ICC इवेंट्स में अब तक ये 6 भारतीय खिलाड़ी बने हैं प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट, एक ने 3 बार जीता है अवॉर्ड

Mar 10, 2026 08:46 am ISTVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

ICC इवेंट्स में अब तक 6 भारतीय खिलाड़ी प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने हैं। एक ने 3 बार अवॉर्ड जीता है, मगर तीनों बार हार का सामना टीम इंडिया फाइनल या सेमीफाइनल में किया है। ऐसे में जान लीजिए कि लिस्ट में कौन-कौन शामिल है। 

ICC इवेंट्स में अब तक ये 6 भारतीय खिलाड़ी बने हैं प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट, एक ने 3 बार जीता है अवॉर्ड

मेंस इंटरनेशनल क्रिकेट में टीम इंडिया ने अब तक 8 आईसीसी टूर्नामेंट जीते हैं। इनमें एक संयुक्त रूप से भी जीता गया खिताब शामिल है, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि 8 में से सिर्फ 4 बार ही ऐसा हुआ है, जब भारतीय टीम खिताब जीती है और भारतीय खिलाड़ी को ही प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवॉर्ड मिला है। दो और खिलाड़ी ऐसे हैं, जिन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवॉर्ड तो मिला है, लेकिन टीम को हार मिली है। इसके अलावा चार बार ऐसा भी हुआ है, जब टीम इंडिया को खिताबी जीत मिली, लेकिन किसी अन्य देश के खिलाड़ी को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया।

हैरान करने वाली बात ये भी है कि एक खिलाड़ी भारत का ऐसा भी है, जो मेंस क्रिकेट में तीन बार आईसीसी इवेंट्स में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहा है, लेकिन तीनों बार टीम को फाइनल या सेमीफाइनल में हार मिली है। सचिन तेंदुलकर ने 2003 के विश्व कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब जीता था, लेकिन टीम विश्व कप हारी थी। विराट कोहली के साथ ऐसा तीन बार हो चुका है। 2014 और 2016 के टी20 विश्व कप में और 2023 के वनडे विश्व कप में विराट प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे, लेकिन टीम हारी।

वहीं, युवराज सिंह, शिखर धवन, जसप्रीत बुमराह और संजू सैमसन ऐसे कुछ खिलाड़ी हैं, जब भारतीय टीम जीती और इन्हें आईसीसी टूर्नामेंट्स में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब मिला। युवराज सिंह को साल 2011 के वनडे विश्व कप में यह अवॉर्ड मिला। मिस्टर आईसीसी कहे जाने वाले शिखर धवन ने 2013 की चैंपियंस ट्रॉफी में ये अवॉर्ड अपने नाम किया था। जसप्रीत बुमराह को 2024 के टी20 विश्व कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया था और संजू सैमसन को टी20 विश्व कप 2026 में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया है।

भारत ने 1983 में वनडे विश्व कप जीता था, लेकिन उस समय इस अवॉर्ड का चलन नहीं था। वहीं, 2002 संयुक्त रूप से भारत आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीता था, लेकिन उस समय भी ये अवॉर्ड किसी को नहीं दिया गया था। 2007 में टीम इंडिया टी20 विश्व कप चैंपियन बनी, लेकिन प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट अवॉर्ड पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी को मिला था। 2025 की चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान यह खिताब रचिन रविंद्र को मिला था।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule और Live Cricket Score देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।