भारतीय महिला क्रिकेट में आज से होगी नए युग की शुरुआत, बदल गए हैं कप्तान और उपकप्तान

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

आज से भारतीय महिला क्रिकेट में नए युग की शुरुआत हो रही है। फुल टाइम कैप्टन के तौर पर स्मृति मंधाना अब से भारतीय महिला टीम की कमान संभालेंगी। बीते कई सालों से हरमनप्रीत कौर टीम की कप्तानी थीं।

Smriti Mandhana
स्मृति मंधाना

भारतीय महिला क्रिकेट टीम में आज यानी 16 अक्टूबर 2026 से नए युग की शुरुआत होने जा रही है। नए युग से मतलब है कि भारत की महिला क्रिकेट टीम की कप्तान और उपकप्तान अब आपको बदली हुई नजर आएंगी। स्मृति मंधाना अब फुल टाइम कैप्टन के तौर पर यहां से भारत की कमान संभालने वाली हैं, जबकि उपकप्तान की जिम्मेदारी टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में युवा ओपनर शेफाली वर्मा को सौंपी गई है। अभी तक कप्तान की जिम्मेदारी हरमनप्रीत कौर निभा रही थीं, जबकि उपकप्तान खुद मंधाना थीं।

वैसे तो मंधाना पहले भी भारतीय महिला टीम की कप्तानी कर चुकी हैं, लेकिन फुल टाइम कैप्टेंसी उन्हें अब आकर मिली है। एशियन गेम्स 2026 में भारत ने हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में गोल्ड मेडल जीता था, जबकि पिछले साल भारत वनडे विश्व कप का चैंपियन भी बना था, जो महिला क्रिकेट में भारत की पहली आईसीसी ट्रॉफी थी। हालांकि, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई और सिलेक्टर्स ने अब हरमन से आगे बढ़ने का फैसला किया है। वे आगे टीम के साथ जुड़ी रहेंगी, लेकिन कप्तान मंधानी होंगी।

हरमनप्रीत कौर के साथ आगे नहीं बढ़ने का कारण यह भी था कि भले ही उनकी कप्तानी में भारत ने कुछ बुलंदियां हासिल की हैं, लेकिन उतना अच्छा प्रदर्शन भारत ने नहीं किया है। यहां तक कि पिछले कुछ सालों में तो उनकी व्यक्तिगत फॉर्म भी चिंता का विषय रही है, जबकि स्मृति मंधाना ने हर फॉर्मेट में अपना धाक जमाई है और अब इसी के दम पर उन्हें कप्तानी भी मिल गई है। वैसे तो हरमन ने खुद कप्तानी से इस्तीफा दिया है, लेकिन असल में उनसे कप्तानी ली गई है, क्योंकि वह 37 साल की हो चुकी हैं।

कप्तानी में बदलाव का यही सही समय होता है, जब आपका कोई डिप्टी हो, अच्छा प्रदर्शन कर रहा हो तो उसे प्रमोट करके कप्तान बना दिया जाए। इंडियन मेंस क्रिकेट में भी यह होता आया है। एमएस धोनी के बाद विराट कोहली को कप्तानी मिली थी, जबकि रोहित शर्मा बाद में कप्तान बने और अब उनके जूनियर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर कप्तान हैं।

वनडे और टी20 की वाइस कैप्टन हैं अलग

भारतीय महिला क्रिकेट टीम आज यानी शुक्रवार 16 अक्टूबर से जिम्बाब्वे के खिलाफ 3 मैचों की टी20आई सीरीज और इतने ही मैचों की वनडे सीरीज खेलने वाली है। भारत की टी20 टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर हैं, जबकि वाइस कैप्टन शेफाली वर्मा हैं। वहीं, वनडे टीम की कप्तान भी मंधाना हैं, लेकिन वाइस कैप्टेंसी यहां पर दीप्ति शर्मा को दी गई है, जो अनुभवी खिलाड़ी इस टीम की है।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें
Cricket News , Cricket Schedule , Live Cricket Score से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। क्रिकेट की सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़भारतीय महिला क्रिकेट में आज से नए युग की शुरुआत, बदल गए कप्तान और उपकप्तान