Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़3 Players did not get a single game in ICC Champions Trophy 2025 from Indian Cricket Team including Rishabh Pant
ये हैं वो 3 भारतीय खिलाड़ी, जिन्हें नहीं मिला चैंपियंस ट्रॉफी में एक भी मैच खेलने का मौका

ये हैं वो 3 भारतीय खिलाड़ी, जिन्हें नहीं मिला चैंपियंस ट्रॉफी में एक भी मैच खेलने का मौका

संक्षेप:
  • भारतीय टीम ही शायद 8 टीमों में इकलौती टीम होगी, जिसने सिर्फ 12 खिलाड़ियों के दम पर टूर्नामेंट को जीत लिया। 3 भारतीय खिलाड़ी ऐसे थे, जिनको एक भी मैच टूर्नामेंट में खेलने का मौका नहीं मिल सका।

Tue, 11 March 2025 05:38 AMVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

ICC Champions Trophy 2025 को भारतीय टीम ने अपने नाम किया। दुबई में खेले गए फाइनल मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार इस ट्रॉफी पर कब्जा किया। भारत ने कुल सातवीं बार आईसीसी ट्रॉफी अपने नाम की, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि भारत ने सिर्फ और सिर्फ 12 खिलाड़ियों का इस्तेमाल ही इस चैंपियंस ट्रॉफी को जीतने के लिए किया। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए स्क्वॉड में शामिल 15 में से 3 खिलाड़ी बेंच पर ही बैठे रहे। उन्हें सिर्फ ड्रिंक सर्व करने का मौका मिला। वे अपनी बारी का इंतजार करते रहे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

भारत टूर्नामेंट की आठ टीमों में से इकलौता देश होगा, जिसने महज 12 खिलाड़ियों के दम पर टूर्नामेंट को जीता है। भारतीय टीम ने कुल पांच मैच इस टूर्नामेंट में फाइनल समेत खेले और अपनी प्लेइंग इलेवन में सिर्फ एक बदलाव किया। इस तरह सिर्फ 12 खिलाड़ियों को ही टूर्नामेंट में खेलने का मौका मिला, जबकि विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत, तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर को हर समय बाहर बैठना पड़ा। यहां तक कि कुछ ही मैचों में उनसे थोड़ी बहुत फील्डिंग कराई गई। पंत तो फिर भी मैदान पर नहीं उतरे।

ये भी पढ़ें:रोहित 2027 में वनडे वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं? भारतीय कप्तान का आया दनदनाता जवाब

वहीं, जिन 12 खिलाड़ियों को खेलने का मौका मिला उनमें कप्तान रोहित शर्मा, उपकप्तान शुभमन गिल, बल्लेबाज विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, विकेटकीपर केएल राहुल, ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती और हर्षित राणा का नाम शामिल है। हर्षित राणा पहले दो मैचों में भारत की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा थे, लेकिन अगले तीन मैचों में वरुण चक्रवर्ती खेले और वे टीम इंडिया के लिए ट्रंप कार्ड साबित हुए। पहले ही मैच में उन्होंने 5 विकेट झटककर न्यूजीलैंड का काम तमाम कर दिया था। इसके बाद वे सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ और फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले। हर्षित राणा बांग्लादेश और पाकिस्तान के खिलाफ खेले थे।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur
विकाश गौड़, लाइव हिन्दुस्तान के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में कार्यरत हैं। हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में इनको करीब 8 साल का अनुभव है। करियर की शुरुआत से ही ये डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं। 2016 में इन्होंने अपने पत्रकारिता के सफर का शुभारंभ किया। खबर नॉन स्टॉप से शुरुआत करते हुए, वे पत्रिका समूह की प्रमुख वेबसाइट कैच न्यूज से जुड़े, जहां इन्होंने खेल से जुड़ी खबरों की बारीकियों को सीखा। इसके बाद, इन्होंने डेली हंट में थोड़े समय के लिए वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में काम किया और फिर दैनिक जागरण की वेबसाइट से जुड़कर पूरी तरह से खेल समाचारों की दुनिया में प्रवेश कर लिया। यहां इन्होंने लगभग ढाई साल तक कार्य किया और जनवरी 2021 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। अपने करीब साढ़े छह साल के अनुभव में विकाश ने सभी प्रमुख खेल आयोजनों को कवर किया है, जिनमें क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल, ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल, एशियाई खेल और कई अन्य बड़े खेल आयोजन शामिल हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |