टीम इंडिया पर T20 WC फाइनल में ये 4 श्राप, क्या आंकड़ों को पलट ट्रॉफी जीत पाएंगे सूर्या के शेर?
टीम इंडिया को टी20 विश्व कप 2026 फाइनल जीतना है तो फिर चार श्रापों को तोड़ना होगा और आंकड़ों को पलटकर एक नया इतिहास लिखना होगा। अहमदाबाद में न्यूजीलैंड से भारत को खिताबी मैच में भिड़ना है।

T20 World Cup 2026 Final मैच इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच रविवार 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय टीम को इस टूर्नामेंट का खिताबी दावेदार शुरुआत से ही कहा जा रहा था और अब फाइनल से पहले भी टीम इंडिया फेवरेट है, लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया को अपनी बेस्ट क्रिकेट खेलनी होगी और साथ में खिताब जीतकर चार श्राप भी तोड़ने होंगे, जो कि अभी तक नहीं टूटे हैं। कुछ तो ऐसे श्राप हैं, जो किसी भी टीम से नहीं टूटे हैं।
1. डिफेंडिंग चैंपियन नहीं बने चैंपियन
अब तक 9 बार टी20 वर्ल्ड कप खेला जा चुका है, लेकिन एक भी बार ऐसा नहीं हुआ है कि किसी टीम ने लगातार दो बार इस टूर्नामेंट को जीता हो। दो-दो बार वेस्टइंडीज, इंग्लैंड और भारत ने खिताब जीता है, लेकिन कोई भी टीम लगातार दो बार खिताबी जीत टी20 विश्व कप में हासिल नहीं कर पाई है। अगर भारत ने इस बार टी20 विश्व कप का फाइनल जीता तो ये श्राप धुल जाएगा। 2024 का टी20 विश्व कप भारत ने जीता था। ऐसे में टीम इंडिया डिफेंडिंग चैंपियन है।
2. होम टीम नहीं बनी चैंपियन
टी20 विश्व कप का 10वां एडिशन जारी है, लेकिन अभी तक कोई भी होम टीम टी20 विश्व कप का फाइनल नहीं जीती है। श्रीलंका ने 2012 में फाइनल में जरूर जगह बनाई थी, लेकिन फाइनल में उन्हें वेस्टइंडीज से हार मिली थी। भारत दूसरा ऐसा देश है, जो अपनी मेजबानी में फाइनल में पहुंचा है, लेकिन जीतने पर ही वह श्राप टूटेगा कि किसी होम टीम ने टी20 विश्व कप जीता है। 2011 के वनडे विश्व कप को जीतकर ही भारत ने पहली बार उस होम टीम के विश्व चैंपियन बनने के श्राप को तोड़ा हुआ है।
3. रविवार को नहीं जीता वर्ल्ड कप
टीम इंडिया ने अब तक चार वर्ल्ड कप जीते हैं, जिनमें दो वनडे विश्व कप और दो टी20 विश्व कप शामिल हैं, लेकिन हैरानी की बात ये है कि भारत ने कभी भी रविवार को टी20 विश्व कप फाइनल नहीं जीता है। भारत ने 1983 और 2011 का वनडे विश्व कप और 2024 का टी20 विश्व कप शनिवार को जीता है, जबकि 2007 का टी20 विश्व कप फाइनल सोमवार को जीता था। एक टी20 विश्व कप और एक वनडे विश्व कप फाइनल भारत रविवार को हार चुका है।
4. न्यूजीलैंड को नहीं हरा पाया भारत
टीम इंडिया पर एक और श्राप ये भी है कि भारतीय टीम टी20 विश्व कप के इतिहास में एक बार भी न्यूजीलैंड को नहीं हरा सकी है। अब तक तीन बार दोनों टीमों का आमना-सामना हुआ है, जिसमें भारत को हार ही मिली है। 2007, 2016 और 2021 में न्यूजीलैंड ने टी20 विश्व कप में भारत को हराया हुआ है। ऐसे में इस श्राप को भी भारत के पास धुलने का मौका है, लेकिन इसके लिए जीत ही चाहिए होगी।
लेखक के बारे में
Vikash Gaurविकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स
संक्षिप्त विवरण:
विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विस्तृत बायो:
परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।
करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।
खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:
क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।
ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल
पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।
विशेषज्ञता:
क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट



