29 टेस्ट, 29 अलग-अलग वेन्यू, 30वें के लिए तैयार, यशस्वी जायसवाल का अनोखा रिकॉर्ड

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

यशस्वी जायसवाल ने अपने करियर में अब तक कुल 29 टेस्ट मैच खेले हैं और 30वां खेलने के लिए तैयार हैं। उनके नाम एक अनोखा रिकॉर्ड दर्ज हुआ है। उन्होंने अपने सभी 29 मैच अलग-अलग वेन्यू पर खेले हैं। 30वां मुकाबला भी अगल वेन्यू पर खेलेंगे।

Yashasvi Jaiswal a
यशस्वी जायसवाल का अनोखा रिकॉर्ड (फाइल फोटो)

यशस्वी जायसवाल भारतीय क्रिकेट का उभरता हुआ सितारा हैं। उन्होंने लंबे संघर्ष के बाद ना सिर्फ टीम इंडिया में जगह बनाई है बल्कि उस जगह को पक्का भी किया है। वे भारतीय टेस्ट टीम के नियमित ओपनर हैं और छोटी सी उम्र में 29 टेस्ट मैच भी खेल चुके हैं। उन्हें तीनों फॉर्मेट का क्रिकेटर माना जाता है, हालांकि, टी-20 में उन्हें बीते दो सालों से मौके नहीं मिले हैं, जबकि वनडे में कभी- कभार दिग्गज बल्लेबाजों की अनुपस्थिति में मौके मिलेते हैं।

ऐसा है यशस्वी जायसवाल का करियर

यशस्वी जायसवाल ने टेस्ट क्रिकेट में अब तक अपने करियर में 29 मैच खेले हैं, जिसकी 54 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 48.75 की औसत के साथ कुल 2535 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 13 अर्धशतक और 7 शतक निकले हैं। उनका सर्वोच्च स्कोर 214 रन है, उन्होंने अपने करियर में दो दोहरे शतक लगाए हैं। जायसवाल 6 बार टेस्ट क्रिकेट में शून्य पर भी आउट हुए हैं। 66.11 की स्ट्राइक रेट से टेस्ट में बल्लेबाजी करने वाले इस सलामी बल्लेबाज ने क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में 317 चौके और 45 छक्के लगाए हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि यशस्वी जायसवाल ने टेस्ट क्रिकेट में 3 पारियों में गेंदबाजी की है। तीन पारियों में 1-1 ओवर की गेंदबाजी करते हुए अपने कुल 3 ओवर में उन्होंने 18 रन दिए हैं और कोई विकेट नहीं मिला है।

सभी 29 मैच अलग-अलग वेन्यू पर

यशस्वी जायसवाल ने अपने करियर में अब तक जितने भी 29 टेस्ट मैच खेले हैं, वे सभी अलग-अलग वेन्यू पर हुए हैं। खास बात यह है कि वे श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मैच में गॉल में अपने करियर का 30वां टेस्ट मैच खेल रहे हैं और यह भी एक अगल वेन्यू है। इससे पहले गॉल में यशस्वी जायसवान ने कभी टेस्ट नहीं खेला है। वे पहली बार इस पिच पर बल्लेबाजी करेंगे। ऐसे में यह रिकॉर्ड एकदम अनोखा नजर आता है कि करियर का 30वां मैच एक प्लेयर खेल रहा है लेकिन अभी तक स्टेडियम या ग्राउंड रिपीट नहीं हुआ है। यशस्वी जायसवाल ने टेस्ट क्रिकेट में अपना डेब्यू साल 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ किया था। आखिरी मैच जून 2026 में अफगानिस्तान के खिलाफ खेला है। उन्होंने अपना टी-20 डेब्यू भी 2023 में किया था और आखिरी मैच 2024 में खेला था। वनडे क्रिकेट में इंग्लैंड के खिलाफ 2025 में उन्हें डेब्यू करने का मौका मिला।

श्रीलंका के खिलाफ भारत का पहला मैच 15 से 19 अगस्त के बीच खेला जाएगा, जबकि दूसरा मैच 23 से 27 अगस्त के बीच कोलंबो में होगा। पहला मुकाबला गॉल में होगा।

Vimlesh Kumar Bhurtiya

लेखक के बारे में

Vimlesh Kumar Bhurtiya

विमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार

संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।

खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़29 टेस्ट, 29 अलग-अलग वेन्यू, 30वें के लिए तैयार, यशस्वी जायसवाल का अनोखा रिकॉर्ड