Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़16th consecutive toss lost in ODI Cricket by Team India last toss IND won was in the semifinals of World Cup 2023 vs NZ
23 महीने से टीम इंडिया ने ODI क्रिकेट में नहीं जीता टॉस, कप्तान बदला; मगर किस्मत नहीं

23 महीने से टीम इंडिया ने ODI क्रिकेट में नहीं जीता टॉस, कप्तान बदला; मगर किस्मत नहीं

संक्षेप:

23 महीने से टीम इंडिया ने ODI क्रिकेट में टॉस नहीं जीता है। कप्तान बदल चुका है, लेकिन टीम इंडिया की अभी तक किस्मत नहीं बदली है। आखिरी टॉस भारत ने नवंबर 2023 में जीता था, जो वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल था।

Sun, 19 Oct 2025 10:49 AMVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

टीम इंडिया ने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट मैच में आखिरी बार टॉस नवंबर 2023 में जीता था। इसके बाद से भारतीय टीम को वनडे क्रिकेट में टॉस के मामले में हार पर हार मिल रही है। यहां तक कि कप्तान बदल चुका है, लेकिन टीम इंडिया का टॉस हारने का सिलसिला थम नहीं रहा। 23 महीने से टीम इंडिया ने ODI क्रिकेट में टॉस नहीं जीता है। कप्तान बदल चुका है, लेकिन टीम इंडिया की अभी तक किस्मत नहीं बदली है। आखिरी टॉस भारत ने नवंबर 2023 में जीता था, जो वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

टीम इंडिया ने 15 नवंबर 2023 को न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल मैच में टॉस जीता था। उस समय टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा थे। अब 19 अक्टूबर 2025 को भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल हैं, लेकिन टॉस अभी भी भारत की झोली में नहीं गिरा। 16 मैच भारत ने वर्ल्ड कप 2023 फाइनल समेत खेले हैं, लेकिन भारतीय टीम को टॉस में जीत नहीं मिल सकी है। आपको जानकर हैरानी होगी कि लगातार 16 टॉस हारने का मतलब है कि ऐसा आप लाखों बार सिक्का उछालेंगे, तब जाकर होगा।

हालांकि, अच्छी बात ये है कि भारतीय टीम ने इस दौरान मैच खूब जीते हैं। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल भी इसी बीच खेला गया है। ऐसे में टॉस भारत के लिए नासूर नहीं बन रहा। हालांकि, पर्थ में जारी पहले वनडे मैच में टीम इंडिया के लिए टॉस हारना खराब साबित हुआ, क्योंकि 25 रन पर ही भारत के दो पूर्व कप्तान और मौजूदा कप्तान आउट हो गए। रोहित शर्मा के बाद विराट कोहली और फिर शुभमन गिल पवेलियन लौट गए। खराब शुरुआत को भारत अब कैसे बदलेगा? ये देखना दिलचस्प होगा। उपकप्तान श्रेयस अय्यर क्रीज पर हैं। उनके साथ अक्षर पटेल बल्लेबाजी कर रहे हैं, लेकिन बारिश ने खेल खराब किया हुआ है।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur
विकाश गौड़, लाइव हिन्दुस्तान के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में कार्यरत हैं। हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में इनको करीब 8 साल का अनुभव है। करियर की शुरुआत से ही ये डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं। 2016 में इन्होंने अपने पत्रकारिता के सफर का शुभारंभ किया। खबर नॉन स्टॉप से शुरुआत करते हुए, वे पत्रिका समूह की प्रमुख वेबसाइट कैच न्यूज से जुड़े, जहां इन्होंने खेल से जुड़ी खबरों की बारीकियों को सीखा। इसके बाद, इन्होंने डेली हंट में थोड़े समय के लिए वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में काम किया और फिर दैनिक जागरण की वेबसाइट से जुड़कर पूरी तरह से खेल समाचारों की दुनिया में प्रवेश कर लिया। यहां इन्होंने लगभग ढाई साल तक कार्य किया और जनवरी 2021 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। अपने करीब साढ़े छह साल के अनुभव में विकाश ने सभी प्रमुख खेल आयोजनों को कवर किया है, जिनमें क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल, ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल, एशियाई खेल और कई अन्य बड़े खेल आयोजन शामिल हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |