ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News छत्तीसगढ़सुकमा में माओवादी संगठन को झटका, एक महिला सहित 3 नक्सलियों का सरेंडर, कई घटनाओं में रहे हैं शामिल 

सुकमा में माओवादी संगठन को झटका, एक महिला सहित 3 नक्सलियों का सरेंडर, कई घटनाओं में रहे हैं शामिल 

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में माओवादी संगठन को झटका लगा है। एक महिला नक्सली सहित 3 माओवादियों ने पुलिस और सीआरपीएफ के सामने सरेंडर कर दिया। तीनों नक्सली कोंटा इलाके में लंबे समय से सक्रिय थे।

सुकमा में माओवादी संगठन को झटका, एक महिला सहित 3 नक्सलियों का सरेंडर, कई घटनाओं में रहे हैं शामिल 
Sandeep Diwanलाइव हिन्दुस्तान,सुकमाWed, 07 Sep 2022 03:57 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में माओवादी संगठन को झटका लगा है। एक महिला नक्सली सहित 3 माओवादियों ने पुलिस और सीआरपीएफ अधिकारियों के सामने सरेंडर कर दिया। पुलिस द्वारा चलाए जा रहे पूना नर्कोम (नई सुबह-नई शुरुआत) अभियान के तहत नक्सलियों ने एएसपी गौरव मंडल, एसडीओपी गिरिजा शंकर साव और सीआरपीएफ 151 वाहिनी के सहायक कमांडेंट सुजीत कुमार सुमन के समक्ष बिना हथियार के आत्मसमर्पण कर दिया। सरेंडर करने वाले नक्सली कोंटा क्षेत्र के कई वारदातों में शामिल रहे हैं। 

कोंटा नक्सल ऑप्स एएसपी गौरव मंडल ने बताया कि पुलिस द्वारा जिले में चलाये जा रहे पूना नर्कोम अभियान के तहत मंगलवार को हिंसा का रास्ता छोड़कर एक महिला सहित 3 नक्सलियों ने सरेंडर कर दिया। आत्मसमर्पित नक्सलियों में महिला मड़कम हिड़मे निवासी पामेड़ थाना जिला-बीजापुर, चिंतागुफा निवासी एलमागुड़ा जीआरडी डिप्टी कमांडर पुनेम जोगा और बासागुड़ा निवासी कारम सुक्कु पेद्दागेलूर जनताना सरकार उपाध्यक्ष शामिल हैं। 

फोर्स के दबाव में बैकफुट पर माओवादी 
एएसपी गौरव मंडल ने बताया कि नक्सल क्षेत्रों में फोर्स के दबाव में लगातार माओवादी सरेंडर कर रहे हैं या फिर मुठभेड़ में मारे जा रहे हैं। पूना नर्कोम अभियान के तहत नक्सलियों ने सरेंडर किया है। उन्हें शासन की पुनर्वास नीति का लाभ दिया जाएगा। सरेंडर करने वाले नक्सली कोंटा थाना क्षेत्र के कई घटनाओं में शामिल रहे हैं। नक्सलियों को सरेंडर कराने में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का विशेष योगदान रहा। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें