'गंभीर हटाओ, धोनी लाओ', श्रीसंत के बयान से मची खलबली; पूर्व गेंदबाज ने क्यों कहा ऐसा?
पूर्व तेज गेंदबाज श्रीसंत ने कहा है कि बतौर हेड कोच गौतम गंभीर की टीम में जरूरत नहीं है, उनकी जगह एमएस धोनी को टीम में मेटॉर के रूप में शामिल किया जाना चाहिए।

भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज एस श्रीसंत एक बार फिर अपने बयान की वजह से चर्चा में हैं। उन्होंने भारत के मौजूदा टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर को हटाने की बात कही, जिस पर विवाद खड़ा हो गया है। पूर्व क्रिकेटर ने दावा किया है कि भारतीय टीम को इस समय गौतम गंभीर की नहीं बल्कि एमएस धोनी की जरूरत है। गौतम गंभीर जुलाई 2024 में टीम के मुख्य कोच बने थे, उन्होंने राहुल द्रविड़ की जगह ली थी। हालांकि गंभीर के कोच बनने के बाद से टीम ने कई आईसीसी ट्रॉफी जरूर जीती है लेकिन घरेलू सरजमीं पर टीम का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है।
गंभीर हटाओ धोनी लाओ
श्रीसंत ने लल्लनटॉप से बातचीत में कहा कि खिलाड़ियों को ऐसे व्यक्ति की जरूरत है, जिसकी प्लेयर इज्जत करें, ना कि जो पीठ पीछे बात करता हो या टेलीविजन पर खुद को चमकाने की कोशिश करता हो। इस इंटरव्यू के दौरान जब श्रीसंत से पूछा गया कि भारतीय टीम घर पर न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका जैसी टीमों के खिलाफ क्यों संघर्ष कर रही है, तो श्रीसंत ने बिना पूरा सवाल सुने पूछा, 'कोच कौन था?' चयन संबंधी मुद्दों पर सवाल किया गया तो श्रीसंत ने पूरा दोष गंभीर पर ही मढ़ दिया। 2011 विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा रहे पूर्व गेंदबाज ने कहा, “कोच को बदलो। टीम इंडिया को कोच नहीं, मेंटॉर की जरूरत है।”
उन्होंने आगे कहा, ''लोग कुछ भी कहें, लेकिन धोनी की मानसिकता और अपने खिलाड़ियों में उन्होंने जो भरोसा जगाया, वही टीम की सफलता की असली कुंजी थी। खिलाड़ी वर्ल्ड कप जीतते हैं, कोच नहीं। खिलाड़ी मैदान पर पसीना बहाते हैं, इसलिए क्रेडिट उन्हें ही मिलना चाहिए।'' उन्होंने इस साल टी20 विश्व कप का खिताब जीतने वाली टीम का उदाहरण देते हुए कहा, ''अगर संजू ने परफॉर्म नहीं किया होता, अगर सूर्यकुमार यादव ने अच्छी कप्तानी नहीं की होती, या अगर गेंदबाजी बदलाव सही समय पर नहीं किए गए होते, तो क्या हम जीत पाते? क्या कोच मैदान पर फैसले ले रहा था?"
ट्रॉफी जीती लेकिन सीरीज भी गंवाई
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने जुलाई 2024 में गौतम गंभीर को टीम का कोच बनाया था। दो साल के कार्यकाल के दौरान गंभीर की देखरेख में भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब जीता। उसके बाद एशिया कप भी अपने नाम किया। और इस साल की शुरुआत में टी20 विश्व कप 2026 की ट्रॉफी भी जीती। हालांकि उनकी कोचिंग में घर पर ही भारत को न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज हार का सामना करना पड़ा।
लेखक के बारे में
Himanshu Singhहिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)
हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।
परिचय और अनुभव
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।
खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी



