वेदांता पावर प्लांट में धमाके ने अब तक 17 की जान ली, यूपी-बिहार समेत 5 राज्यों के हैं मारे गए लोग

Apr 15, 2026 05:29 pm ISTSudhir Jha सक्ती, वार्ता
share

वेदांता पावर प्लांट में मंगलवार को भीषण हादसा हो गया था। हादसे में अब तक 17 लोगों की मौत हो गई है। मरने वाले सबसे अधिक लोग छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल से हैं। 

वेदांता पावर प्लांट में धमाके ने अब तक 17 की जान ली, यूपी-बिहार समेत 5 राज्यों के हैं मारे गए लोग

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिला स्थित वेदांता पावर प्लांट में हुए भीषण हादसे में मरने वाले मजदूरों की संख्या बढ़कर 17 हो गई है। प्रशासन ने सक्ती जिले के डभरा थाना क्षेत्र के सिंघीतराई स्थित पावर प्लांट में मंगलवार को बॉयलर में हुए विस्फोट में मारे गए लोगों की पहचान कर उनकी सूची जारी कर दी है। इसके बाद यूपी-बिहार समेत पांच राज्यों में मृतकों के परिवारों पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा है।

मृतकों की जारी की गई सूची के मुताबिक मृतकों में सबसे अधिक छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल के लोग हैं। दोनों ही राज्यों के 5-5 श्रमिकों की जान इस भयानक हादसे में चली गई। इनके अलावा तीन झारखंड, दो बिहार, दो उत्तर प्रदेश के हैं। छत्तीसगढ़ के जिन लोगों की मौत हुई है उनमें से तीन सक्ती,एक जांजगीर और एक रायगढ़ जिले के निवासी हैं।

मृतकों की पहचान

रितेश कुमार (सोनबर्शा, भागलपुर, बिहार),

अमृत लाल पटेल (मंझापारा, डभरा, सक्ती, छत्तीसगढ़),

थंडा राम लहरे (मालखरौदा, सक्ती, छत्तीसगढ़),

तरुण कुमार ओझा (सिंदरी, धनबाद, झारखंड),

आकिब खान (दरभंगा, बिहार),

सुसांत जना (पूर्व मेदिनीपुर, पश्चिम बंगाल),

अब्दुल करीम (झारखंड),

उधव सिंह यादव (रायगढ़, छत्तीसगढ़),

शेख सैफुद्दीन (हल्दिया, पश्चिम बंगाल),

पप्पू कुमार (सोनभद्र, उत्तर प्रदेश),

अशोक परहिया (पलामू, झारखंड),

मनस गिरी (पूर्व मेदिनीपुर, पश्चिम बंगाल),

बृजेश कुमार (सोनभद्र, उत्तर प्रदेश),

रामेश्वर महिलांगे (जांजगीर–चांपा, छत्तीसगढ़),

कार्तिक महतो (पुरुलिया, पश्चिम बंगाल),

नदीम अंसारी (सक्ती, छत्तीसगढ़),

शिबनाथ मुर्मू (पुरुलिया, पश्चिम बंगाल)।

19 मजदूरों का चल रहा इलाज

घटना के बाद जिला प्रशासन और राहत-बचाव दल मौके पर लगातार कार्य कर रहे हैं। घायलों का उपचार नजदीकी अस्पतालों में जारी है। राज्य सरकार ने मामले की जांच के आदेश दे दिये हैं और मृतकों के परिजनों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है।धमाका मंगलवार दोपहर को सिंघीतराई गांव में स्थित वेदांता लिमिटेड के एक स्टील ट्यूब में हुआ, जो बॉयलर से टरबाइन तक तेज दबाव वाली भाप ले जा रही थी। उन्होंने बताया कि इस घटना में घायल हुए 19 मजदूरों का रायपुर और रायगढ़ जिले के अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है।

