Hindi Newsछत्तीसगढ़ न्यूज़Three children of the same family died in Chhattisgarh due to witchcraft.
अंधविश्वास! छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 3 बच्चों की मौत; झाड़-फूंक के चक्कर में गई जान

अंधविश्वास! छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 3 बच्चों की मौत; झाड़-फूंक के चक्कर में गई जान

संक्षेप:

डमरुधर नागेश पेशे से मजदूर हैं, उनके बच्चों को बुखार आया तो पहले झोलाछाप डॉक्टर को दिखाया। बात नहीं बनी, तो अच्छे अस्पताल में ले जाने के बजाय झाड़-फूंक कराने लगे और फिर उन्होंने अपने बच्चों को खो दिया।

Nov 17, 2025 02:30 pm ISTRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, गरियाबंद
share Share
Follow Us on

अंधविश्वास के चक्कर में फंसकर झाड़-फूंक कराते रह गए माता-पिता ने खोए अपने तीन मासूम बच्चे। घटना छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिला की है। डमरुधर नागेश पेशे से मजदूर हैं, उनके बच्चों को बुखार आया तो पहले झोलाछाप डॉक्टर को दिखाया। बात नहीं बनी, तो अच्छे अस्पताल में ले जाने के बजाय झाड़-फूंक कराने लगे। बच्चों की हालत और बिगड़ गई और धीरे-धीरे तीन भाई-बहन की मौत हो गई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मामला मैनपुर ब्लॉक के धनोरा गांव का है। मजदूर पिता परिवार के साथ अपने ससुराल गया था, जहां तीनों बच्चों को बुखार आने लगा। पहले उन्होंने किसी झोला छाप डॉक्टर को दिखाया, लेकिन बच्चों की तबियत में सुधार नहीं हुआ, तो वो अपने गांव वापस लौट आए। इसके बाद अपने दोनों बेटों और एक बेटी को अस्पताल ले जाने के बजाय बैगा-गुनिया के पास झाड़-फूंक कराने पहुंच गए। यहां भी बात नहीं बनी, बच्ची की हालत बिगड़ गई।

भास्कर रिपोर्ट के मुताबिक, 11 नवंबर को आठ साल की बेटी अनिता नागेश को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद सात साल के बेटे ऐकराम को देवभोग ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। उसी शाम चार साल के बेटे गोरेश्वर नागेश को जंगल के बैगा के यहां झाड़-फूंक के लिए ले जा रहे थे, लेकिन इस दौरान उसकी भी मौत हो गई। इन मौतों पर डॉक्टर का कहना है कि परिजन इलाज कराने के लिए अस्पताल नहीं आए, जबकि उन्हें जांच कराने के लिए आने को कहा था।

Ratan Gupta

लेखक के बारे में

Ratan Gupta
IIMC दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद लाइव हिन्दुस्तान में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर हैं। खबरों की दुनिया के अलावा साहित्य पढ़ना, फिल्में देखना और गाने सुनना पसंद है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।