ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News छत्तीसगढ़सर्चिंग पार्टी पर नक्सलियों ने बरसाई गोलियां, 15 मिनट तक फायरिंग, 2 लाख का इनामी माओवादी भी गिरफ्तार

सर्चिंग पार्टी पर नक्सलियों ने बरसाई गोलियां, 15 मिनट तक फायरिंग, 2 लाख का इनामी माओवादी भी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में एंटी नक्सल ऑपरेशन पर निकले जवानों की नक्सलियों से मुठभेड़ हो गई। केरलापाल थाना क्षेत्र में यह मुठभेड़ हुई है। करीब 15 मिनट तक दोनों ओर से फायरिंग हुई है।

सर्चिंग पार्टी पर नक्सलियों ने बरसाई गोलियां, 15 मिनट तक फायरिंग, 2 लाख का इनामी माओवादी भी गिरफ्तार
Sandeep Diwanलाइव हिन्दुस्तान,सुकमाThu, 09 Jun 2022 01:33 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में एंटी नक्सल ऑपरेशन पर निकले जवानों की नक्सलियों से मुठभेड़ हो गई। केरलापाल थाना क्षेत्र में यह मुठभेड़ हुई है। करीब 15 मिनट तक दोनों ओर से फायरिंग हुई। जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली जंगल का फायदा उठाकर भाग खड़े हुए। मुठभेड़ के बाद भाग रहे एक हार्डकोर नक्सली को जवानों ने दबोच लिया। पूछताछ में गिरफ्तार नक्सली 2 लाख रुपये का इनामी निकला। वह कई बड़ी घटनाओं में शामिल रहा है। 

एएसपी (नक्सल ऑपरेशन) किरण चव्हाण ने बताया कि एसडीओपी परमेश्वर तिलकवार के नेतृत्व में डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (डीआरजी) की टीम केरलापाल क्षेत्र में सर्चिंग पर निकली थी। 10-15 नक्सलियों का समूह उस इलाके में दिखा। नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने भी मोर्चा संभाला और मुंहतोड़ जवाब दिया। जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली भाग खड़े हुए। परिया व गड़गड़ गांव के बीच जंगल में करीब 15 मिनट तक मुड़भेड़ चली। 

मलांगिर एरिया कमेटी के प्लाटून का सदस्य 
एएसपी किरण चव्हाण ने बताया कि मुठभेड़ के बाद इलाके की सर्चिंग करने पर नक्सली कवासी हुंगा को जवानों ने गिरफ्तार किया है। उसके पास से बंदूक, आईईडी बम सहित अन्य विस्फोटक समान बरामद किया गया है। कवासी हुंगा मलांगिर एरिया कमेटी के प्लाटून नंबर 24 का सदस्य हैं। गिरफ्तार नक्सली पर दो लाख का इनाम भी घोषित है। वह सुकमा व दंतेवाड़ा जिले में कई बड़ी वारदातों में भी शामिल रहा है। नक्सली से अभी पूछताछ की जा रही है, जिससे कई महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की संभावना है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें