ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News छत्तीसगढ़महासमुंद में आकाशीय बिजली गिरने से 5 लोगों की मौत, 6 घायल, 3 की हालत गंभीर, खेत में धान की रोपाई कर रहीं थीं

महासमुंद में आकाशीय बिजली गिरने से 5 लोगों की मौत, 6 घायल, 3 की हालत गंभीर, खेत में धान की रोपाई कर रहीं थीं

छत्तीसगढ़ में आकाशीय बिजली (गाज) गिरने की लगातार घटनाएं हो रही है। शुक्रवार को महासमुंद जिले में गाज गिरने से 5 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 2 बच्चियां और 3 महिलाएं शामिल हैं। 6 महिलाएं झुलस गई हैं।

महासमुंद में आकाशीय बिजली गिरने से 5 लोगों की मौत, 6 घायल, 3 की हालत गंभीर, खेत में धान की रोपाई कर रहीं थीं
Sandeep Diwanलाइव हिन्दुस्तान,रायपुरFri, 29 Jul 2022 05:46 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

छत्तीसगढ़ में आकाशीय बिजली (गाज) गिरने की लगातार घटनाएं हो रही है। शुक्रवार को महासमुंद जिले में गाज गिरने से 5 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 2 बच्चियां और 3 महिलाएं शामिल हैं। 6 महिलाएं झुलस गई हैं, जिसमें 3 की हालत गंभीर है। सभी घायलों को संजीवनी एंबुलेंस से सरायपाली के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है। हादसे से गांव में मातम पसर गया है। एक दिन पहले जशपुर में गाज गिरने से 2 लोगों की मौत हुई थी। 

मिली जानकारी के सिंघोड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम घाटकछार में आकाशीय बिजली गिरने की घटना हुई है। शुक्रवार को महिलाएं व बच्चियां खेत में धान रोपाई कर रहे थीं। दोपहर को अचानक मौसम बदला और तेज बारिश होने लगी। तेज गर्जना के साथ खेत में काम कर रही महिलाओं के बीच आकाशीय बिजली गिरी। खेत में दर्जनभर से ज्यादा लोग धान की रोपाई कर रहीं थीं। सभी बेसुध होकर खेत में पड़े रहे। आसपास खेत में काम करने वालों यह देखा, जिसके बाद पुलिस व डायल 108 में फोन किया गया। संजीवनी एक्सप्रेस से सभी को अस्पताल भिजवाया गया। 

सरायपाली के अस्पताल भर्ती कराया गया 
आकाशीय बिजली गिरने से कुमारी जानकी, कुमारी लक्ष्मी यादव, बसंती नाग, जमोवती, नोहरमति की मृत्यु हो गई। वहीं पंकजनी यादव, पार्वती मालिक, तपस्वनी, पुन्नी, गीतांजलि, शशि मुझी घायल हो गए हैं, जिनका सरायपाली स्वास्थ्य केंद्र में उपचार चल रहा है इनमें से तीन की हालत गंभीर है। प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर मौजूद है। कलेक्टर ने सभी घायलों को उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। बता दें कि एक दिन पहले जशपुर जिले में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौत हो गई थी। यहां भी पिता पुत्र खेतों में काम कर घर लौट रहे थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें