IND vs WI 2nd ODI मैच में बने 10 बेमिसाल वर्ल्ड रिकॉर्ड, शुभमन गिल ने अकेले बनाए ये 6 कीर्तिमान
India vs West Indies 2nd ODI मैच में एक या दो नहीं, बल्कि 10 बेमिसाल वर्ल्ड रिकॉर्ड बने। इनमें से शुभमन गिल ने अकेले 6 कीर्तिमान अपने नाम किए। रोहित शर्मा ने एक और बतौर टीम 3 इतिहास रचे गए।

इंडिया वर्सेस वेस्टइंडीज 2nd वनडे इंटरनेशनल मैच अपने बेमिसाल वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के लिए जाना जाएगा। इस ODI मैच के दौरान वैसे तो कई रिकॉर्ड और वर्ल्ड रिकॉर्ड बने, लेकिन इनमें से टॉप 10 10 वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के बारे में जान लीजिए, जो सबसे ज्यादा चर्चा में रहे। शुभमन गिल से लेकर रोहित शर्मा और दोनों टीमों ने मिलकर एक से एक बड़ा करिश्मा गुवाहाटी वनडे मैच के दौरान किया।
1. एक वनडे मैच में 5 शतक
वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में पहली बार ऐसा था, जब किसी मैच में 5 शतक लगे हैं। इनमें भी एक दोहरा शतक है। वेस्टइंडीज की ओर से 3 शतक लगे, जबकि भारतीय बल्लेबाजों ने दो शतक जड़े, जिनमें एक दोहरा शतक था। वेस्टइंडीज के लिए जॉन कैम्पबेल, शाई होप और आमिर जंगू ने शतकीय पारी खेली, जबकि भारत की ओर से शुभमन गिल ने दोहरा शतक और हिटमैन रोहित शर्मा ने तूफानी शतक जड़ा।
2. सबसे तेज दोहरा शतक
वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज दोहरा शतक जड़ने का वर्ल्ड रिकॉर्ड शुभमन गिल ने अपने नाम कर लिया है। गिल ने 117 गेंदों में दोहरा शतक वनडे क्रिकेट में पूरा किया। इससे पहले ईशान किशन के नाम ये विश्व रिकॉर्ड दर्ज था, जिन्होंने 126 गेंदों में डबल सेंचुरी वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में ठोकी थी।
3. सबसे तेज रन चेज
वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज रन चेज का विश्व रिकॉर्ड टीम इंडिया ने अपने नाम किया है। 44वें ओवर में ही 400 से ज्यादा रन भारत ने बनाकर कीर्तिमान स्थापित कर दिया। कोई अन्य टीम 9 या इससे ज्यादा के रन रेट से 350 से ज्यादा का टारगेट चेज नहीं कर पाई है।
4. सबसे बड़ी पारी रन चेज में
ODI क्रिकेट में सबसे बड़ी पारी रन चेज में अब शुभमन गिल के नाम दर्ज हो गई है। गिल ने 223 रन बनाए, जो किसी भी वनडे इंटरनेशनल मैच में रन चेज करते हुए सबसे बड़ी पारी है। ये विश्व रिकॉर्ड बन गया है, जो अभी तक ग्लेन मैक्सवेल के नाम दर्ज था।
5. सबसे बड़ी कप्तानी पारी वनडे में
शुभमन गिल ने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर कप्तान सबसे बड़ी पारी खेलने का भी वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया है। अभी तक वीरेंद्र सहवाग के नाम ये विश्व रिकॉर्ड दर्ज था, जिन्होंने 219 रनों की पारी एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बतौर कप्तान खेली थी, लेकिन गिल ने 223 रन बनाकर उन्हें पछाड़ दिया।
6. सबसे ज्यादा बार 400 प्लस टोटल वनडे में
वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार 400 प्लस रन का टोटल बनाने के मामले में टीम इंडिया शीर्ष पर पहुंच गई है। साउथ अफ्रीका ने 8 बार 400 से ज्यादा रन वनडे क्रिकेट में बनाए हैं, जबकि भारत ने 9वीं बार ये करिश्मा कर दिखाया है।
7. सबसे कम पारियों में 2000 रन घर पर ODI क्रिकेट में
शुभमन गिल ने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे कम पारियों में घर पर 2000 रन पूरे करने का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया है। महज 33 पारियों में गिल इस उपलब्धि तक पहुंच गए हैं, जबकि इससे पहले डेसमंड हेन्स ने 36 पारियों में वेस्टइंडीज में ये कमाल किया था।
8. पहला खिलाड़ी दोनों पारियों में शतक जड़ने वाला
शुभमन गिल दुनिया के पहले ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट की दोनों पारियों में दोहरा शतक जड़ा है। पहले वे पहली पारी में दोहरा शतक जड़ चुके हैं, जबकि इस बार रन चेज में उनका डबल सैकड़ा आया है।
9. बतौर कप्तान टेस्ट और वनडे में दोहरा शतक
भारतीय कप्तान ने एक और विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया। शुभमन गिल दुनिया के पहले कप्तान बन गए हैं, जिन्होंने एक कप्तान के तौर पर टेस्ट क्रिकेट में भी दोहरा शतक जड़ा है और वनडे क्रिकेट में भी डबल सेंचुरी ठोकी है।
10. सबसे ज्यादा छक्के एक देश में रोहित 200
हिटमैन रोहित शर्मा ने एक देश में 200 छक्के जड़ने का विश्व रिकॉर्ड बनाया है। कोई अन्य बल्लेबाज दुनिया का एक देश में 150 छक्के भी नहीं लगा पाया है, लेकिन रोहित शर्मा ने भारत में वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में 200 छक्के जड़कर नया कीर्तिमान रचा है।



