BCCI की वार्षिक आम बैठक में लिए गए 10 अहम फैसले, IPL गवर्निंग काउंसिल में ये दो नाम शामिल

लाइव हिन्दुस्तान
share

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी BCCI की 95वीं सालाना आम बैठक आज मुंबई में संपन्न हुई। इस मीटिंग में 10 अहम फैसले लिए गए। आईपीएल की गवर्निंग काउंसिल में जनरल बॉडी से दो नाम शामिल किए गए हैं।

BCCI
बीसीसीआई

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई की 95वीं सालाना आम बैठक शुक्रवार, 18 सितंबर, 2026 को मुंबई में BCCI के हेडक्वार्टर में संपन्न हुई। इस मीटिंग में आईपीएल की नई नियुक्तियों से लेकर शताब्दी वर्ष के आयोजन और अन्य वित्तीय मामलों में अहम फैसले लिए गए हैं।

आईपीएल गवर्निंग काउंसिल में ये दो नाम शामिल

बीसीसीआई द्वारा जारी की गई प्रेस रिलीज में बताया गया कि जनरल बॉडी के दो प्रतिनिधियों को आईपीएल गवर्निंग काउंसिल में चुना गया है। इसमें पहला नाम अरुण सिंह धूमिल का है, वहीं दूसरा नाम एम खैरूल जमाल मजूमदार का है। ये दोनों अब आईपीएल गवर्निंग काउंसिल के सदस्य होंगे।

सालाना बजट को मंजूरी

जनरल बॉडी ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए BCCI के ऑडिट किए गए अकाउंट्स स्टेटमेंट को मंज़ूरी दी है। साथ ही जनरल बॉडी ने वित्त वर्ष 2026-27 के सालाना बजट को मंजूरी दी। 2026-27 के लिए ऑडिटर नियुक्त किए गए हैं। जनरल बॉडी ने सर्वसम्मति से 2027 में होने वाले IPL के 20वें एडिशन को भव्य तरीके से आयोजित और सेलिब्रेट करने का फैसला किया है।

शताब्दी वर्ष को धूमधाम से मनाने की तैयारी

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की वार्षिक आम बैठक में बीसीसीआई के शताब्दी वर्ष को धूमधाम से मनाने की तैयारी भी शुरू करने की बात कही गई है और इसे मंजूरी दी गई है। प्रेस रिलीज में बताया गया कि "जनरल बॉडी ने 2028 में BCCI के शताब्दी समारोह (100 साल पूरे होने का जश्न) की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह शताब्दी समारोह साल भर चलने वाले प्रोग्राम के ज़रिए मनाया जाएगा, जो दिसंबर 2027 में शुरू होकर 2028 तक चलेगा और भारतीय क्रिकेट के इतिहास में एक अहम पड़ाव होगा।"

अन्य अहम फैसले

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने चार अन्य अहम विषयों पर ध्यान केंद्रित किया है। जनरल बॉडी ने अंपायरों और मैच रेफरी के लिए बढ़ी हुई पेमेंट स्ट्रक्चर और ग्रेड के री-क्लासिफिकेशन को सर्वसम्मति से मंज़ूरी दी है। साथ ही BCCI की 'यौन उत्पीड़न रोकथाम नीति' के तहत BCCI की नई इंटरनल कमिटी बनाई गई है। इस मीटिंग की खास बात यह रही कि इसमें BCCI की ‘उम्र सत्यापन नीति’ को अपडेट किया गया है इसके बाद अपनाया गया है। जनरल बॉडी ने स्टेट यूनिट्स के साथ मिलकर दिव्यांग क्रिकेटरों की मदद के उपायों पर चर्चा की, जिसमें उनके विकास और तरक्की को बढ़ावा देने के लिए ज़रूरी सुविधाएं और संसाधन शामिल हैं।

BCCI की वार्षिक आम बैठक में लिए गए प्रमुख फैसले इस प्रकार हैं-

1. जनरल बॉडी के इन दो प्रतिनिधियों को IPL की गवर्निंग काउंसिल में चुना और शामिल किया गया।

(a) श्री अरुण सिंह धूमल; और

(b) श्री एम खैरुल जमाल मजूमदार।

2. जनरल बॉडी ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए BCCI के ऑडिट किए गए अकाउंट्स स्टेटमेंट को मंज़ूरी दी।

3. जनरल बॉडी ने वित्त वर्ष 2026-27 के सालाना बजट को मंज़ूरी दी।

4. वित्त वर्ष 2026-27 के लिए ऑडिटर नियुक्त किए गए।

5. जनरल बॉडी ने सर्वसम्मति से 2027 में होने वाले IPL के 20वें एडिशन को भव्य तरीके से मनाने का फैसला किया।

6. जनरल बॉडी ने 2028 में BCCI के शताब्दी समारोह (100 साल पूरे होने का जश्न) की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह शताब्दी समारोह साल भर चलने वाले प्रोग्राम के ज़रिए मनाया जाएगा, जो दिसंबर 2027 में शुरू होकर 2028 तक चलेगा और भारतीय क्रिकेट के इतिहास में एक अहम पड़ाव होगा।

7. जनरल बॉडी ने अंपायरों और मैच रेफरी के लिए बढ़ी हुई पेमेंट स्ट्रक्चर और ग्रेड के री-क्लासिफिकेशन को सर्वसम्मति से मंज़ूरी दी।

8. BCCI की 'यौन उत्पीड़न रोकथाम नीति' (Prevention of Sexual Harassment Policy) के तहत BCCI की नई इंटरनल कमिटी बनाई गई।

9. BCCI की 'उम्र सत्यापन नीति' (Age Verification Policy) को अपडेट करके अपनाया गया।

10. जनरल बॉडी ने स्टेट यूनिट्स के साथ मिलकर दिव्यांग क्रिकेटरों की मदद के उपायों पर चर्चा की, जिसमें उनके विकास और तरक्की को बढ़ावा देने के लिए ज़रूरी सुविधाएं और संसाधन शामिल हैं।

Vimlesh Kumar Bhurtiya

लेखक के बारे में

Vimlesh Kumar Bhurtiya

विमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार

संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।

खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।

और पढ़ें
Cricket News , Cricket Schedule , Live Cricket Score से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। क्रिकेट की सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़BCCI की वार्षिक आम बैठक समाप्त, मुंबई में आज लिए गए 10 अहम फैसले