Hindi Newsछत्तीसगढ़ न्यूज़Weather suddenly changed amidst heat in Chhattisgarh, possibility of rain in next two days
छत्तीसगढ़ में पड़ रही गर्मी के बीच अचानक बदला मौसम, दो दिन कई जिलों में बारिश की संभावना

छत्तीसगढ़ में पड़ रही गर्मी के बीच अचानक बदला मौसम, दो दिन कई जिलों में बारिश की संभावना

संक्षेप:

  • प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में तथा सबसे कम न्यूनतम तापमान 13.9 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया। इस दौरान प्रदेश के रायपुर, बस्तर, बिलासपुर संभागों में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक तथा शेष संभागों में सामान्य दर्ज किया गया।

Fri, 21 Feb 2025 03:14 PMSourabh Jain लाइव हिन्दुस्तान, रायपुर, छत्तीसगढ़
share Share
Follow Us on

छत्तीसगढ़ में पड़ रही गर्मी के बीच मौसम ने अचानक करवट बदली और कई स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज की गई। इस दौरान सुबह साढ़े आठ बजे तक बीते 24 घंटों में उत्तर-पूर्व छत्तीसगढ़ में एक-दो स्थानों पर बादल गरजने के साथ हल्की बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने प्रदेश में अगले 24 घंटे में न्यूनतम व अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं जताई है, लेकिन इसके बाद अगले 2 दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में तथा सबसे कम न्यूनतम तापमान 13.9 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया। इस दौरान प्रदेश के रायपुर, बस्तर, बिलासपुर संभागों में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक तथा शेष संभागों में सामान्य दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने 21 फरवरी शुक्रवार को दक्षिण छत्तीसगढ़ के जिलों में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश के साथ आसमान में बादलों के छाए रहने की संभावना है। साथ ही 22 फरवरी शनिवार को भी उत्तर-पूर्वी छत्तीसगढ़ में एक-दो स्थानों पर बादल गरजने के साथ हल्की वर्षा होने की संभावना जताई है।

रायपुर शहर के लिए मौसम का पूर्वानुमान

आज 21 फरवरी को आकाश आंशिक रूप से मेघमय रहने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 35 डिग्री सेल्सियस और 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

सिनॉप्टिक सिस्टम का हाल

पूर्वी क्षेत्रों में एक द्रोणिका रायलसीमा से दक्षिण छत्तीसगढ़ तक समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई पर स्थित है।

शुक्रवार सुबह 8.30 बजे प्रदेश के प्रमुख स्थानों का तापमान

लालपुर (रायपुर)- अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21.7 डिग्री सेल्सियस
माना एयरपोर्ट- अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस
बिलासपुर- अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस
पेंड्रा रोड- अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस
अम्बिकापुर- अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13.9 डिग्री सेल्सियस
जगदलपुर- अधिकतम तापमान 34,4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस
दुर्ग- अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस
राजनांदगांव- अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस

प्रदेश के लिए आने वाले सप्ताह के मौसम का पूर्वानुमान

21 फरवरी- प्रदेश में एक-दो स्थानों पर बहुत हल्की वर्षा होने की संभावना है।
22 फरवरी- प्रदेश में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना है।
23 फरवरी- प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
24 फरवरी- प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
25 फरवरी- प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
26 फरवरी- प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
27 फरवरी- प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

Sourabh Jain

लेखक के बारे में

Sourabh Jain
सौरभ जैन पत्रकारिता में लगभग 15 वर्ष से जुड़े हुए हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत जुलाई 2009 में ZEE24 छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से की थी। इसके बाद वे IBC24 और दैनिक भास्कर जैसी संस्थाओं में भी सेवाएं दे चुके हैं। सौरभ साल 2023 से लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हुए हैं और यहां पर स्टेट डेस्क में कार्यरत हैं। सौरभ मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रहने वाले हैं और उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई और ग्रेजुएशन दोनों यहीं से किया है। इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है। सौरभ को राजनीति, बॉलीवुड और खेल की खबरों में विशेष रुचि है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।