पडिक्कल-जडेजा से लेकर गिल तक वॉर्मअप मैच की 5 बड़ी बातें, अब होगा गंभीर का असली टेस्ट

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

IND vs SL XI वॉर्म-अप मैच के दौरान भारत को कई सवालों के जवाब मिले। आइए इस मैच की 5 बड़ी बातों पर एक नजर डालते हैं। सबसे अच्छी खबर यह रही कि कप्तान शुभमन गिल फिट हैं।

Shubman Gill, Yashasvi Jaiswal
शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल

इंडिया वर्सेस श्रीलंका वॉर्म-अप टेस्ट भारत ने 3 दिनों के अंदर जीता। इससे एक बात तो साफ है कि शुभमन गिल और गौतम गंभीर की तैयारी इस बार पक्की है। श्रीलंका पहुंचने के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने पहले दो दिन प्रैक्टिस में पसीना बहाया, इसके बाद तीन दिन का वॉर्म-अप मैच खेला। इस वॉर्म-अप मैच के जरिए भारतीय टीम अपने लगभग सभी बॉक्स पर टिक लगा चुकी है। 15 अगस्त को होने वाले पहले टेस्ट मैच के लिए भारत की प्लेइंग XI भी लगभग-लगभग तय दिख रही है। आइए एक नजर IND vs SL वॉर्म-अप मैच की 5 बड़ी बातों पर एक नजर डालते हैं-

  • देवदत्त पडिक्कल ने मुश्किलें की कम- जब श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान हुआ था तो साई सुदर्शन की फिटनेस पर सवाल थे। जैसे-जैसे समय नजदीक आता गया तो टेंशन बढ़ती गई। वॉर्म-अप मैच से पहले ही रिपोर्ट्स आने लगी थी कि बाएं हाथ का यह बल्लेबाज सीरीज से बाहर हो सकता है। ऐसे में सवाल था कि नंबर-3 पर बैटिंग कौन करेगा। साई सुदर्शन ने अफगानिस्तान के खिलाफ नंबर-3 पर अच्छी बल्लेबाजी की थी। गौतम गंभीर उनके बाहर होने से खूब परेशान होंगे। ऐसे में देवदत्त पडिक्कल के शतक ने जरूर उनकी टेंशन कम कर दी होगी। यह लगभग तय है कि पडिक्कल ही पहले टेस्ट में नंबर-3 पर खेलेंगे।
  • यशस्वी जायसवाल की लय- वॉर्म-अप टेस्ट की पहली पारी में जायसवाल जब 0 पर आउट हुए तो उनकी खूब आलोचना हुई। उनकी कमजोरियों और उनकी लय के बारे में बातें होने लगी थी। भारत के पास कोई बैकअप ओपनर भी नहीं है। हालांकि जायसवाल ने दूसरी पारी में दिखा दिया कि घबराने वाली कोई बात नहीं है, वह लय में है और इस सीरीज के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।
  • शुभमन गिल की फिटनेस- कप्तान शुभमन गिल जब टॉस के लिए नहीं आए थे तो उनकी चोट ने हर किसी की टेंशन बढ़ा दी थी। क्रिकेट के गलियारों में बातें होने लगी थी कि अगर गिल पहले टेस्ट से बाहर होते हैं तो उनकी जगह नंबर-4 पर बैटिंग कौन करेगा। हालांकि आखिरी दिन गिल ने बैटिंग की और वह पूरी तरह से लय में दिखे। गिल को मैदान पर उतरते और बैटिंग करता देख फैंस ने जरूर राहत की सांस ली होगी।

  • रवींद्र जडेजा का भरोसा- हरफनमौला रवींद्र जडेजा से दोनों पारियों में बल्ले से परफॉर्म कर गंभीर-गिल का भरोसा जीता। हालांकि उनका असली टेस्ट 15 अगस्त से शुरू होगा। जडेजा ने वॉर्म-अप टेस्ट में नंबर-4 और 5 पर बैटिंग की। श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट मैच में उन्हें और नीचे बैटिंग करनी होगी। वहां अगर इसी अंदाज में जड्डू का बल्ला चलता है तो भारत की बल्ले-बल्ले हो जाएगी।
  • बॉलिंग अटैक एकदम तैयार- भारत ने वॉर्म-अप मैच के दौरान दो दिन 90-90 ओवर गेंदबाजी की। इस दौरान लगभग हर गेंदबाज को मौका मिला। इससे टेस्ट मैच के लिए भारतीय बॉलिंग अटैक की तस्वीर भी लगभग-लगभग साफ हो गई है। रवींद्र जडेजा के साथ स्पिन डिपार्टमेंट में मानव सुथार और कुलदीप यादव हो सकते हैं। सुथार ने गेंद के साथ-साथ बल्लेबाजी में भी दमखम दिखाया। वहीं दो तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा हो सकते हैं।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़पडिक्कल से लेकर गिल तक वॉर्मअप मैच की 5 बड़ी बातें, अब होगा गंभीर का असली टेस्ट