ICC ODI Rankings में भारतीय बल्लेबाजों का जलवा, टॉप 10 में हैं भारत के 4 सुपरस्टार

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

ICC ODI Rankings में भारतीय बल्लेबाजों का जलवा देखने को मिल रहा है। टॉप 10 में सबसे ज्यादा खिलाड़ी भारत के हैं। इतना ही नहीं, भारतीय खिलाड़ी ही इस समय शीर्ष पर विराजमान है। कौन-कौन टॉप 10 में है? जान लीजिए। 

Indian Cricket Team
इंडियन क्रिकेट टीम

भारतीय क्रिकेट टीम वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में बल्लेबाजी के मामले में कितनी खतरनाक है, इसका अगर अंदाजा लगाना है तो आप एक बार ICC ODI Rankings पर नजर घुमा लीजिए। आप पाएंगे कि भारतीय बल्लेबाजों का जलवा आईसीसी वनडे रैंकिंग में हैं। टॉप 10 में सबसे ज्यादा खिलाड़ी भारत के ही हैं। इतना ही नहीं, भारतीय खिलाड़ी ही इस समय आईसीसी वनडे रैंकिंग में शीर्ष पर विराजमान है। कौन-कौन सा भारतीय खिलाड़ी आईसीसी रैंकिंग में टॉप 10 बल्लेबाजों में शुमार है? ये जान लीजिए।

आईसीसी वनडे रैकिंग में नंबर वन बल्लेबाज शुभमन गिल हैं, जो भारतीय टीम के कप्तान भी हैं। उनके अलावा तीन और भारतीय खिलाड़ी इस समय आईसीसी वनडे रैंकिंग में टॉप 10 बल्लेबाजों में शामिल हैं। इनमें पूर्व कप्तान विराट कोहली, सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल का नाम शामिल है। विराट तीसरे पायदान पर हैं, जबकि हिटमैन रोहित आपको चौथे स्थान पर नजर आएंगे, जबकि केएल राहुल ने लंबी छलांग मारते हुए 10वें स्थान पर अपनी जगह बनाई है।

बल्लेबाजों की आईसीसी वनडे रैंकिंग में 4 भारतीय हैं, जबकि न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान, वेस्टइंडीज, पाकिस्तान, श्रीलंका और इंग्लैंड का एक-एक ही खिलाड़ी शामिल है। इससे भी अंदाजा लगाया जा सकता है कि भारत का जलवा वनडे क्रिकेट में कायम है। शुभमन गिल इस समय एकमात्र बल्लेबाज हैं, जिनके रेटिंग पॉइंट 841 हैं, जबकि अन्य कोई बल्लेबाज 800 के पार नहीं है। दूसरे पायदान पर न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल हैं, लेकिन उनके रेटिंग पॉइंट 794 हैं।

गेंदबाजों की रैंकिंग में भारत की हालत खस्ता

हालांकि, गेंदबाजी में उतनी ही हालत खराब भारतीय टीम की है। सिर्फ एक खिलाड़ी ही भारत का आईसीसी वनडे रैंकिंग में गेंदबाजों की टॉप 10 की लिस्ट में हैं। कुलदीप यादव 620 रेटिंग पॉइंट्स के साथ छठे स्थान पर विराजमान हैं। उनके बाद मोहम्मद सिराज आते हैं, लेकिन वे 26वें स्थान पर हैं, जबकि जसप्रीत बुमराह 27वें स्थान पर आपको आईसीसी वनडे रैंकिंग में गेंदबाजों की लिस्ट में नजर आएंगे। ऑलराउंडर्स में टॉप 10 में भी एक ही भारतीय है। अक्षर पटेल 9वें स्थान पर ऑलराउंडर्स की रैंकिंग में हैं।

भारतीय क्रिकेट टीम वनडे रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर विराजमान है। 115 रेटिंग पॉइंट भारत के हैं, जबकि दूसरे स्थान पर विराजमान न्यूजीलैंड की टीम के खाते में 109 पॉइंट हैं और साउथ अफ्रीका तीसरे स्थान पर है, जिसके खाते में 106 पॉइंट हैं। ऐसे में इंडियन क्रिकेट टीम का मार्जिन यहां भी बहुत ज्यादा है। इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड वनडे सीरीज दोनों देशों के लिए अहम होगी।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें
Cricket News , Cricket Schedule , Live Cricket Score से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। क्रिकेट की सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़ICC ODI रैंकिंग में भारतीय बल्लेबाजों का जलवा, टॉप 10 में हैं भारत के 4 प्लेयर