2027 वनडे वर्ल्ड कप कब होगा शुरू? महात्मा गांधी से खास कनेक्शन, ICC प्लान क्यों बदल रहा?

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

2027 वनडे वर्ल्ड कप को लेकर एक अहम रिपोर्ट सामने आई है। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) टूर्नामेंट की तारीख में बदलाव करने पर विचार कर रहा, जिसका महात्मा गांधी से खास कनेक्शन है।

2027 वनडे वर्ल्ड कप कब होगा शुरू? महात्मा गांधी से खास कनेक्शन, ICC प्लान क्यों बदल रहा?
वनडे वर्ल्ड कप ट्रॉफी और महात्मा गांधी (फाइल फोटो)

साल 2027 में वनडे वर्ल्ड कप का आयोजन साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में होना है। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) का इरादा वर्ल्ड कप 8 अक्टूबर से शुरू करने का था। पहले हफ्ते में यानी 1 से 7 अक्टूबर तक वार्मअप मैच कराने का प्लान था। हालांकि, आईसीसी अब अपना प्लान बदलने पर विचार कर रहा। आगामी वनडे वर्ल्ड कप महात्मा गांधी की याद में 2 अक्टूबर से शुरू हो सकता है। गांधी जी का जन्म 2 अक्तूबर, 1869 को गुजरात के पोरबंदर हुआ था। उनका साउथ अफ्रीका से गहरा नाता था। भारत की आजादी के आंदोलन के शिल्पकार महात्मा गांधी ने साउथ अफ्रीका में 21 साल बिताए थे।

फाइनल इस तारीख को हो सकता

क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, अगले साल अफ्रीका में होने वाला वनडे वर्ल्ड कप 2 अक्टूबर, 2027 गांधी जयंती के दिन शुरू होने की उम्मीद है। टूर्नामेंट शुरू होने की तारीख की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। हालांकि, आईसीसी महात्मा गांधी के सम्मान में टूर्नामेंट दो अक्टूबर को शुरू करने की दिशा में काम कर रहा है, जिन्हें भारत में राष्ट्रपिता माना जाता है। रिपोर्ट में बताया गया कि पहले टूर्नामेंट को 8 अक्टूबर से शुरू करने का प्लान था। फाइनल 21 नवंबर को होने की उम्मीद है। इसका मतलब है कि 14 टीमों का वर्ल्ड कप लगभग 50 दिनों तक चलेगा।

12 वेन्यू पर खेले जाएंगे टूर्नामेंट के मैच

आईसीसी ने हाल ही में वनडे वर्ल्ड कप के वेन्यू की घोषणा की थी। टूर्नामेंट के मैच साउथ 12 स्टेडियम में खेले जाएंगे। इनमें से आठ मैदान साउथ अफ्रीका में हैं। जिम्बाब्वे के तीन और नामीबिया के एक स्टेडियम को शामिल किया गया है। 50 ओवर का यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट 24 साल बाद अफ्रीका लौट रहा है। इससे पहले साउछ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और कीनिया ने संयुक्त रूप से 2003 वर्ल्ड कप की मेजबानी की थी। वर्ल्ड कप में 57 मुकाबले खेले जाएंगे। टूर्नामेंट में अधिक प्रतिस्पर्धा और रोमांच लाने के लिए तीन चरणों वाला नया प्रारूप अपनाया गया है।

इन स्टेडियम में होगा मैचों का आयोजन

साउथ अफ्रीका के आठ मैदान वांडरर्स स्टेडियम (जोहानिसबर्ग), सुपरस्पोर्ट पार्क, सेंचुरियन (श्वाने), न्यूलैंड्स क्रिकेट ग्राउंड (केपटाउन), किंग्समीड क्रिकेट ग्राउंड (डरबन), सेंट जॉर्ज पार्क (गकेबेर्हा), मंगाउंग ओवल (ब्लोमफोंटेन), बोलैंड पार्क (पार्ल) और बफेलो पार्क (कुगोम्पो सिटी) हैं। जिम्बाब्वे के तीन मैदान हरारे स्पोर्ट्स क्लब (हरारे), क्वींस स्पोर्ट्स क्लब (बुलावायो) और नव-निर्मित फाले मोसी-ओआ-टुन्या अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम (विक्टोरिया फॉल्स) हैं। नामीबिया में मैच नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड (विंडहोक) में खेले जाएंगे।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़2027 वर्ल्ड कप कब होगा शुरू? गांधी से खास कनेक्शन, ICC प्लान क्यों बदल रहा?