सीएम ने कहा- दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई

मुख्यमंत्री विष्णु साय ने उन्होंने बिलासपुर संभाग के कमिश्नर को इस घटना की जांच करने का आदेश भी दिया है और भरोसा दिलाया है कि जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा, जिला प्रशासन ने एक अलग मजिस्ट्रीयल जांच का आदेश दिया है, जबकि कंपनी ने अंदरूनी जांच शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे घायल हुए सभी लोगों को मुफ्त और सही इलाज सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा है कि उनकी देखभाल में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सक्ती के कलेक्टर अमृत विकास टोपनो ने मजिस्ट्रीयल जांच के लिए डभरा के अनुविभागीय दंडाधिकारी (एसडीएम) को नियुक्त किया है। एसडीएम से 30 दिनों के भीतर एक रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है। इस रिपोर्ट में दुर्घटना के कारणों-जैसे कि यह तकनीकी गड़बड़ी के कारण हुई या मानवीय भूल के कारण-और संयंत्र में की गई सुरक्षा जांचों के विवरण जैसे अहम पहलुओं को शामिल किया जाएगा।

कौन कितना मुआवजा देगा

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मृतक मजदूर के परिजनों को पांच लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है। इसके अलावा, वेदांता पावर ने भी, हादसे में मरने वाले हर मजदूर के परिवार को 35 लाख रुपये का मुआवजा देने के साथ-साथ रोजगार में मदद की घोषणा की है। संयंत्र प्रबंधन की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि कंपनी घायल हुए हर व्यक्ति को 15 लाख रुपये भी देगी, ठीक होने तक उनकी सैलरी जारी रखेगी और उन्हें काउंसलिंग में भी मदद देगी।

Sudhir Jha

लेखक के बारे में

Sudhir Jha

सुधीर झा | वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम लीड
(दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश)


सुधीर झा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार और संपादकीय नेतृत्वकर्ता हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में LiveHindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश सहित 8 राज्यों की कवरेज संभालने वाली स्टेट टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। वे राजनीति, अपराध और प्रशासन से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज से लेकर विश्लेषणात्मक रिपोर्ट तक, तथ्य-आधारित और संतुलित पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।


15 सालों का अनुभव

सुधीर झा ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। दैनिक आज समाज और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर की ग्राउंड रिपोर्टिंग के बाद उन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल, न्यूजट्रैक और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क के अनुभव ने उनकी विश्लेषणात्मक समझ को और व्यापक बनाया। डिजिटल पत्रकारिता में उन्हें होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता प्राप्त है।


विश्वसनीय खबरों का लेखन

सुधीर झा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (जैसे लोकसभा चुनाव और केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता रखते हैं। उनकी संपादकीय शैली में स्पीड और वेरिफिकेशन का संतुलन प्रमुख है। वे जमीनी स्रोतों, स्ट्रिंगर्स और रिपोर्टर्स के साथ समन्वय कर एक्सक्लूसिव और इम्पैक्टफुल स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वे प्रत्येक खबर में मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, सभी पक्षों की प्रतिक्रिया और विशेषज्ञों की राय शामिल करने पर जोर देते हैं। सुधीर झा न्यूज राइटिंग में विश्वसनीयता और निष्पक्षता का विशेष ध्यान रखते हैं। उनकी संपादकीय प्राथमिकता सार्वजनिक हित, निष्पक्षता और तथ्यपरकता है। सुधीर झा का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है।


शिक्षा और सम्मान

सुधीर झा ने कंप्यूटर साइंस में स्नातक किया है और दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें ‘Digi Journo of the Year 2024–25’ और ‘Digital Content Award 2023–24’ से सम्मानित किया जा चुका है। इससे पहले उन्हें 'हम से सीखो' विशेष कैंपेन के लिए भी सम्मानित किया गया है।


विशेषज्ञता

राजनीति, अपराध और प्रशासनिक मामलों की गहन व तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग
ब्रेकिंग न्यूज मैनेजमेंट और मल्टी-स्टेट हाइपरलोकल कवरेज लीडरशिप
डिजिटल होमपेज ऑप्टिमाइजेशन और रियल-टाइम कंटेंट स्ट्रेटेजी
लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट) और विश्लेषणात्मक लेखन
मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, संपादकीय गुणवत्ता नियंत्रण और टीम मेंटरशिप

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।