Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़4 captains and 2 vice captain in Team India Playing XI for the 1st ODI Match vs Australia in Perth including Virat Rohit
कप्तान और उपकप्तानों से भरी पड़ी है टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन, 4 दिग्गज हैं इंटरनेशनल कैप्टन

कप्तान और उपकप्तानों से भरी पड़ी है टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन, 4 दिग्गज हैं इंटरनेशनल कैप्टन

संक्षेप:

पर्थ में खेले जा रहे पहले वनडे मैच के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन में कप्तान और उपकप्तानों की भरमार है। चार कप्तान हैं और 2 उपकप्तान प्लेइंग इलेवन का हिस्सा हैं। इन सभी को इंटरनेशनल क्रिकेट में कप्तानी या उपकप्तानी का अनुभव है।

Sun, 19 Oct 2025 01:48 PMVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

टीम इंडिया पर्थ में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज का पहला मुकाबला खेल रही है। इस मुकाबले के लिए भारतीय टीम में एक या दो नहीं, बल्कि 6 लीडर हैं, जो इंटरनेशनल क्रिकेट में या तो कप्तान रहे हैं या कप्तानी कर रहे हैं या फिर उपकप्तान हैं। इस तरह कहा जा सकता है कि प्लेइंग इलेवन कप्तान और उपकप्तानों से भरी हुई है, क्योंकि 4 खिलाड़ी ऐसे हैं, जो इंटरनेशनल क्रिकेट में कप्तानी का अनुभव रखते हैं और दो खिलाड़ी ऐसे हैं, जो उपकप्तानी की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

दरअसल, पर्थ वनडे मैच के लिए टीम इंडिया की जो प्लेइंग इलेवन में है, उसमें से विराट कोहली, रोहित शर्मा, केएल राहुल और शुभमन गिल को इंटरनेशनल क्रिकेट में कप्तानी का अनुभव है, जबकि अक्षर पटेल वाइस कैप्टन रहे हैं और अब वनडे टीम के वाइस कैप्टन श्रेयस अय्यर हैं। इस तरह कुल 6 खिलाड़ी कप्तानी या उपकप्तानी का अनुभव रखते हैं और प्लेइंग इलेवन में आधे से ज्यादा लीडर भरे हुए हैं। हालांकि, पर्थ वनडे मैच में टीम इंडिया की हालत अच्छी नहीं है। ये मैच बारिश की वजह से रद्द होता हुआ भी नजर आ रहा है।

आपको बता दें, विराट कोहली ने तीनों फॉर्मेट में लंबे समय तक कप्तानी की है, जबकि रोहित शर्मा तो दो आईसीसी ट्रॉफी जीतने वाले कप्तान हैं। केएल राहुल भी तीनों फॉर्मेट की कप्तानी कर चुके हैं, जबकि शुभमन गिल भी अब तीनों फॉर्मेट में कप्तानी करने वाले खिलाड़ियों में शामिल हो गए हैं। अक्षर पटेल कुछ समय तक भारत की टी20 टीम के उपकप्तान थे, जबकि श्रेयस अय्यर कुछ समय के लिए वाइस कैप्टन टी20 में थे, लेकिन अब वनडे टीम के वाइस कैप्टन हैं। आधिकारिक तौर पर उनको वनडे टीम की उपकप्तानी सौंपी गई थी। इनके अलावा 5 और खिलाड़ी प्लेइंग इलेवन का हिस्सा हैं, जो गेंदबाज हैं और इतिहास गवाह है कि इंटरनेशनल क्रिकेट में गेंदबाजों को कप्तानी बहुत कम मिलती है।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur
विकाश गौड़, लाइव हिन्दुस्तान के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में कार्यरत हैं। हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में इनको करीब 8 साल का अनुभव है। करियर की शुरुआत से ही ये डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं। 2016 में इन्होंने अपने पत्रकारिता के सफर का शुभारंभ किया। खबर नॉन स्टॉप से शुरुआत करते हुए, वे पत्रिका समूह की प्रमुख वेबसाइट कैच न्यूज से जुड़े, जहां इन्होंने खेल से जुड़ी खबरों की बारीकियों को सीखा। इसके बाद, इन्होंने डेली हंट में थोड़े समय के लिए वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में काम किया और फिर दैनिक जागरण की वेबसाइट से जुड़कर पूरी तरह से खेल समाचारों की दुनिया में प्रवेश कर लिया। यहां इन्होंने लगभग ढाई साल तक कार्य किया और जनवरी 2021 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। अपने करीब साढ़े छह साल के अनुभव में विकाश ने सभी प्रमुख खेल आयोजनों को कवर किया है, जिनमें क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल, ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल, एशियाई खेल और कई अन्य बड़े खेल आयोजन शामिल हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |