ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News छत्तीसगढ़कवर्धा झंडा विवाद में नपे पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग, कांस्टेबल से गाली-गलौज मामले में एसपी एलेसेला पर गाज

कवर्धा झंडा विवाद में नपे पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग, कांस्टेबल से गाली-गलौज मामले में एसपी एलेसेला पर गाज

छत्तीसगढ़ गृह मंत्रालय ने 5 पुलिस अधीक्षक समेत 8 अफसरों का तबादला कर दिया है। कवर्धा दंगा मामले में पुलिस की भारी विफलता की वजह से आखिरकार एसपी मोहित गर्ग को हटाना पड़ा। राज्य सरकार ने उन्हें कवर्धा...

कवर्धा झंडा विवाद में नपे पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग, कांस्टेबल से गाली-गलौज मामले में एसपी एलेसेला पर गाज
लाइव हिन्दुस्तान ,रायपुर Fri, 03 Dec 2021 09:27 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

छत्तीसगढ़ गृह मंत्रालय ने 5 पुलिस अधीक्षक समेत 8 अफसरों का तबादला कर दिया है। कवर्धा दंगा मामले में पुलिस की भारी विफलता की वजह से आखिरकार एसपी मोहित गर्ग को हटाना पड़ा। राज्य सरकार ने उन्हें कवर्धा से हटाकर  सेनानी 14 वाहिनी छसबल बालोद भेजा है। इसी तरह बलौदाबाजार के एसपी इंदिरा कल्याण एलेसेला का एक ऑडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ है। इस कथित ऑडियो में एसपी एक सिपाही को गालियां दे रहे हैं। यही नहीं वे एक उच्च पदस्थ व्यक्ति और आईजी के बारे में भी आपत्तिजनक बातें करते सुने जा रहे थे। 

आडियो में कांस्टेबल यह भी कह रहे हैं कि मुख्यमंत्री से लेकर जहां शिकायत करना है कर लो...। राज्य सरकार ने इस बात को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए बलादौबाजार एसपी इंदिरा कल्याण एलेसेला को हटाकर सेनानी 11वीं वाहिनी छसबल जांजगीर चांपा में पदस्थ करने का आदेश जारी किया है। बता दें कि कवर्धा में झंडा हटाने और लगाने को लेकर हुए विवाद ने दो संप्रदायों के बीच हिंसा का रूप से लिया था। इसकी वजह से 12 दिनों तक कवर्धा शहर में कर्फ्यू लगाना पड़ा था। इस मामले को लेकर पूरे प्रदेश में अभी भी सियासी बवाल मचा हुआ है। शुक्रवार की देर शाम आठ पुलिस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए गए हैं। इनमें ये दोनों विवादित अधिकारियों के अलावा छह अन्य अधिकारी भी शामिल हैं। वहीं पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी इसे कामकाज में कसावट की दृष्टि से तबादला बता रहे हैं। 

इन जगहों पर अफसरों को नई पदस्थापना 
- दीपक कुमार झा -बिलासपुर से बलौदाबाजार-भाटापारा एसपी 
- पारूल माथुर - गरियाबंद से बिलासपुर पुलिस अधीक्षक  
- इंदिरा कल्याण एलेसेला - एसपी बलौदाबाजार से सेनानी 11 वाहिनी, छसबल जांजगीर-चांपा 
- मोहित गर्ग - कवर्धा एसपी से सेनानी 14वीं वाहिनी छसबल बालोद
- लाल उमेंद्र सिंह - सेनानी 14वीं वाहिनी से कवर्धा पुलिस अधीक्षक  
- अरविंद कुजूर - बेमेतरा एसपी से सेनानी 3रीं वाहनी, छसबल दुर्ग 
- धर्मेंद्र सिंह छवई - सेनानी 3रीं वाहनी से बेमेतरा पुलिस अधीक्षक  
- झाड़ूराम ठाकुर - पुलिस मुख्यालय (पीएचक्यू) से गरियाबंद एसपी 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें