट बोर्ड उप-कप्तानी की जिम्मेदारी किसी 26 साल के खिलाड़ी को दे तो यह समझ आता है कि टीम अपना फ्यूचर कप्तान तैयार कर रही है। जब सीनियर खिलाड़ी किसी वजह से टीम से बाहर होगा तो टीम की कमान संभालने के लिए एक युवा खिलाड़ी तैयार है। मगर टीम इंडिया के केस में एकदम उलट तस्वीर नजर आती है। भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल 26 साल के हैं, वहीं उप-कप्तान 34 के हैं। आकाश चोपड़ा ने दोनों के बीच 8 साल के इस ऐज गैप को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने कहा है कि यह बीसीसीआई का लॉन्ग टर्म प्लान नहीं हो सकता।

ऋषभ पंत से हाल ही में उप-कप्तानी की जिम्मेदारी छीनी गई है। अफगानिस्तान के खिलाफ हुए एकमात्र टेस्ट से उनकी जगह केएल राहुल को टेस्ट टीम का उप-कप्तान बनाया गया है। राहुल ने श्रीलंका के खिलाफ वॉर्म अप मैच में शुभमन गिल की गैरमौजूदगी में कप्तानी की थी।

केएल राहुल में कप्तानी के सारे गुण हैं। उन्होंने आईपीएल में खूब कप्तानी की है और उनके पास एक अच्छा क्रिकेटिंग माइंड है, मगर यहां समस्या उनकी उम्र की है। पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने यशस्वी जायसवाल को अगले उप-कप्तान का दावेदार बताया है।

आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक फैन के इस सवाल का जवाब देते हुए कहा, "केएल राहुल 34 के हैं और शुभमन गिल 26 के हैं। इसके पीछे लॉजिक क्या है। आपने ऋषभ पंत को वाइस कैप्टेंसी से हटा दिया है। मैं आपकी बात से सहमत हूं। मैंने कभी इस नजरिए से नहीं सोचा। आप वाइस कैप्टन को किस दृष्टिकोण से सोचते हैं? वो लाइन में है। ये जाएगा तो दूसरा आएगा। लेकिन दूसरा या तो हम उम्र हो या युवा हो उनसे। अगर 8 साल बड़े खिलाड़ी को वाइस कैप्टन बना रहे हैं तो, केएल राहुल काफी अच्छे खिलाड़ी और कप्तान है। उनके पास क्रिकेटिंग माइंड है, वह ब्रिलियंट हैं। वह कप्तानी के अच्छे कैंडीडेट हैं, लेकिन वह युवा नहीं हैं। 26 साल के कप्तान की अगर वो वाइस कैप्टेंसी कर रहे हैं तो वह लाइन में नहीं हैं। यह सच बात है।

ऋषभ पंत के साथ आपने सोचा था कि वह अगला कप्तान बन सकते हैं। टेस्ट क्रिकेट में वह काफी एक्स फैक्टर लाते हैं। केएल राहुल की जगह टीम में तो पक्की है, मगर वह 34 साल के हैं। ऐसा नहीं है कि आप यशस्वी जायसवाल के साथ गए, वह 24 साल के हैं। या तो ये आपका शॉर्ट टर्म सोच है। शुभमन गिल एक बार एस्टैबलिश हो जाए ये WTC साइकिल खत्म हो जाए उसके बाद हम यशस्वी जायसवाल की तरफ देखेंगे? ऐसा हो सकता है, लेकिन ये लॉन्ग टर्म के नजरिए से ठीक नहीं है।"

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
Cricket News , Cricket Schedule , Live Cricket Score से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। क्रिकेट की सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़राहुल-गिल को लेकर चिंता में आकाश चोपड़ा, बोले- ये लॉन्ग टर्म प्लान नहीं हो सकता