ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News छत्तीसगढ़प्रेमिका से नहीं दिया मिलने तो युवक हुआ आक्रोशित, घर में घुसकर महिला को दांत से काटा, युवती को भी पीटा

प्रेमिका से नहीं दिया मिलने तो युवक हुआ आक्रोशित, घर में घुसकर महिला को दांत से काटा, युवती को भी पीटा

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में गर्लफ्रेंड से मिलने नहीं देने पर युवक ने उसकी मां को मुक्का मार दिया। घर के दरवाजे को लात मारकर अंदर घुसे युवक को गाली-गलौज करने से मना करने पर वह इतना आक्रोशित हुआ कि...

प्रेमिका से नहीं दिया मिलने तो युवक हुआ आक्रोशित, घर में घुसकर महिला को दांत से काटा, युवती को भी पीटा
लाइव हिन्दुस्तान ,रायपुर Mon, 29 Nov 2021 04:06 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में गर्लफ्रेंड से मिलने नहीं देने पर युवक ने उसकी मां को मुक्का मार दिया। घर के दरवाजे को लात मारकर अंदर घुसे युवक को गाली-गलौज करने से मना करने पर वह इतना आक्रोशित हुआ कि महिला को दांत से भी कांट दिया। अपनी मां को बचाने आई युवती को भी युवक ने पीट दिया। युवक की पिटाई से मां-बेटी को चोटें आई है। यह पूरी घटना रविवार रात की है। महिला की शिकायत पर आजाद चौक पुलिस ने केस दर्ज किया है। वहीं अपराध पंजीबद्ध होने के बाद से आरोपी फरार है। यह पूरा मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है।

आजाद चौक थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र की 45 वर्षीय महिला रात को शिकायत करने आई थी। महिला ने बताया कि उसकी बेटी के दोस्त बजरंग नगर निवासी अंकित मिश्रा रविवार की रात घर के दरवाजे को लात से मारते हुए अंदर घुसा। उस समय महिला खाना बना रही थी। बेटी से मिलने नहीं देने की बात कहकर अंकित विवाद और गालीगलौज करने लगा। महिला ने उसे गाली देने से रोका तो वह आक्रोशित हो गया। अंकित महिला को थप्पड़ व मुक्के से महिला को मारने लगा। महिला ने बताया कि अंकित ने दांतों से महिला के बाएं हाथ को काट दिया, जिससे खून भी निकल आया। शिकायत पर अंकित के खिलाफ विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

महिला की बेटी को भी पीटा 
पुलिस ने बताया कि महिला के साथ उसकी बेटी को भी चोटें आई है। युवक जब महिला से मारपीट कर रहा था तो उसकी बेटी बचाने आई। अंकित ने उसे भी पीट दिया, जिससे युवती के गर्दन और नाक में चोट आई है। महिला ने पुलिस को बताया कि अंकित मोहल्ले में घूमता रहता है। कुछ दिन पहले से वह उसकी 22 साल की बेटी से मिलता-जुलता रहता था। दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गया। जानकारी के बाद बेटी को अंकित से मिलने से रोका। यही बात अंकित को रास नहीं आई। रविवार को रात घर में घुसा और मारपीट की घटना को अंजाम दिया। महिला ने बताया कि पड़ोसियों को बचाने के लिए आवाज लगाई तब अंकित घर से भाग गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें