कोंस्टास के साथ फोटो लेने के चक्कर में क्या कर बैठा फैन, VIDEO बढ़ा देगा धड़कन

लाइव हिन्दुस्तान
share

ऑस्ट्रेलिया के युवा बैटर सैम कोंस्टास की फैन फॉलोइंग एकदम से काफी बढ़ गई है। इस खिलाड़ी ने हाल में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में काफी चर्चा बटोरी थी। कोंस्टास के साथ फोटो खिंचाने के चक्कर में फैन ने गजब ही कर डाला।

सैम कोंस्टास

बिग बैश लीग (बीबीएल) में सैम कोंस्टास सिडनी थंडर के लिए खेलते हैं। 26 दिसंबर के बाद से सैम की फैन फॉलोइंग एकदम से काफी ज्यादा हो गई है। हाल ही में भारत के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के आखिरी दो टेस्ट मैचों में सैम कोंस्टास ने उस्मान ख्वाजा के साथ पारी का आगाज किया। डेब्यू पारी में पचासा ठोकने वाले कोंस्टास हालांकि इसके बाद तीन पारियों में कुछ खास कमाल दिखा नहीं पाए। कोंस्टास की अपने डेब्यू टेस्ट में ही टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली से भिड़ंत हो गई थी। कोंस्टास ने दो ही टेस्ट मैच खेले, लेकिन अपनी बैटिंग के साथ-साथ अपने एटिट्यूड के लिए भी काफी चर्चा में रहे। उनके साथ फोटो खिचाने के चक्कर में एक फैन ने ऐसा कुछ किया, जिससे बड़ी दुर्घटना हो सकती थी, हालांकि सही समय पर उसे अपनी गलती का अहसास हो गया और दुर्घटना होने से बच गई।

क्रिकेट सेंट्रल के पास के एक सीसीटीवी कैमरे की फुटेज काफी वायरल हो रही है। इसमें सैम कोंस्टास अपनी क्रिकेट किट के साथ स्टेडियम के अंदर घुसने जा रहे हैं, तभी उनके साथ फोटो खिचाने के चक्कर में एक फैन ने अपनी गाड़ी को ढंग से पार्क किए बिना ही उनके पीछे दौड़ लगा दी। इतने में गाड़ी अपनी जगह से आगे की ओर बढ़ने लगी।

फैन को जल्द ही अपनी गलती का अहसास हो गया और उसने आनन-फानन में किसी तरह गाड़ी को रोका। इस दौरान बड़ी दुर्घटना भी हो सकती थी, लेकिन ऐसा हुआ नहीं और गाड़ी बस सामने वाली गाड़ी से जाकर हल्का सा टकरा गई। सैम कोंस्टास विराट के साथ भिड़ंत के लिए काफी ज्यादा चर्चा में रहे थे। बॉक्सिंग डे टेस्ट के पहले दिन विराट ने कोंस्टास को कंधा मारा था, जिसके बाद कोंस्टास और उनके बीच तीखी बहस भी हो गई थी। हालांकि बाद में कोंस्टास ने कहा कि मैदान पर जो कुछ होता है, वह वहीं रह जाता है।

Namita Shukla

लेखक के बारे में

Namita Shukla
नमिता शुक्ला लाइव हिन्दुस्तान में खेल संपादक के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 15 साल का अनुभव है। 2008 में नवभारत टाइम्स अखबार में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट बनकर खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2009 में स्पोर्ट्स रिपोर्टर के तौर पर फोकस टीवी से जुड़ीं और फिर 2010 में डिजिटल जर्नलिज्म में पारी का आगाज किया। दैनिक जागरण में करीब पौने दो साल काम करने के बाद आजतक में अपनी पारी 2012 में शुरू की। आजतक में तीन साल आठ महीने काम करने के दौरान शिफ्ट इंजार्ज भी बनीं और आजतक के स्पोर्ट्स पेज को भी लॉन्च किया। 2015 में नमिता ने लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी शुरू की। करीब 15 साल के करियर में नमिता ने ओलंपिक गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, आईपीएल जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए हैं। इन्होंने वीरेंद्र सहवाग, विश्वनाथन आनंद, गौतम गंभीर, सुशील कुमार, मनिका बत्रा जैसे एथलीट्स का इंटरव्यू किया है। इन्होंने गूगल और मेटा की तरफ से फैक्ट चेकिंग के सर्टिफिकेट भी हासिल किए हैं। इन्होंने बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से जनसंचार एवं पत्रकारिता में स्नातक किया है। और पढ़ें
Cricket News , Cricket Schedule , Live Cricket Score से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। क्रिकेट की सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़कोंस्टास के साथ फोटो लेने के चक्कर में क्या कर बैठा फैन, VIDEO बढ़ा देगा धड़कन