पाकिस्तान की वनडे टीम में 3 खिलाड़ी करेंगे डेब्यू,एक है T20 वर्ल्ड कप का टॉप परफॉर्मर

Mar 11, 2026 07:33 am ISTVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

पाकिस्तान के कप्तान शाहीन शाह अफरीदी ने मंगलवार को बताया कि उनकी टीम बांग्लादेश के खिलाफ पहले वनडे में तीन डेब्यू करने वाले खिलाड़ियों को उतार सकती है और तीनों टॉप ऑर्डर में बैटिंग करेंगे।

पाकिस्तान की वनडे टीम में 3 खिलाड़ी करेंगे डेब्यू,एक है T20 वर्ल्ड कप का टॉप परफॉर्मर

पाकिस्तान की टीम आज यानी बुधवार 11 मार्च से बांग्लादेश के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलने उतरेगी। टी20 विश्व कप 2026 के बाद ये पाकिस्तान की पहली सीरीज है। हालांकि, इस सीरीज में आपको पाकिस्तान की टीम का टॉप ऑर्डर एक दम नया नजर आएगा। 6 अनकैप्ड प्लेयर्स को इस वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तान की टीम में जगह मिली थी और इनमें से तीन खिलाड़ी पहले मैच में डेब्यू करने वाले हैं। इसकी पुष्टि खुद टीम के कप्तान शाहीन शाह अफरीदी ने की है।

शाहीन अफरीदी ने मंगलवार को मैच की पूर्व संध्या पर कहा कि पहले मैच में तीन खिलाड़ी डेब्यू करेंगे। तीनों खिलाड़ी टॉप 3 में बल्लेबाजी करेंगे। इनमें एक खिलाड़ी वह भी शामिल है, जिसने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाए थे। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अब्दुल समद, माज सदाकत, मुहम्मद गाजी घोरी, साद मसूद, साहिबजादा फरहान और शमील हुसैन को ढाका में 11 से 15 मार्च तक होने वाली 3 मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम में शामिल किया था।

अफरीदी ने कहा कि फरहान और सदाकत पारी की शुरुआत करेंगे, जबकि शमील तीसरे नंबर पर बैटिंग करेंगे। शाहिबजादा फरहान ने हाल ही में समाप्त हुए ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने 383 रन बनाए थे और टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे। यहां तक कि उनकी टीम सेमीफाइनल और फाइनल में नहीं पहुंची थी। फिर भी वह टॉप परफॉर्मर टूर्नामेंट में रहे। वहीं, युवा खिलाड़ी सदाकत और शमील ने डोमेस्टिक क्रिकेट में अपनी छाप छोड़ी है।

अफरीदी ने कहा, "जाहिर है, तीन खिलाड़ी डेब्यू करेंगे। साहिबजादा T20s में और पाकिस्तान के लिए लिस्ट ‘A’ क्रिकेट में भी टॉप परफॉर्मर हैं। माज सदाकत ओपनिंग करेंगे और शमील हुसैन वन डाउन पर खेलेंगे। ये तीनों अपना डेब्यू करेंगे। उम्मीद है, वे अपना गेम खेलेंगे और अपनी स्किल्स दिखाएंगे। हम उन्हें पाकिस्तान के लिए खेलते हुए देखने के लिए उत्साहित हैं, सिर्फ एक सीरीज के लिए नहीं, बल्कि भविष्य को ध्यान में रखते हुए।"

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule और Live Cricket Score देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।