
भारत में 2025 में सबसे ज्यादा सर्च की जाने वालीं 10 हस्तियां, टॉप पर वैभव सूर्यवंशी
गूगल ने भारत में 2025 में सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वालों की सूची जारी की है। टॉप ट्रेंडिंग सर्च में स्पोर्ट्स का बोलबाला रहा। सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाली व्यक्तियों में क्रिकेट सनसनी वैभव सूर्यवंशी टॉप पर रहे।
गूगल ने भारत में 2025 में सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वालों की सूची जारी की है। टॉप ट्रेंडिंग सर्च में स्पोर्ट्स का बोलबाला रहा। सबसे ऊपर इंडियन प्रीमियर लीग, तीसरे पर एशिया कप, चौथे पर आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी, 5वें पर प्रो कबड्डी लीग और सातवें पर वूमेंस वर्ल्ड कप रहा। टॉप ट्रेंडिग सर्च में दूसरे नंबर पर गूगल जेमिनाई, छठे पर महा कुंभ मेला, आठवें पर ग्रोक, नौवें पर सैयारा और दसवें पर धर्मेंद्र रहे। सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले व्यक्तियों में क्रिकेट सनसनी वैभव सूर्यवंशी टॉप पर रहे।
2025 में भारत में ओवरऑल टॉप ट्रेंडिंग सर्च में स्पोर्ट्स खासकर क्रिकेट का दबदबा रहा। टॉप 10 में 5 तो स्पोर्ट्स से जुड़े सर्च हैं। 2 एआई और 2 फिल्म जगत से। इनमें बॉलिवुड के ही-मैन धर्मेंद्र का नाम भी शामिल है जिनका कुछ दिनों पहले निधन हुआ था।
भारत में 2025 में ओवरऑल टॉप ट्रेंडिंग सर्च
1. इंडियन प्रीमियर लीग
2. Google Gemini
3. एशिया कप
4. आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी
5. प्रो कबड्डी लीग
6. महा कुंभ मेला
7. वूमेंस वर्ल्ड कप
8. ग्रोक
9. सैयारा
10. धर्मेंद्र

सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले टॉप 10 व्यक्तियों में सिर्फ क्रिकेटर
भारत में 2025 में सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली हस्तियों में खिलाड़ियों और उसमें भी क्रिकेटरों का ही जलवा रहा। विराट कोहली, रोहित शर्मा, शुभमन गिल जैसे दिग्गज लिस्ट में जगह नहीं बना पाए। सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले व्यक्तियों की लिस्ट में सबसे ऊपर आईपीएल 2025 से क्रिकेट की नई सनसनी बनकर उभरे 14 साल के वैभव सूर्यवंशी रहे।

2025 में भारत में सबसे ज्यादा सर्च किए गए टॉप 10 व्यक्ति
1- वैभव सूर्यवंशी
2. प्रियांश आर्य
3. अभिषेक शर्मा
4. शाएक राशिद
5. जेमिमा रोड्रिग्स
6. आयुष म्हात्रे
7. स्मृति मंधाना
8. करुण नायर
9. उर्विल पटेल
10. विग्नेश पुथुर

2025 में भारत में सबसे ज्यादा सर्च की गईं टॉप 5 महिलाएं
2025 में भारत में सबसे ज्यादा सर्च की गईं महिलाओं में भी क्रिकेटरों का दबदबा है। टॉप पर जेमिमा रोड्रिग्स हैं। टॉप 5 में सुनीता विलियम्स इकलौता नाम हैं जो क्रिकेटर नहीं हैं।
1. जेमिमा रोड्रिग्स
2. स्मृति मंधाना
3. शेफाली वर्मा
4. सुनीता विलियम्स
5. हरमनप्रीत कौर






