छत्तीसगढ़ में मौसम का यू-टर्न; 27 जिलों में होगी झमाझम बारिश, तीन दिन के लिए IMD ने दिया अलर्ट
राजधानी रायपुर में 23 फरवरी को आकाश में सामान्यतः बादल छाए रहने तथा वर्षा या गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 28 डिग्री और 21 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

देश के अन्य हिस्सों के बाद अब छत्तीसगढ़ में भी मौसम ने अब करवट बदल ली है और अगले तीन दिन के लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। इस दौरान विभाग ने सोमवार को प्रदेश के 27 जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है, साथ ही 25 फरवरी तक प्रदेश के कई जिलों में हल्की बारिश और बिजली गिरने के साथ तेज हवा चलने का अनुमान लगाया है। विभाग का कहना है कि इस दौरान सोमवार को जहां प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में वहीं मंगलवार व बुधवार को कुछ जिलों में बारिश होने व बिजली गिरने की संभावना है। मौसम में इस बदलाव की वजह से राज्य में अगले 3 दिनों में अधिकतम तापमान में 2 डिग्री की गिरावट होने और इसके बाद अगले कुछ दिनों में तापमान में फिर वृद्धि होने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी से मध्य भारत तक बनी ट्रफ लाइन नमी खींच रही है, जिससे बादल छा रहे हैं।
अगले तीन दिन इन जिलों में बारिश के आसार
सोमवार (23 फरवरी) को IMD ने प्रदेश को मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर-रामानुजगंज, सरगुजा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, रायगढ़, बिलासपुर, कबीरधाम, बेमेतरा, बलौदा बाजार-भाटापारा, महासमुंद, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, दुर्ग, रायपुर, राजनांदगांव, बालोद, धमतरी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, कांकेर, नारायणपुर, कोंडागांव, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर और सुकमा जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने व बिजली गिरने के अलावा 30 से 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान लगाया है।
मंगलवार (24 फरवरी) को विभाग ने प्रदेश के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर-रामानुजगंज, सरगुजा, दुर्ग, बालोद, कांकेर, नारायणपुर, कोंडागांव, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर और सुकमा जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने व बिजली गिरने की संभावना जताई है।
बुधवार (25 फरवरी) को मौसम विभाग ने मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर-रामानुजगंज, सरगुजा और बालोद जिलों गरज-चमक के साथ बारिश होने व बिजली गिरने की संभावना जताई है। 26 फरवरी से मौसम फिर साफ हो जाएगा और इसके बाद सुबह हल्का कुहासा तथा दिन में साफ आसमान रहने की संभावना है।
सोमवार को कैसा रहेगा रायपुर का मौसम
राजधानी रायपुर में 23 फरवरी को आकाश में सामान्यतः बादल छाए रहने तथा वर्षा या गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 28 डिग्री और 21 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।
कैसा रहा बीते दिन का मौसम?
बीते दिन यानी रविवार को छत्तीसगढ़ के लगभग सभी जिलों में मौसम शुष्क बना रहा। इस दौरान कहीं बारिश दर्ज नहीं की गई तथा प्रदेश में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में तथा सबसे कम न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया।
मौसम की विशेषताएं
23 फरवरी को सुबह 8:30 बजे दक्षिण-पश्चिम और मध्य बंगाल की खाड़ी के आसपास के क्षेत्रों में बना निम्न दबाव का क्षेत्र उसी क्षेत्र में बना रहा। इससे संबंधित चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से 3.1 किमी ऊपर तक फैला हुआ है। अगले 24 घंटों में इसके लगभग उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ते रहने और धीरे-धीरे कमजोर होने की संभावना है। गंगीय पश्चिम बंगाल से लेकर उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश तक ओडिशा से होते हुए समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर एक द्रोणिका बनी हुई है। दक्षिण आंतरिक कर्नाटक से लेकर मराठवाड़ा तक समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर एक द्रोणिका बनी हुई है।
लेखक के बारे में
Sourabh Jainसौरभ जैन पिछले 16 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में कार्यरत हैं। वह दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और गुजरात से जुड़े घटनाक्रम पर खबरें और विश्लेषण लिखते हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: सौरभ जैन भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक हिस्सा हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 16 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट सेक्शन में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वे पिछले लगभग तीन सालों से यहां कार्यरत हैं। सौरभ का करियर टीवी मीडिया से शुरू होकर डिजिटल मीडिया की गतिशीलता तक फैला हुआ है, जो उन्हें खबरों को गहराई और सटीकता के साथ प्रस्तुत करने में सक्षम बनाता है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और कार्य अनुभव
सौरभ ने बैचलर ऑफ कॉमर्स की डिग्री लेने के बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पोस्ट ग्रेजुएशन का कोर्स किया। इस क्षेत्र में साल 2009 से सक्रिय होने के बाद सौरभ ने पहले टीवी के क्षेत्र में अलग-अलग डेस्क पर कार्य अनुभव लिया, इस दौरान उन्होंने टिकर डेस्क से शुरुआत करने के बाद न्यूज डेस्क में कॉपी राइटिंग का अनुभव हासिल किया, इस दौरान क्षेत्रीय विषयों से लेकर राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय विषयों पर खबरें लिखीं। इसके बाद उन्हें बॉलीवुड और हेल्प-लाइन डेस्क में भी काम करने का मौका मिला। हेल्प लाइन डेस्क में काम करने के दौरान उन्हें स्वास्थ्य, करियर और आम लोगों से जुड़े कई विषयों को जानने व समझने का मौका मिला।
इसके बाद साल 2016 में उन्होंने डिजिटल मीडिया की दुनिया में कदम रखा और स्पोर्ट्स डेस्क के साथ शुरुआत की। सौरभ ने अपने करियर की शुरुआत ZEE24 छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से की थी। इसके बाद वे IBC24 और दैनिक भास्कर जैसी संस्थाओं में भी सेवाएं दे चुके हैं। सौरभ साल 2023 से लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हुए हैं और यहां पर स्टेट डेस्क में कार्यरत हैं। सौरभ मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रहने वाले हैं और उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई और ग्रेजुएशन दोनों यहीं से किया है। इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है।
सौरभ जैन का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी सही तथ्यों व आसान भाषा में पाठकों तक खबरें पहुंचाना है। इस काम में तेजी जितनी जरूरी है, सटीकता भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। फिर चाहे वह आम जीवन की खबरें हों, राजनीति की खबरें हों, खेल की खबरें हों या फिर चकाचौंध से भरे बॉलीवुड की खबरें हों। कोई भी खबर सही तथ्यों के साथ रीडर्स तक पहुंचनी चाहिए। हड़बड़ी में तथ्यों की पुष्टि ना होने पर गलत जानकारी पाठकों तक पहुंचने का खतरा बना रहता है। इसलिए सौरभ का मानना है कि पत्रकारिता का मतलब केवल पाठकों तक सूचना पहुंचाना ही नहीं, बल्कि सही और निष्पक्ष जानकारी पहुंचाते हुए उनकी बुद्धिमत्ता और विवेक को भी जागृत करना होता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


