ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने दिल्ली के हर नेता को खरीद लिया, कांग्रेस पर पीएम मोदी का बड़ा हमला

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने दिल्ली के हर नेता को खरीद लिया, कांग्रेस पर पीएम मोदी का बड़ा हमला

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण का मतदान 17 नवंबर को होने वाला है। इससे पहले पार्टियां लगातार चुनाव प्रचार में जुटी हुई है। प्रधानमंत्री मोदी ने भी इस दौरान चुनावी रैली को संबोधित किया।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने दिल्ली के हर नेता को खरीद लिया, कांग्रेस पर पीएम मोदी का बड़ा हमला
Aditi Sharmaलाइव हिंदुस्तान,नई दिल्लीMon, 13 Nov 2023 01:15 PM
ऐप पर पढ़ें

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण का मतदान 17 नवंबर को होने वाला है। इससे पहले पार्टियों का चुनाव प्रचार चरम पर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी छत्तीसगढ़ में हैं जहां उन्होंने मुंगेली की रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री पर दिल्ली के हर नेता को खरीदने का आरोप लगाया।

कांग्रेस पर सियासी वार करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि जब छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनी थी, तब मुख्यमंत्री के पद के लिए ढाई-ढाई साल का एग्रीमेंट हुआ था। लेकिन पहले ढाई साल में ही मुख्यमंत्री जी ने इतना लूटा, इतना भ्रष्टाचार किया कि लूट के पैसों का अंबार जमा कर लिया। जब ढाई साल पूरे होने को आए, तो तिजोरी दिल्ली वालों के लिए खोल दी। दिल्ली के हर नेता को खरीद लिया और एग्रीमेंट धरा का धरा रह गया। 

पीएम मोदी ने दागे कांग्रेस पर सवाल

इसी के साथ पीएम मोदी ने कांग्रेस पर कुछ सवाल भी दागे। उन्होंने कहा, जिस कांग्रेस को गणित सिखाने का इतना शौक है, उनसे मेरे कुछ सवाल हैं। कांग्रेस के इन गणितबाजों को बताना होगा कि मुख्यमंत्री को महादेव सट्टेबाजी घोटाले में से कितना पैसा मिला? कांग्रेस के बाकी नेताओं के हिस्से में कितना माल आया? दिल्ली दरबार तक इसमें से कितना पैसा पहुंचा?

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा,  छत्तीसगढ़ के युवाओं का भी कांग्रेस के गणितबाजों से PSC घोटाले को लेकर सवाल है। जिन हजारों युवाओं ने दिन-रात पढ़ाई करके, परीक्षा पास की थी, उनको किस फॉर्मूले से बाहर निकाला गया? कांग्रेस नेताओं के बच्चों को गणित के किस फॉर्मूले से भर्ती किया गया?

 'मोदी के बहाने OBC समाज को गाली दे रही कांग्रेस'

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर ओबीसी समाज को गाली देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, मोदी आपको हर संकट से बाहर निकालना चाहता है। इसलिए कांग्रेस मोदी से भी नफरत करती है। कांग्रेस की ये नफरत इतनी बढ़ चुकी है कि वो मोदी की जाति से भी नफरत करने लगी है। बीते अनेक महीनों से कांग्रेस मोदी के बहाने पूरे OBC समाज को गाली दे रही है। गाली तो गाली, डंके की चोट पर।

विधानसभा चुनाव 2023 के सारे अपड्टेस LIVE यहां पढ़े