बाबर आजम खत्म नहीं कर पा रहे शतक का सूखा, जानिए कब जड़ी थी आखिरी इंटरनेशनल सेंचुरी

बाबर आजम खत्म नहीं कर पा रहे शतक का सूखा, जानिए कब जड़ी थी आखिरी इंटरनेशनल सेंचुरी

संक्षेप:

बाबर आजम ने आखिरी बार अगस्त 2023 में इंटरनेशनल क्रिकेट में शतक जड़ा था। इसके बाद से उनके बल्ले से एक भी शतक नहीं आया है। श्रीलंका के खिलाफ जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच में भी वे जल्दी आउट हो गए।

Nov 11, 2025 06:46 pm ISTVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

पाकिस्तान की टीम के बल्लेबाज बाबर आजम इंटरनेशनल क्रिकेट में शतक का सूखा समाप्त नहीं कर पा रहे हैं। बाबर आजम के बल्ले से आखिरी शतक दो साल से ज्यादा समय पहले और 80 से ज्यादा पारियां पहले आया था। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि बाबर आजम कितने खराब दौर से गुजर रहे हैं। इतना ही नहीं, वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में उनका औसत इस साल 30 से भी कम का है। श्रीलंका के खिलाफ जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच में बाबर आजम 30 रन से पहले ही क्लीन बोल्ड हो गए।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

आपकी जानकारी के लिए बता दें, बाबर आजम ने 804 दिन पहले और 83 पारियां पहले इंटरनेशनल क्रिकेट में शतक जड़ा था। हैरानी की बात ये है कि वह शतक नेपाल की टीम के खिलाफ आया था। एशिया कप 2023 में 30 अगस्त 2023 को उन्होंने एशिया कप 2023 के पहले मैच में मुल्तान के मैदान पर शतक जड़ा था। ये वनडे इंटरनेशनल मैच था। इसके बाद से उनके बल्ले से किसी भी फॉर्मेट में कोई शतक नहीं निकला है। कुछ मौकों पर वे शतक के करीब पहुंचे हैं, लेकिन आउट हो गए हैं।

बाबर आजम की तुलना विराट कोहली से की जाती है। विराट कोहली ने भी 83 पारियों के बाद इंटरनेशनल शतक जड़ा था। अब देखना ये है कि क्या विराट कोहली की तरह बाबर आजम के बल्ले से भी 84वीं पारी में शतक निकलेगा? हालांकि, बाबर आजम और विराट कोहली में यहां ये अंतर है कि इस दौरान विराट कोहली ने कई अच्छी पारियां खेली थीं और उनका औसत भी इतना ज्यादा नहीं गिरा था, जितना बाबर आजम का गिर गया है। इसके साथ-साथ टीम का प्रदर्शन भी पाकिस्तान का गिरा है।

बाबर हो गए बोल्ड

बाबर आजम ने श्रीलंका के खिलाफ रावलपिंडी में जारी पहले वनडे मैच में 51 गेंदों में 29 रनों की पारी खेली, जिसमें 3 चौके शामिल थे। इसी पिच पर सलमान अली आगा ने 100 से भी ज्यादा के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। हुसैन तलक का स्ट्राइक रेट भी 100 के आसपास था, लेकिन बाबर आजम बहुत धीमे खेले। इसी दौरान वानिंदु हसरंगा की एक गेंद को डिफेंड करने के चक्कर में क्लीन बोल्ड हो गए।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur
विकाश गौड़, लाइव हिन्दुस्तान के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में कार्यरत हैं। हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में इनको करीब 8 साल का अनुभव है। करियर की शुरुआत से ही ये डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं। 2016 में इन्होंने अपने पत्रकारिता के सफर का शुभारंभ किया। खबर नॉन स्टॉप से शुरुआत करते हुए, वे पत्रिका समूह की प्रमुख वेबसाइट कैच न्यूज से जुड़े, जहां इन्होंने खेल से जुड़ी खबरों की बारीकियों को सीखा। इसके बाद, इन्होंने डेली हंट में थोड़े समय के लिए वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में काम किया और फिर दैनिक जागरण की वेबसाइट से जुड़कर पूरी तरह से खेल समाचारों की दुनिया में प्रवेश कर लिया। यहां इन्होंने लगभग ढाई साल तक कार्य किया और जनवरी 2021 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। अपने करीब साढ़े छह साल के अनुभव में विकाश ने सभी प्रमुख खेल आयोजनों को कवर किया है, जिनमें क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल, ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल, एशियाई खेल और कई अन्य बड़े खेल आयोजन शामिल हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |