साउथ अफ्रीका की टीम की हालत T20 वर्ल्ड कप से पहले हुई खराब, 3 बड़े खिलाड़ी हुए चोटिल

Jan 20, 2026 12:57 pm ISTVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

T20 World Cup 2026 से पहले साउथ अफ्रीका की टीम को एक के बाद एक कुल तीन झटके लग चुके हैं। इनमें डेविड मिलर का नाम भी शामिल हो गया है, जो साउथ अफ्रीका की टीम के टॉप बल्लेबाज माने जाते हैं।

साउथ अफ्रीका की टीम की हालत T20 वर्ल्ड कप से पहले हुई खराब, 3 बड़े खिलाड़ी हुए चोटिल

T20 World Cup 2026 से पहले साउथ अफ्रीका की टीम को तीन बड़े झटके लग चुके हैं। पिछले टी20 वर्ल्ड कप की फाइनलिस्ट टीम के 3 खिलाड़ी अब तक चोटिल हो गए हैं। इनमें नया नाम डेविड मिलर का शामिल हो गया है, जो साउथ अफ्रीका की टीम के टॉप बल्लेबाज माने जाते हैं। उनसे पहले भी दो खिलाड़ी चोटिल हो चुके हैं, जिनकी वापसी मैदान पर कब होगी, कुछ पता नहीं चल पाया है।

डेविड मिलर क्या आने वाले T20 वर्ल्ड कप के लिए फिट हो जाएंगे? ये अभी भी पूरी तरह स्पष्ट नहीं हैं। इसके पीछे का कारण ये है कि उन्हें कमर में चोट लगी है। उन्हें यह चोट सोमवार 19 जनवरी को जोबर्ग सुपर किंग्स के खिलाफ पार्ल रॉयल्स के मैच में फील्डिंग करते समय लगी थी। वह 16वें ओवर में मैदान छोड़कर चले गए और इसके बाद रॉयल्स के चेज के दौरान बैटिंग भी नहीं की। मिलर की चोट कितनी गंभीर है? यह अभी पता नहीं चला है। मैच के बाद मिलर ने खुद अपनी चोट के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी।

जब उनसे एसए20 लीग के आखिरी मैच के बाद पूछा गया कि वह कैसा महसूस कर रहे हैं, तो उन्होंने कहा, "मुझे नहीं पता, कल जब मैं वापस मैदान पर आऊंगा तो देखेंगे। जाहिर है, यह आइडियल नहीं है।" पार्ल रॉयल्स का अगला मुकाबला गुरुवार 22 जनवरी को जोबर्ग सुपर किंग्स के ही खिलाफ है, जो कि SA20 का एलिमिनेटर मैच है। ट्रेनिंग के लिए मैदान पर वे लौटेंगे तो पता चल सकेगा कि वे पूरी इंटेनसिटी से ट्रेनिंग कर पाते हैं या नहीं।

साउथ अफ्रीका की टीम की बात करें तो T20 वर्ल्ड कप 2026 में इस टीम का पहला मैच 9 फरवरी को अहमदाबाद में कनाडा के खिलाफ है। मिलर से पहले डोनोवन फरेरा और टोनी डिजोरजी भी चोटिल हो चुके हैं। फरेरा को कंधे में फ्रैक्चर हो गया था, जबकि दिसंबर 2025 में डिजोरजी को हैमस्ट्रिंग इंजरी हुई थी। दोनों खिलाड़ी SA20 से बाहर हो गए थे। अब मिलर ने साउथ अफ्रीका की चिंता बढ़ा दी है।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट


ट्विटर प्रोफाइल
लिंक्डइन और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।