MI की फ्रेंचाइजियों पर लगा ये कैसा ग्रहण! IPL से लेकर द हंड्रेड तक हर टीम रही खाली हाथ

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

मुंबई इंडियंस की कई सिस्टर फ्रेंचाइजी हैं। एमआई की तरह उन टीमों की हालत भी 2026 के सीजन में बहुत घटिया रही है। सिर्फ एक ही टीम खिताब के करीब पहुंच पाई थी और वह भी फाइनल हार गई थी।

Mumbai Indians
मुंबई इंडियंस का प्लेयर

मुंबई इंडियंस आईपीएल में खेलती है, जिसे हम एमआई के नाम से भी जानते हैं, लेकिन शायद आपको यह नहीं पता होगा कि मुंबई इंडियंस के अलावा भी 6 टीमें एमआई की दुनियाभर की अलग-अलग लीगों में खेलती हैं। इनमें दो टीमें वुमेंस की भी शामिल हैं। हैरानी की बात यह कि एमआई की 6 टीमें होने के बाद भी इस साल मुंबई इंडियंस फैमिली के कैबिनेट में एक भी ट्रॉफी नहीं आ सकी। एक टीम खिताब जीतने के करीब भी पहुंची थी, लेकिन फाइनल में हार गई थी। 2 टीमें तो पॉइंट्स टेबल में आखिरी स्थान पर रही हैं।

वैसे तो एमआई फैमिली के लिए 2026 का सीजन खत्म हो गया है, क्योंकि कोई भी टीम इस साल खिताब नहीं जीत सकेगी। मौजूदा समय में द हंड्रेड लीग में मेंस और वुमेंस कैटेगरी में एमआई लंदन टीम खेल रही थी। मेंस द हंड्रेड कंप्टीशन में टीम चौथे स्थान पर रही। जरा से नेट रन रेट की वजह से टीम एलिमिनेटर खेलने से चूक गई। वहीं, वुमेंस कैटेगरी में तो टीम आखिरी स्थान पर द हंड्रेड ली में रही। इससे पहले 6 और टूर्नामेंट में एमआई की टीमें खेलीं, लेकिन सभी की सभी टीमें खाली हाथ ही रहीं।

SA20 लीग से हुई थी 2026 की शुरुआत

साल की शुरुआत एसए20 लीग से हुई। साउथ अफ्रीका की इस फ्रेंचाइजी बेस्ड टी20 लीग में एमआई केपटाउन टीम है, जो इस सीजन सबसे आखिरी पायदान पर रही। इसके बाद नंबर आईएलटी20 लीग का आया, जो यूएई में खेली जाती है। इसमें एमआई एमिरेट्स टीम है। एमआई एमिरेट्स फाइनल में 2026 में जरूर पहुंची, लेकिन उन्हें खिताबी मैच में हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद आई वुमेंस प्रीमियर लीग यानी डब्ल्यूपीएल, जिसमें मुंबई इंडियंस के नाम से ही टीम है। डब्ल्यूपीएल की दो बार की विजेता टीम इस सीजन चौथे स्थान पर रही।

वहीं, इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल में सबसे पहले 5 खिताब जीतने वाली टीम मुंबई इंडियंस 2026 के सीजन में हार्दिक पांड्या की कप्तानी में 10 टीमों वाले टूर्नामेंट में टीम 9वें स्थान पर रही थी। इसके बाद एमआई की टीम एमआई न्यूयॉर्क का नंबर मेजर लीग क्रिकेट यानी एमएलसी में आया, जहां टीम चौथे स्थान पर टूर्नामेंट का समापन कर पाई और अब द हंड्रेड लीग में भी टीम खाली हाथ रही, जबकि 8 में से 5 मैच टीम ने जीते थे, लेकिन नेट रन रेट की वजह से टीम एलिमिनेटर के लिए भी क्वालीफाई नहीं कर पाई।

MI की टीमों की हालत 2026 में

टूर्नामेंटटीमेंस्थान
SA 2020एमआई केपटाउनआखिरी
ILT20एमआई एमिरेट्सदूसरा
डब्ल्यूपीएलमुंबई इंडियंसचौथा
आईपीएलमुंबई इंडियंसनौवां
एमएलसीएमआई न्यूयॉर्कचौथा
द हंड्रेडएमआई लंदन वुमेंसआखिरी
द हंड्रेडएमआई लंदनचौथा
Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़MI पर लगा ये कैसा ग्रहण! IPL से लेकर द हंड्रेड तक हर टीम रही खाली हाथ