mohammad akbar congress kawardha seat election results 2023 get win or loss update in chattisgarh chunav result Kawardha Result 2023: अपना गढ़ बचाने में कामयाब रही BJP, 33 हजार वोटों से आगे विजय शर्मा, Chhattisgarh Hindi News - Hindustan
Hindi Newsछत्तीसगढ़ न्यूज़mohammad akbar congress kawardha seat election results 2023 get win or loss update in chattisgarh chunav result

Kawardha Result 2023: अपना गढ़ बचाने में कामयाब रही BJP, 33 हजार वोटों से आगे विजय शर्मा

मोहम्मद अकबर तीसरी बार कवर्धा सीट से चुनावी मैदान में है। यहां उनका मुकाबला बीजेपी उम्मीदवार विजय शर्मा से है। यहां हम कवर्धा विधानसभा सीट पर मतगणना की सबसे पहले और सबसे सटीक अपडेट देंगे।

Aditi Sharma लाइव हिंदुस्तान, नई दिल्लीSun, 3 Dec 2023 05:31 PM
share Share
Follow Us on
Kawardha Result 2023: अपना गढ़ बचाने में कामयाब रही BJP, 33 हजार वोटों से आगे विजय शर्मा

छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। छत्तीसगढ़ के कवर्धा सीट पर भी सबकी नजरें टिकी हुई थीं। यहां से भूपेश बघेल सरकार में परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर चुनावी मैदान में थे। हालांकि बीजेपी के विजय शर्मा 33719 वोटों पर आगे चल रहे हैं। 17वें राउंड की काउंटिंग तक उन्हें 124522 वोट मिले जबकि कांग्रेस के मोहम्मद अकबर 90803 वोट ही हासिल कर सके। ऐसे में इस बार बीजेपी फिर एक बार गढ़ बचाती नजर आ रही है।

इस सीट पर पहले चरण के तहत 74.83 फीसदी मतदान हुआ था। दरअसल कवर्धा को बीजेपी का गढ़ माना जाता है। 2003 से 2013 तक इस सीट पर बीजेपी का ही कब्जा रहा। हालांकि 2018 के चुनावों में बीजेपी को झटका देते हुए मोहम्मद अकबर ने लगभग 60 हजार वोटों से जीत हासिल की थी और अशोक साहू को करारी हार का सामना करना पड़ा। बीजेपी ने इस बार विजय शर्मा को मौका दिया और वह इस सीट को बचाने में कामयाब रहे।

बघेल सरकार के कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर ने अपने कार्यकाल के दौरान कवर्धा क्षेत्र में एक मेडिकल कॉलेज, बड़े बांध और मॉडल बस स्टैंड की स्थापना की थी। इस बार वह अपने इन्ही कामों के बलबूते वापसी की उम्मीद कर रहे थे। वहीं साल 2021 में झंडा विवाद के दौरान विजय शर्मा का नाम कट्टर हिंदूवादी चेहरे के तौर पर सामने आया था। इस दौरान उन्हें दो महीने जेल में भी रहना पड़ा था। 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।