IND vs ENG सेमीफाइनल में छिपा है T20 वर्ल्ड कप विजेता का राज, लगातार तीसरी बार बना ये संयोग

Mar 02, 2026 02:00 pm ISTVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

India vs England सेमीफाइनल में T20 वर्ल्ड कप विजेता का राज छिपा हुआ है। लगातार तीसरी बार ये संयोग बन रहा है कि दोनों टीमें टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में आमने-सामने होंगी। 

IND vs ENG सेमीफाइनल में छिपा है T20 वर्ल्ड कप विजेता का राज, लगातार तीसरी बार बना ये संयोग

T20 World Cup 2026 का दूसरा सेमीफाइनल टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा। इस बात की पुष्टि उस समय हुई, जब टीम इंडिया ने अपने सुपर 8 के आखिरी मैच में वेस्टइंडीज को हराया। वेस्टइंडीज की टीम इस हार की वजह से टूर्नामेंट से बाहर हो गई, जबकि भारतीय टीम को सेमीफाइनल का टिकट मिला। ग्रुप 1 में भारत ने दूसरे नंबर पर फिनिश किया है। ऐसे में ग्रुप 2 की नंबर वन टीम से सेमीफाइनल 2 में भारत की भिड़ंत होगी, लेकिन आप ये बात जानकर हैरान हो जाएंगे कि टी20 विश्व कप के इतिहास में इंडिया और इंग्लैंड की ये सेमीफाइनल की आमने-सामने की हैट्रिक है।

दरअसल, टीम इंडिया और इंग्लैंड पिछले दो टी20 वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल में आमने-सामने हो चुके हैं। अब लगातार तीसरी बार भारत और इंग्लैंड की टक्कर फाइनल के लिए होगी। मुकाबला भी दोनों का बराबर रहा है, क्योंकि 2022 में इंग्लैंड ने भारत को टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में धूल चटाई थी, जबकि टीम इंडिया ने 2024 में इंग्लैंड से बदला लिया और सेमीफाइनल हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

इतना ही नहीं, पिछले दो बार के टूर्नामेंट में इंडिया वर्सेस सेमीफाइनल में जिस भी टीम को जीत मिली है, उसने आगे चलकर फाइनल भी जीता है। 2024 में भारत को सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने हराया था और फाइनल भी इंग्लैंड को जीत मिली थी। उसी तरह भारत ने 2024 में इंग्लैंड को सेमीफाइनल में हराया था और फाइनल में भी फिर टीम इंडिया को जीत मिली थी। इस तरह लगातार तीसरी बार ये संयोग बना है कि दोनों टीमें फिर से सेमीफाइनल में खेलेंगी।

वैसे तो भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप में लीग फेज या सुपर 8 स्टेज में 14 साल से मुकाबला नहीं खेला गया है। आखिरी बार 2012 में दोनों टीमों के बीच नॉकआउट स्टेज से पहले मुकाबला खेला गया। उस मैच में भारतीय टीम को जीत मिली थी। ओवरऑल टी20 वर्ल्ड कप में पांच बार भारत और इंग्लैंड का आमना-सामना हुआ है, जिसमें से भारत ने 3 और इंग्लैंड ने दो मैच जीते हैं।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट


ट्विटर प्रोफाइल
लिंक्डइन और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।