छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने बारूदी सुरंग विस्फोट कर सुरक्षा बलों की बस को उड़ाया, 5 जवान शहीद

Mar 23, 2021 08:20 pm ISTHimanshu Jha भाषा, रायपुर।
share

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में नक्सलियों ने मंगलवार को सुरक्षाबलों से भरी एक बस को बारूदी सुरंग में विस्फोट कर उड़ा दिया। हमले में पांच जवान शहीद हो गए, जबकि 13 अन्य के घायल होने की खबर है। इनमें से एक...

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने बारूदी सुरंग विस्फोट कर सुरक्षा बलों की बस को उड़ाया, 5 जवान शहीद

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में नक्सलियों ने मंगलवार को सुरक्षाबलों से भरी एक बस को बारूदी सुरंग में विस्फोट कर उड़ा दिया। हमले में पांच जवान शहीद हो गए, जबकि 13 अन्य के घायल होने की खबर है। इनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने बताया कि नारायणपुर जिले के धौड़ाई थाना क्षेत्र के अंतर्गत कन्हरगांव-कड़ेनार मार्ग पर नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट कर सुरक्षा बलों के बस को उड़ा दिया है। इस घटना में पांच जवान शहीद हो गए हैं तथा 14 घायल हो गए हैं। घायलों में से दो की हालत गंभीर बतायी जा रही है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद अतिरिक्त सुरक्षा बल को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया तथा घायलों को वहां से निकाला गया। घायलों को बेहतर इलाज के लिए हेलीकॉप्टर से रायपुर भेजा जा रहा है।

— ANI (@ANI) March 23, 2021

छत्तीसगढ़ में बीते एक वर्ष के दौरान नक्सलियों ने डीआरजी के जवानों पर दूसरा बड़ा हमला किया है। इससे पहले पिछले वर्ष 21 मार्च को नक्सलियों ने सुरक्षा बलों पर घात लगाकर हमला कर दिया था। इस हमले में डीआरजी के 12 जवानों समेत 17 जवान शहीद हो गए थे।

राज्य के नक्सल प्रभावित बस्तर क्षेत्र के जिलों में डीआरजी के जवान तैनात हैं। डीआरजी के जवान स्थानीय युवक हैं तथा क्षेत्र से परिचित हैं। पिछले कुछ वर्षों में नक्सलियों के खिलाफ लड़ाई में डीआरजी के जवानों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

हाल ही में छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के लिए आईईडी लगाते समय उसमें विस्फोट होने से एक नक्सली की मौत हो गई थी।  पुलिस महानिरीक्षक (बस्तर रेंज) पी सुंदरराज ने बताया था कि पश्चिम बस्तर डिवीजन के मिरतुर पुलिस थाने के अंतर्गत बछपाल-हरपाल गांव के रास्ते में नक्सली विस्फोटक लगा रहे थे तभी यह धमाका हो गया। नक्सली कमांडर सुनील पदम की धमाके में मौत हो गई थी।

Himanshu Jha

लेखक के बारे में

Himanshu Jha

बिहार के दरभंगा जिले से ताल्लुक रखने वाले हिमांशु शेखर झा डिजिटल मीडिया जगत का एक जाना-माना नाम हैं। विज्ञान पृष्ठभूमि से होने के बावजूद (BCA और MCA), पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून के कारण उन्होंने IGNOU से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया और मीडिया को ही अपना कर्मक्षेत्र चुना।


एक दशक से भी अधिक समय का अनुभव रखने वाले हिमांशु ने देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों जैसे दैनिक भास्कर, न्यूज़-18 और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दी हैं। वर्तमान में, वे वर्ष 2019 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े हुए हैं।


हिमांशु की पहचान विशेष रूप से राजनीति के विश्लेषक के तौर पर होती है। उन्हें बिहार की क्षेत्रीय राजनीति के साथ-साथ राष्ट्रीय राजनीति की गहरी और बारीक समझ है। एक पत्रकार के रूप में उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनावों और कई विधानसभा चुनावों को बेहद करीब से कवर किया है, जो उनके वृहद अनुभव और राजनीतिक दृष्टि को दर्शाता है।


काम के इतर, हिमांशु को सिनेमा का विशेष शौक है। वे विशेष रूप से सियासी और क्राइम बेस्ड वेब सीरीज़ देखना पसंद करते हैं, जो कहीं न कहीं समाज और सत्ता के समीकरणों को समझने की उनकी जिज्ञासा को भी प्रदर्शित करता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।