जोस बटलर के पास रोहित शर्मा को पीछे करने का सुनहरा मौका, विराट कोहली का तो नहीं हो पाएगा

Mar 04, 2026 01:08 pm ISTVimlesh Kumar Bhurtiya लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

अगर सेमीफाइनल मुकाबले में बटलर 2 रन भी बना लेते हैं तो वे टी-20 विश्व कप के नॉकआउट मुकाबलों में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में रोहित शर्मा को पीछे छोड़कर दूसरे स्थान पर आ जाएंगे। टी-20 विश्व कप के नॉकआउट मैचों में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम है।

जोस बटलर के पास रोहित शर्मा को पीछे करने का सुनहरा मौका, विराट कोहली का तो नहीं हो पाएगा

टी-20 विश्व कप के नॉकआउट मुकाबले आज से खेले जा रहे हैं। बुधवार, 4 मार्च को न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका की टीमें आमने-सामने हैं। इसके बाद 5 मार्च गुरुवार को भारत और इंग्लैंड की टीमें भिड़ेंगी। इग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जोस बटलर इस विश्व कप में भी शिरकत कर रहे हैं। उनके पास भारत के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में रोहित शर्मा को पीछे करने का सुनहरा मौका होगा।

दरअसल, अगर सेमीफाइनल मुकाबले में जोस बटलर 2 रन भी बना लेते हैं तो वे टी-20 विश्व कप के नॉकआउट मुकाबलों में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में रोहित शर्मा को पीछे छोड़कर दूसरे स्थान पर आ जाएंगे। फिलहाल, टी-20 विश्व कप के नॉकआउट मुकाबलों में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली के नाम है और रोहित शर्मा इस सूची में दूसरे और जोस बटलर तीसरे स्थान पर हैं।

विराट कोहली ने टी-20 विश्व कप के नॉकआउट मुकाबलों में कुल 373 रन बनाए हैं, जोकि किसी भी बल्लेबाज द्वारा इस टूर्नामेंट के अंतिम फेज में बनाए गए सर्वाधिक रन हैं। इस दौरान विराट कोहली की औसत 93 की रही है, जो अद्भुत है। उन्होंने ये रन 145 की स्ट्राइक रेट से बनाए हैं। लिस्ट में दूसरे नंबर पर पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का नाम है, जिन्होंने 38 की औसत और 139 की स्ट्राइक रेट के साथ 227 रन बनाए हैं। सूची में बटलर 57 की शानदार औसत और 157 के बेहतरीन स्ट्राइक रेट के साथ 226 रन बनाकर तीसरे स्थान पर हैं। भारत के खिलाफ होने वाले मैच में उनके पास रोहित शर्मा को पीछे करने का शानदार मौका है। हालांकि, वे इस विश्व कप में विराट कोहली के रनों की बराबरी कर पाएंगे या नहीं काफी मुश्किल नजर आता है।

सूची में चौथे स्थान पर मार्लन सैमुअल्स हैं। उन्होंने 72 की औसत और 121 की स्ट्राइक रेट के साथ कुल 215 रन बनाए हैं। 33 की औसत और 115 की स्ट्राइक रेट के साथ श्रीलंका के महान बल्लेबाजों में से एक तिलकरत्ने दिलशान ने कुल 173 रन बनाए हैं और सूची में पांचवें स्थान पर हैं। इस लिस्ट में 173 रनों के साथ कुमार संगाकारा 6वें स्थान पर हैं। उन्होंने 35 की औसत और 115 के स्ट्राइक रेट के साथ ये रन बनाए हैं। न्यूजीलैंड के बड़े बल्लेबाजों में शुमार केन विलियमसन ने भी इस सूची में अपना स्थान बनाया है। वे 7वें स्थान पर हैं। उन्होंने 168 रन 42 की औसत और 130 की स्ट्राइक रेट के साथ बनाए हैं।

टी20 विश्व कप नॉकआउट मैचों में सर्वोच्च रन (औसत/स्ट्राइक रेट)

373: विराट कोहली (93/145)

227: रोहित शर्मा (38/139)

226: जोस बटलर (57/157)

215: मार्लन सैमुअल्स (72/121)

197: टी दिलशान (33/115)

173: के संगकारा (35/115)

168: केन विलियमसन (42/130)

Vimlesh Kumar Bhurtiya

लेखक के बारे में

Vimlesh Kumar Bhurtiya

विमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार

संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।

खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।

और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।