Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़4 Australian players who featured in T20 World Cup 2024 but would not play in T20 World Cup 2026 3 player retired
ऑस्ट्रेलिया के वो 4 खिलाड़ी, जो पिछले T20 वर्ल्ड कप में खेले थे, लेकिन इस बार नहीं हैं टीम का हिस्सा

ऑस्ट्रेलिया के वो 4 खिलाड़ी, जो पिछले T20 वर्ल्ड कप में खेले थे, लेकिन इस बार नहीं हैं टीम का हिस्सा

संक्षेप:

T20 World Cup 2026 के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम का ऐलान एक जनवरी को ही हो गया है। इस टीम में ऐसे 4 खिलाड़ी शामिल नहीं हैं, जो पिछले T20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया की टीम के लिए खेले थे। इनमें से 3 तो संन्यास ले चुके हैं।

Jan 04, 2026 10:51 am ISTVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

T20 World Cup 2026 के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम घोषित हो गई है। नए साल के मौके पर टी20 विश्व कप के लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपनी टीम घोषित की थी। मिचेल मार्श को कप्तान बनाया गया है। वे लगातार दूसरी बार टी20 विश्व कप में टीम के कप्तान होंगे। हालांकि, जो टीम ऑस्ट्रेलिया के लिए पिछले टी20 विश्व कप में खेली थी, उसमें से चार खिलाड़ियों को इस बार के मेगा इवेंट के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया है। आपको जानकर हैरानी होगी कि चार में से तीन खिलाड़ी तो रिटायरमेंट ले चुके हैं, जबकि एक खिलाड़ी अभी भी एक्टिव है, लेकिन टीम में जगह बनाने से कोसों दूर है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

T20 विश्व कप 2024 के लिए चुनी गई ऑस्ट्रेलिया की टीम को देखें और 2026 के टी20 विश्व कप के लिए घोषित की गई ऑस्ट्रेलिया की टीम पर नजर डालें तो आपको बहुत ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिलेंगे। सिर्फ चार बदलाव ऑस्ट्रेलिया ने किए हैं। इसके पीछे का कारण ये है कि 3 खिलाड़ी तो टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट या फिर इंटरनेशनल क्रिकेट से ही रिटायरमेंट ले चुके हैं, जबकि एक खिलाड़ी ऐसा है, जो आउट ऑफ फॉर्म है। ओपनर डेविड वॉर्नर, विकेटकीपर मैथ्यू वेड, पेसर मिचेल स्टार्क और स्पिनर एश्टन एगर इस बार के टी20 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम से बाहर हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें, डेविड वॉर्नर और मैथ्यू वेड इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट ले चुके हैं, जबकि लेफ्ट आर्म पेसर मिचेल स्टार्क ने टी20 विश्व कप 2026 से कुछ महीने पहले टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट लिया था। वहीं, एश्टन एगर की बात करें तो वे आउट ऑफ फॉर्म हैं। इस वजह से वे टीम का हिस्सा नहीं हैं। जेवियर बार्टलेट, कूपर कोनोली, मैथ्यू शॉर्ट और मैट कुहनेमन को टीम में इन दिग्गजों की जगह शामिल किया है। हालांकि, भारत और श्रीलंका की परिस्थितियों को देखते हुए ऑस्ट्रेलिया ने स्पिन हैवी टीम चुनी है, जिसमें उनके पास स्पिन के पांच विकल्प ऑलराउंडर्स समेत हैं।

T20 World Cup Australia Squad

T20 World Cup 2026 के लिए ऑस्ट्रेलिया स्क्वॉड

मिचेल मार्श (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, कूपर कोनोली, पैट कमिंस, टिम डेविड, कैमरून ग्रीन, नाथन एलिस, जोश हेज़लवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), मैथ्यू कुहनेमन, ग्लेन मैक्सवेल, मैथ्यू शॉर्ट, मार्कस स्टोइनिस, एडम जैम्पा

T20 World Cup 2024 की ऑस्ट्रेलिया स्क्वॉड

मिचेल मार्श (कप्तान), एश्टन एगर, पैट कमिंस, टिम डेविड, नाथन एलिस, कैमरून ग्रीन, जोश हेज़लवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, मिचेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), डेविड वॉर्नर और एडम जैम्पा

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur
विकाश गौड़, लाइव हिन्दुस्तान के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में कार्यरत हैं। हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में इनको करीब 8 साल का अनुभव है। करियर की शुरुआत से ही ये डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं। 2016 में इन्होंने अपने पत्रकारिता के सफर का शुभारंभ किया। खबर नॉन स्टॉप से शुरुआत करते हुए, वे पत्रिका समूह की प्रमुख वेबसाइट कैच न्यूज से जुड़े, जहां इन्होंने खेल से जुड़ी खबरों की बारीकियों को सीखा। इसके बाद, इन्होंने डेली हंट में थोड़े समय के लिए वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में काम किया और फिर दैनिक जागरण की वेबसाइट से जुड़कर पूरी तरह से खेल समाचारों की दुनिया में प्रवेश कर लिया। यहां इन्होंने लगभग ढाई साल तक कार्य किया और जनवरी 2021 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। अपने करीब साढ़े छह साल के अनुभव में विकाश ने सभी प्रमुख खेल आयोजनों को कवर किया है, जिनमें क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल, ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल, एशियाई खेल और कई अन्य बड़े खेल आयोजन शामिल हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |