T20 World Cup 2026 सिलेक्शन में BCCI ने किए 5 बड़े धमाके, जिनसे दहल गया भारतीय क्रिकेट
T20 World Cup 2026 के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है। आप जान लीजिए कि इस सिलेक्शन की कौन सी 5 बड़ी बातें रहीं, जिन्हें देखकर हर कोई चौंक गया। उपकप्तान शुभमन गिल को टीम से बाहर कर दिया गया है। अक्षर उपकप्तान होंगे।

T20 World Cup 2026 और इससे पहले जनवरी 2026 में खेली जाने वाली पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है। बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने शनिवार 20 दिसंबर की दोपहर को टीम की घोषणा की, जिसका चयन सिलेक्टर्स ने कप्तान सूर्यकुमार यादव के साथ मिलकर किया था। टीम की घोषणा के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर की प्रेस कॉन्फ्रेंस भी हुई, लेकिन आप जान लीजिए कि इस सिलेक्शन की कौन सी 5 बड़ी बातें रहीं, जिन्हें देखकर हर कोई चौंक गया।
1. गिल बाहर
भारत की पिछली दो टी20 सीरीज और उससे पहले टी20 एशिया कप में टी20 टीम के वाइस कैप्टन रहे शुभमन गिल टी20 वर्ल्ड कप 2026 टीम का हिस्सा नहीं हैं। उनसे उपकप्तानी छीन ली गई है। इसके पीछे का कारण है कि वे टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में खराब फॉर्म से गुजर रहे थे।
2. अक्षर वाइस कैप्टन
टी20 एशिया कप 2025 से पहले भारत की टी20 टीम के उपकप्तान अक्षर पटेल ही थे और अब टी20 विश्व कप 2026 के लिए भी उपकप्तान अक्षर पटेल हैं, क्योंकि शुभमन गिल बाहर हैं। अक्षर पटेल साउथ अफ्रीका के खिलाफ बीमार होने की वजह से आखिरी के मैचों में नहीं खेले, लेकिन वे अगली सीरीज और टी20 विश्व कप के लिए फिट हो जाएंगे।
3. ईशान की वापसी
एशिया कप 2025 से ही टीम इंडिया के विकेटकीपर के तौर पर ज्यादातर मैचों में जितेश शर्मा खेले थे, लेकिन अब टी20 वर्ल्ड कप 2026 की टीम में वे नहीं हैं। सिलेक्टर्स ने ईशान किशन पर भरोसा जताया है, जो टॉप ऑर्डर में बल्लेबाजी करते हैं। ईशान किशन की कई साल बाद टीम में वापसी हुई है।
4. फिनिशर रिंकू सिंह की वापसी
साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम में रिंकू सिंह को जगह नहीं मिली थी, लेकिन नए कॉम्बिनेशन को ट्राई करने के लिए सिलेक्टर्स ने रिंकू सिंह को टी20 विश्व कप 2026 के लिए चुना है। जितेश शर्मा की जगह उनको मौका दिया गया है, क्योंकि वे दमदार फिनिशर हैं।
5. जितेश शर्मा बाहर
टी20 वर्ल्ड कप 2026 और न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए चुनी गई टीम में विकेटकीपर जितेश शर्मा नहीं हैं। उन्हें फिनिशर और विकेटकीपर के तौर पर कुछ मौके मिले, जिनमें उन्होंने ठीक-ठाक प्रदर्शन किया, लेकिन कॉम्बिनेशन की वजह से उनको बाहर किया गया, क्योंकि पहले विकेटकीपर संजू सैमसन होंगे। अगर वे नहीं खेलेंगे तो दूसरे विकेटकीपर ओपनर के ही तौर पर ईशान किशन होंगे। सैमसन के चोटिल होने या आउट ऑफ फॉर्म होने पर उन्हीं के जैसा विकेटकीपर ओपनर खेलेगा। इस तरह से कॉम्बिनेशन से छेड़छाड़ नहीं होगी।

लेखक के बारे में
Vikash Gaurविकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स
संक्षिप्त विवरण:
विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विस्तृत बायो:
परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।
करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।
खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:
क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।
ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल
पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।
विशेषज्ञता:
क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट
ट्विटर प्रोफाइल
लिंक्डइन और पढ़ें





