5 मैच, 5 जीत और 5 अलग-अलग हीरो, सुपरहिट रही है WPL में इस सीजन RCB की स्टोरी
WPL 2026 में आरसीबी ने अब तक 5 मैच खेले हैं और सभी 5 मैच जीते हैं और हैरानी की बात ये है कि टीम के लिए 5 अलग-अलग हीरो रहे हैं। इस तरह कहा जा सकता है कि WPL के इस सीजन में RCB की स्टोरी सुपरहिट रही है।

WPL 2026: वुमेंस प्रीमियर लीग यानी डब्ल्यूपीएल के चौथे सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु यानी आरसीबी ने सबसे पहले प्लेऑफ्स के लिए क्वालीफाई किया है। 2024 की चैंपियन टीम आरसीबी ने लगभग आधे सीजन के बाद ही प्लेऑफ्स में अपनी जगह पक्की कर ली है। आरसीबी के खाते में 10 अंक हो गए हैं, जबकि अन्य किसी टीम के खाते में 5 अंक भी नहीं हैं। अब तक खेले सभी 5 मैचों में टीम को जीत मिली है और हैरानी की बात ये है कि इन 5 मैचों में 5 अलग-अलग हीरो भी हमें देखने को मिले हैं। कुलमिलाकर आरसीबी की स्टोरी इस सीजन भी सुपरहिट नजर आ रही है।
डब्ल्यूपीएल 2026 के पहले मैच में नडीन डिक्लर्क प्लेयर ऑफ द मैच रही थीं। उन्होंने 44 गेंदों में 7 चौके और 2 छक्कों की मदद से 63 रनों की पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई थी। वह इस सीजन आरसीबी की पहली हीरो थीं। दूसरे मैच में ओपनर ग्रेस हैरिस का तूफान हमें देखने को मिला था, जिन्होंने 40 गेंदों में 10 चौके और 5 छक्कों की मदद से 85 रनों की पारी खेली थी। 212.50 का उनका स्ट्राइक रेट था। इस सीजन आरसीबी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच जीतने वालीं वे दूसरी क्रिकेटर थीं।
आरसीबी के लिए इस सीजन तीसरे मैच में तीसरी हीरो राधा यादव थीं, जिन्होंने 47 गेंदों में 6 चौके और 3 छक्कों की मदद से 66 रनों की पारी खेली थी। उनका स्ट्राइक रेट 140.43 का था। इस परफॉर्मेंस के लिए वे प्लेयर ऑफ द मैच रही थीं। चौथी हीरी टीम के लिए चौथे मैच में खुद कप्तान स्मृति मंधाना थीं, जो वुमेंस प्रीमियर लीग में सबसे पहले शतक जड़ने वाली भारतीय बल्लेबाज बनने से महज 4 रन से चूक गई थीं। उन्होंने 61 गेंदों में 13 चौके और 3 छक्कों की मदद से 96 रनों की पारी खेली। 157.38 का उनका स्ट्राइक रेट था। वे प्लेयर ऑफ द मैच बनी थीं। वहीं, अब पांचवें मैच में गौतमी नाइक असली नायक बनीं, जिन्होंने 73 रन 55 गेंदों में ठोके। उनकी पारी में 7 चौके और एक छक्का शामिल था। गौतमी इस मैच में प्लेयर ऑफ द मैच रहीं। इस तरह 5 मैचों में 5 अलग-अलग हीरो यानी प्लेयर ऑफ द मैच हमें आरसीबी की ओर से देखने को मिले हैं।
लेखक के बारे में
Vikash Gaurविकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स
संक्षिप्त विवरण:
विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विस्तृत बायो:
परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।
करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।
खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:
क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।
ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल
पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।
विशेषज्ञता:
क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट
ट्विटर प्रोफाइल
लिंक्डइन और पढ़ें




