Hindi Newsछत्तीसगढ़ न्यूज़wife poured petrol on her husband and set him on fire to dead in domestic dispute
सो रहे पति पर पेट्रोल डालकर आग लगाई, फिर कमरा बंद कर भाग गई; 70 प्रतिशत झुलसे युवक की मौत

सो रहे पति पर पेट्रोल डालकर आग लगाई, फिर कमरा बंद कर भाग गई; 70 प्रतिशत झुलसे युवक की मौत

संक्षेप:

छत्तीसगढ़ में एक खौफनाक वारदात सामने आया है। घरेलू विवाद में एक पत्नी ने अपने पति पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। गंभीर रूप से झुलसे पति की इलाज के दौरान मौत हो गई। दोनों की शादी को लगभग 22 साल हो चुके थे। लंबे समय से दंपति के बीच मनमुटाव बना हुआ था।

Dec 09, 2025 04:29 pm ISTSubodh Kumar Mishra लाइव हिन्दुस्तान, वार्ता, रायपुर
share Share
Follow Us on

छत्तीसगढ़ में एक खौफनाक वारदात सामने आया है। घरेलू विवाद में एक पत्नी ने अपने पति पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। गंभीर रूप से झुलसे पति की इलाज के दौरान मौत हो गई। दोनों की शादी को लगभग 22 साल हो चुके थे। लंबे समय से दंपति के बीच मनमुटाव बना हुआ था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के डीडी नगर क्षेत्र में घरेलू कलह में एक महिला के अपने पति पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गंभीर रूप से झुलसे 45 साल के युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई।

डीडी नगर थाने से मंगलवार को मिली जानकारी के अनुसार, आठ दिसंबर की रात पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया। बताया गया कि अरुण पटवा देर रात भतीजी की शादी से लौटने के बाद घर पहुंचे थे। विवाद के बाद वह सोने चले गए तभी आरोपी पत्नी ने उन पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी और कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर वहां से निकल गई।

आग की लपटों में घिरा अरुण चीखते हुए मदद के लिए पुकारने लगा। शोर सुनकर पड़ोसी घटनास्थल की ओर दौड़े और तत्काल पुलिस को सूचना दी। 70 प्रतिशत तक झुलस चुके अरुण को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

परिजनों ने बताया कि अरुण और उनकी पत्नी की शादी को लगभग 22 साल हो चुके थे। लंबे समय से उनके बीच मनमुटाव बना हुआ था। उनके बीच पहले भी कई बार विवाद हो चुका था और मामला थाने तक पहुंचा था। परिवार का आरोप है कि महिला द्वारा पहले भी मानसिक दबाव बनाने के प्रयास किए गए थे।

डीडी नगर पुलिस ने आरोपी पत्नी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम ने आसपास के लोगों, रिश्तेदारों और परिजनों के बयान लेना शुरू कर दिया है। शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने के बाद और जानकारी मिलने की उम्मीद है। पुलिस का कहना है कि यह मामला बेहद गंभीर है। सभी बिंदुओं पर सावधानीपूर्वक जांच की जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में लोगों के बीच भय व चिंता का माहौल बना हुआ है।

Subodh Kumar Mishra

लेखक के बारे में

Subodh Kumar Mishra

सुबोध कुमार मिश्रा पिछले 19 साल से हिंदी पत्रकारिता में योगदान दे रहे हैं। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में स्टेट डेस्क पर बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। दूरदर्शन के 'डीडी न्यूज' से इंटर्नशिप करने वाले सुबोध ने पत्रकारिता की विधिवत शुरुआत 2007 में दैनिक जागरण अखबार से की। दैनिक जागरण के जम्मू एडीशन में बतौर ट्रेनी प्रवेश किया और सब एडिटर तक का पांच साल का सफर पूरा किया। इस दौरान जम्मू-कश्मीर को बहुत ही करीब से देखने और समझने का मौका मिला। दैनिक जागरण से आगे के सफर में कई अखबारों में काम किया। इनमें दिल्ली-एनसीआर से प्रकाशित होने वाली नेशनल दुनिया, नवोदय टाइम्स (पंजाब केसरी ग्रुप), अमर उजाला और हिन्दुस्तान जैसे हिंदी अखबार शामिल हैं। अखबारों के इस लंबे सफर में खबरों को पेश करने के तरीकों से पड़ने वाले प्रभावों को काफी बारीकी से समझने का मौका मिला।

ज्यादातर नेशनल और स्टेट डेस्क पर काम करने का अवसर मिलने के कारण राजनीतिक और सामाजिक विषयों से जुड़ी खबरों में दिलचस्पी बढ़ती गई। कई लोकसभा और विधानसभा चुनावों की खबरों की पैकेजिंग टीम का हिस्सा रहने के कारण भारतीय राजनीति के गुणा-भाग को समझने का मौका मिला।

शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो सुबोध ने बीएससी (ऑनर्स) तक की अकादमिक शिक्षा हासिल की है। साइंस स्ट्रीम से पढ़ने के कारण उनके पास चीजों को मिथ्यों से परे वैज्ञानिक तरीके से देखने की समझ है। समाज से जुड़ी खबरों को वैज्ञानिक कसौटियों पर जांचने-परखने की क्षमता है। उन्होंने मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है। इससे उन्हें खबरों के महत्व, खबरों के एथिक्स, खबरों की विश्वसनीयता और पठनीयता आदि को और करीब से सीखने और लिखने की कला में निखार आया। सुबोध का मानना है कि खबरें हमेशा प्रमाणिकता की कसौटी पर कसा होना चाहिए। सुनी सुनाई और कल्पना पर आधारित खबरें काफी घातक साबित हो सकती हैं, इसलिए खबरें तथ्यात्मक रूप से सही होनी चाहिए। खबरों के चयन में क्रॉस चेकिंग को सबसे महत्वपूर्ण कारक मानने वाले सुबोध का काम न सिर्फ पाठकों को केवल सूचना देने भर का है बल्कि उन्हें सही, सुरक्षित और ठोस जानकारी उपलब्ध कराना भी है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।