इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन में 5 बदलावों का ऐलान, ये 3 खिलाड़ी करने वाले हैं एकसाथ डेब्यू

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन में 5 बदलाव होने जा रहे हैं। 3 खिलाड़ी एकसाथ डेब्यू करने वाले हैं। नया नाम डेब्यू करने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में जेम्स रे का शामिल हुआ है।

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन में 5 बदलावों का ऐलान, ये 3 खिलाड़ी करने वाले हैं एकसाथ डेब्यू

न्यूजीलैंड के खिलाफ इंग्लैंड की टीम को आज दूसरा टेस्ट मैच अपनी सरजमीं पर खेलना है। लंदन के ओवल में खेले जाने वाले इस टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन में एक या दो नहीं, बल्कि 5 बदलाव होने वाले हैं। इनमें 3 खिलाड़ी ऐसे हैं, जो टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने वाले हैं। डेब्यू करने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में नया नाम विकेटकीपर जेम्स रे का जुड़ा है। इसके अलावा कौन-कौन से बदलाव होने वाले हैं और क्यों ये बदलाव होंगे? इसके बारे में जान लीजिए। ये मुकाबला आज यानी 17 जून से खेला जाना है।

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन में सीधे-सीधे दो बदलाव तो इसलिए होने थे, क्योंकि कप्तान बेन स्टोक्स और तेज गेंदबाज गस एटकिंसन को ड्रॉप किया गया है। इसके पीछे की वजह यह है कि उन्हें नाइटक्लब कांड में जांच की वजह से अभी टीम से दूर रखा गया है। इसके अलावा तेज गेंदबाज ओली रॉबिन्सन भी चोट की वजह से दूसरे टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं। ऐसे में उनकी जगह पर भी एक बदलाव होना है। इसके अलावा एक खिलाड़ी को टीम कॉम्बिनेशन और फॉर्म की वजह से ड्रॉप किया गया है, जो कि शोएब बशीर हैं।

वहीं, आखिरी समय पर विकेटकीपर बल्लेबाज जैमी स्मिथ ने दूसरे टेस्ट से अपना नाम वापस ले लिया है। इसके पीछे की वजह यह है कि वह दूसरे बच्चे के पिता बने हैं। इसी के चलते 22 वर्षीय जेम्स रे को विकेटकीपर के तौर पर डेब्यू करने का मौका मिलने वाला है। इसके अलावा जॉर्डन कॉक्स और सोनी बैकर भी इस टेस्ट के जरिए इंग्लैंड के लिए डेब्यू करेंगे। तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की एंट्री प्लेइंग इलेवन में हो चुकी है। इसके अलावा एक बदलाव मैट फिशर को लेकर है, जो 2022 के बाद पहली बार टेस्ट क्रिकेट खेलेंगे।

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन इस प्रकार है

जो रूट (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, सोनी बैकर, जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक, जॉर्डन कॉक्स, बेन डकेट, मैट फिशर, एमिलियो गाय, जेम्स रे (विकेटकीपर) और जोश टंग

कप्तान जो रूट के लिए है चुनौती

भले ही इंग्लैंड ने पहला टेस्ट मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ जीता है, लेकिन दूसरे टेस्ट मैच से पहले इंग्लिश टीम के लिए बहुत ज्यादा चुनौती होगी। जो रूट कई सालों के बाद कप्तानी करने वाले हैं, जबकि उन्हें एक ऐसी टीम मिली है, जिसमें 3 खिलाड़ी डेब्यू कर रहे हैं और कई खिलाड़ी ऐसे हैं, जिन्हें बहुत कम अनुभव है। जोफ्रा आर्चर लंबे समय के बाद टेस्ट क्रिकेट खेलने वाले हैं।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।