ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News छत्तीसगढ़UPA के राष्ट्रपति उम्मीदवार यशवंत सिन्हा रायपुर पहुंचे, छत्तीसगढ़ के कांग्रेस सांसद और विधायकों से मांगेंगे समर्थन 

UPA के राष्ट्रपति उम्मीदवार यशवंत सिन्हा रायपुर पहुंचे, छत्तीसगढ़ के कांग्रेस सांसद और विधायकों से मांगेंगे समर्थन 

UPA के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा छत्तीसगढ़ दौरे पर आए हैं। वे चेन्नई से सीधे रायपुर पहुंचे। रायपुर एयरपोर्ट पर पीसीसी चीफ मोहन मरकाम सहित कांग्रेस के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

UPA के राष्ट्रपति उम्मीदवार यशवंत सिन्हा रायपुर पहुंचे, छत्तीसगढ़ के कांग्रेस सांसद और विधायकों से मांगेंगे समर्थन 
Sandeep Diwanलाइव हिन्दुस्तान,रायपुरFri, 01 Jul 2022 04:57 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

UPA के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा छत्तीसगढ़ दौरे पर आए हैं। वे चेन्नई से सीधे रायपुर पहुंचे। रायपुर एयरपोर्ट पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम सहित कांग्रेस के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। यशवंत सिन्हा कांग्रेस के विधायकों व सांसदों से मुलाकात करेंगे। बैठक में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया सहित सभी मौजूद रहेंगे। सिन्हा की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ शाम को बैठक है, जिसमें रणनीतियों पर मंत्रणा की होगी।  

बता दें कि विपक्ष द्वारा यशवंत सिन्हा को राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार बनाया गया है। इसके बाद से वे लगातार अलग-अलग राज्यों का दौरा कर समर्थन मांग रहे हैं। गुरुवार को सिन्हा ने तमिलनाडू में विधायकों से मुलाकात की थी। वहां से वे सीधे छत्तीसगढ़ आएं हैं। सिन्हा NDA में शामिल दलों के सांसद और विधायकों से अपने पक्ष में वोट देने की अपील कर रहे हैं। शुक्रवार को कांग्रेस के विधायकों और सांसदों की एक निजी होटल में बैठक बुलाई गई है। 

कांग्रेस के पास है 71 विधायक
बता दें कि छत्तीसगढ़ के 90 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस के पास 71 विधायक हैं। वहीं लोकसभा में 2 और राज्यसभा में 4 सांसद हैं। 2 सांसदों राजीव शुक्ला व रंजीत रंजन अभी हाल ही में राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए हैं। यशवंत सिन्हा को छत्तीसगढ़ से अच्छी लीड मिलेगी। यशवंत सिन्हा की शाम को सीएम भूपेश बघेल से मुलाकात भी होगी, जिसमें राष्ट्रपति चुनाव की रणनीति पर मंत्रणा की जाएगी। छत्तीसगढ़ विधानसभा में भाजपा के 14, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जेसीसीजे) के 3 और बहुजन समाज पार्टी के 2 विधायक हैं। बता दें कि एनडीए ने द्रौपदी मुर्मू को उम्मीदवार बनाया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें