ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News छत्तीसगढ़बिलासपुर में नाबालिग की गोली मारकर हत्या, गुटखा लेने आए थे हमलावर, लेन-देन के विवाद में कर दी फायरिंग 

बिलासपुर में नाबालिग की गोली मारकर हत्या, गुटखा लेने आए थे हमलावर, लेन-देन के विवाद में कर दी फायरिंग 

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में मामूली विवाद पर एक लड़के की गोली मार कर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद हमलावर फरार हो गए। रात करीब 9 युवक किराना दुकान में गुटखा लेने आए थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बिलासपुर में नाबालिग की गोली मारकर हत्या, गुटखा लेने आए थे हमलावर, लेन-देन के विवाद में कर दी फायरिंग 
Sandeep Diwanलाइव हिन्दुस्तान,बिलासपुरMon, 10 Oct 2022 01:50 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में मामूली विवाद पर एक लड़के की गोली मार कर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद हमलावर फरार हो गए। रात करीब 9 युवक किराना दुकान में गुटखा लेने आए थे। गुटखा लिए और पैसे के लेन-देन पर विवाद हो गया। विवाद होता देख लड़के के माता-पिता भी बाहर निकलकर आए। इस दौरान विवाद काफी बढ़ गया, तभी एक युवक ने पिस्टल निकाल कर फायरिंग कर दी। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल लड़के को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। विवाद और झगड़े में लड़के के माता-पिता और बहन भी घायल हो गए।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पचपेड़ी क्षेत्र के मानिकचौरी निवासी मंगतूराम अजय (43 वर्ष) किराना दुकान चलाता है। घर में उसकी पत्नी सरोजनी (39 वर्ष) अनिश अजय (17 वर्ष) और नेहा अजय (12 वर्ष) निवास करते हैं। रविवार की रात करीब 9 बजे मंगतूराम घर में खाना खा रहा था। तभी गांव के ही 2 युवक भूपेंद्र पोर्ते और नंदकिशोर साहू गुटखा लेने पहुंचे। आवाज देने पर मंगतूराम ने अपने लड़के अनिश को गुटखा देने भेज दिया। गुटखा देने के बाद पैसे देने के बजाए दोनों युवक रौब दिखाने लगे तभी अनिश से झगड़ा शुरू हो गया और विवाद काफी बढ़ गया।

फायरिंग कर फरार हो गए बदमाश
विवाद होता देख मंगतूराम बीच-बचाव करने आया था, उससे भी युवक भिड़ गए। युवकों ने पहले ईंट से हमला कर दिया। इसके बाद उसकी पत्नी और बेटी भी विवाद में आ गए। हमले में मंगतूराम, उसकी पत्नी और बेटी घायल हो गए। झगड़ा बढ़ने पर मंगतूराम का परिवार दोनों युवकों पर हावी होने लगा, तब एक युवक ने पिस्टल निकालकर फायरिंग कर दिया, जिससे गोली अनिश के पेट में लगी। फायरिंग होने के बाद पड़ोसी और रिश्तेदार जब तक वहां पहुंचते आरोपी युवक फरार हो गए। घायलों को तत्काल मस्तूरी अस्पताल पहुंचाया, अनिश की मौत हो गई। मंगतूराम, उसकी पत्नी और बेटी को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज ने बताया कि सूचना पर पचपेड़ी थाना स्टाफ को भेजा गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें