इन 10 टीमों का कट चुका है टी20 वर्ल्ड कप से पत्ता, पाकिस्तान की किस्मत का फैसला आज

Feb 18, 2026 06:18 am ISTLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कुल 20 टीमों ने हिस्सा लिया था, जिसमें से आधी यानी 10 टीमें टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है। ऑस्ट्रेलिया इसमें सबसे बड़ा नाम है। आज पाकिस्तान की किस्मत का फैसला होगा। क्या वह सुपर-8 तक पहुंच पाएगा?

इन 10 टीमों का कट चुका है टी20 वर्ल्ड कप से पत्ता, पाकिस्तान की किस्मत का फैसला आज

टी20 वर्ल्ड कप सुपर-8 की तस्वीर आज पूरी तरह से साफ हो जाएगी। इस बार टूर्नामेंट में कुल 20 टीमों ने हिस्सा लिया था, जिसमें से 10 टीमें अभी तक बाहर हो चुकी है। इनमें सबसे बड़ा नाम ऑस्ट्रेलिया का है। आज दो और टीमों का टी20 वर्ल्ड कप से पत्ता कट सकता है। पाकिस्तान भी इस लिस्ट में शामिल है। जी हां, आज पाकिस्तान का लीग स्टेज का आखिरी मैच नामीबिया के खिलाफ है, अगर आज पाकिस्तान के साथ कोई उलटफेर होता है और टीम को टी20 वर्ल्ड कप के अपने आखिरी लीग मैच में हार का सामना करना पड़ता है तो वह टूर्नामेंट से बाहर हो सकता है। इस स्थिति में यूएसए को एक बार फिर बेहतर नेट रन रेट होने की वजह से सुपर-8 का टिकट मिल सकता है।

सुपर-8 के लिए 7 टीमें कर चुकी है क्वालीफाई

टी20 वर्ल्ड कप सुपर-8 के लिए भारत समेत श्रीलंका, जिम्बाब्वे, वेस्टइंडीज, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड की टीमें अभी तक क्वालीफाई कर चुकी है। वहीं आखिरी पायदान के लिए रेस में पाकिस्तान के अलावा यूएसए और नीदरलैंड्स की टीमें हैं।

कौन सी 10 टीमें हुई टी20 वर्ल्ड कप से बाहर?

ऑस्ट्रेलिया समेत नामीबिया, आयरलैंड, ओमान, स्कॉटलैंड, इटली, नेपाल, अफगानिस्तान, यूएई और कनाडा की टीमें अभी तक टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हो चुकी है। बची दो टीमों का नाम आज साफ हो जाएगा।

आज के टी20 वर्ल्ड कप मैच

आज यानी बुधवार, 18 फरवरी को भारत का मुकाबला नीदरलैंड्स से है, जबकि पाकिस्तान नामीबिया से भिड़ेगा। दिन का तीसरा मैच साउथ अफ्रीका और यूएई के बीच खेला जाएगा। हर किसी की नजरें आज पाकिस्तान वर्सेस नामीबिया मैच पर रहने वाली है, इस मैच से ही सुपर-8 में पहुंचने वाली 8वीं और आखिरी टीम का फैसला होगा।

पाकिस्तान कैसे कर सकता है सुपर-8 के लिए क्वालीफाई?

पाकिस्तान समेत यूएसए और नीदरलैंड्स की टीमें सुपर-8 की रेस में अभी तक बरकरार है। तीनों टीमों के बराबर 4-4 अंक है। पाकिस्तान को अगर सुपर-8 के लिए क्वालीफाई करना है तो उन्हें हर हाल में नामीबिया के खिलाफ जीत दर्ज करनी होगी। पाकिस्तान यह मैच जीतते ही 6 अंकों तक पहुंच जाएगा और उन्हें सुपर-8 का टिकट मिल जाएगा। वहीं अगर उन्हें हार का सामना करना पड़ता है तो मामला नेट रन रेट पर फंसेगा। पाकिस्तान का नेट रन रेट यूएसए से काफी खराब है।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule और Live Cricket Score देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।