Hindi Newsछत्तीसगढ़ न्यूज़Two foreign women arrested in Raipur for violating visa rules
रायपुर में दो विदेशी महिलाएं पुलिस के हत्थे चढ़ीं, इस मामले में हुई गिरफ्तारी, पुलिस ने क्या बताया?

रायपुर में दो विदेशी महिलाएं पुलिस के हत्थे चढ़ीं, इस मामले में हुई गिरफ्तारी, पुलिस ने क्या बताया?

संक्षेप:

फिलहाल पुलिस के साथ इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) की टीम भी पूछताछ में शामिल है। महिलाओं के पासपोर्ट, वीजा सहित अन्य पहचान संबंधी दस्तावेज जब्त कर लिए गए हैं।

Jan 11, 2026 08:02 pm ISTRatan Gupta वार्ता, रायपुर
share Share
Follow Us on

छत्तीसगढ़ के रायपुर में 2 विदेशी महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों महिलाएं उज्बेकिस्तान की रहने वाली बताई जा रही हैं। विश्वसनीय सूत्रों के बाद मिली सूचना के बाद दोनों को पुलिस ने दबोचा है। सुरक्षा एजेंसियों से जुड़े अधिकारियों ने क्या बताया? शुरूआती जांच में सामने आया है कि वे वीजा अवधि समाप्त होने के बावजूद कई वर्षों से रायपुर में निवास कर रही थीं। फिलहाल पुलिस के साथ इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) की टीम भी पूछताछ में शामिल है। महिलाओं के पासपोर्ट, वीजा सहित अन्य पहचान संबंधी दस्तावेज जब्त कर लिए गए हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दोनों महिलाएं किस उद्देश्य से भारत आई थीं और वर्तमान में उनका वीजा वैध है या नहीं, इसकी पुष्टि की जा रही है। दस्तावेजों की सत्यता जांचने के लिए विदेशी पंजीकरण कार्यालय (एफआरआरओ) और संबंधित एजेंसियों से संपर्क किया गया है। आवश्यकता पड़ने पर इमिग्रेशन विभाग को भी पूरे मामले से अवगत कराया जाएगा।

ये भी पढ़ें:छत्तीसगढ़ कर्मचारियों की हुई बल्ले-बल्ले! साय सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता
ये भी पढ़ें:भीलवाड़ा में सरिया-हथौड़ा से मासूम बच्चों का मर्डर कर मां ने लगाई फांसी

तेलीबांधा थाना क्षेत्र में लंबे समय से विदेशी नागरिकों के निवास को लेकर पुलिस को संदेह था। सूचना मिलने के बाद गठित टीम ने मौके पर पहुंचकर पूछताछ की, जिसमें महिलाओं ने स्वयं को उज्बेकिस्तान का नागरिक बताया। फिलहाल दोनों को पुलिस हिरासत में रखा गया है और जांच पूरी होने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि यदि वीजा शर्तों के उल्लंघन की पुष्टि होती है, तो विदेशी नागरिक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया जाएगा और विस्तृत जानकारी सार्वजनिक की जाएगी।

गौरतलब है कि इससे पहले भी रायपुर में विदेशी नागरिकों से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आ चुका है। करीब 11 महीने पूर्व एक विदेशी युवती को तेज रफ्तार और नशे की हालत में वाहन चलाने के मामले में गिरफ्तार किया गया था। उस घटना की जांच के दौरान एक बड़े सेक्स रैकेट नेटवर्क का खुलासा हुआ था, जिससे शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हुए थे। फिलहाल, ताजा मामले में जांच एजेंसियां सतर्क हैं और हर पहलू की बारीकी से पड़ताल की जा रही है।

Ratan Gupta

लेखक के बारे में

Ratan Gupta
IIMC दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद लाइव हिन्दुस्तान में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर हैं। खबरों की दुनिया के अलावा साहित्य पढ़ना, फिल्में देखना और गाने सुनना पसंद है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।