ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News छत्तीसगढ़श्रीलंका की राह पर छत्तीसगढ़, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल बोले- भूपेश सरकार पर कर्ज का बढ़ता बोझ दे रहा ऐसा ही संकेत

श्रीलंका की राह पर छत्तीसगढ़, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल बोले- भूपेश सरकार पर कर्ज का बढ़ता बोझ दे रहा ऐसा ही संकेत

छत्तीसगढ़ के नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर निशाना साधा। कौशिक ने कहा कि छत्तीसगढ़ अब श्रीलंका की राह पर है। छत्तीसगढ़ पर लगातार कर्ज का बोझ बढ़ता जा रहा है।

श्रीलंका की राह पर छत्तीसगढ़, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल बोले- भूपेश सरकार पर कर्ज का बढ़ता बोझ दे रहा ऐसा ही संकेत
लाइव हिन्दुस्तान,रायपुरSat, 14 May 2022 06:52 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

छत्तीसगढ़ के नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने सीएम भूपेश बघेल पर निशाना साधा। कौशिक ने कहा कि छत्तीसगढ़ अब श्रीलंका की राह पर है। छत्तीसगढ़ पर लगातार कर्ज का बोझ बढ़ता जा रहा है। अब तक 51 हजार करोड़ का कर्जा भूपेश सरकार ने लिया है। श्रीलंका भी इसी तरह कर्ज लेती रही। श्रीलंका के नक्शे कदम पर छत्तीसगढ़ सरकार भी चल रही है। भूपेश बघेल सरकार में प्रदेश की आय बढ़ाने कोई काम नहीं किए जा रहे हैं। 

कौशिक ने कहा कि 2021 में श्रीलंका पर विदेशी कर्ज 3500 करोड़ डॉलर था। 2022 में वह बढ़कर 5100 करोड़ डॉलर हो गया है। वह किस्त तक चुकाने में नाकाम है। छत्तीसगढ़ की सरकार भी इतने ही दिनों में 51 हजार करोड़ रुपये का कर्ज ले चुकी है। जमीन पर विकास के काम ठप्प पड़े हैं। लोगों को बुनियादी सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं और प्रदेश सरकार लगातार कर्ज ले रही है। कौशिक ने कहा कि यह सरकार जारी रही तो छत्तीसगढ़ को कर्ज में डूबने से कोई नहीं बचा पाएगा। सरकार हर जगह छत्तीसगढ़ मॉडल की बात करती है और यह मॉडल फेल है। 

कांग्रेस का चिंतन नहीं बल्कि चिंता शिविर 
कांग्रेस की चिंतन शिविर को लेकर कौशिक ने कहा कि ये चिंतन शिविर नहीं बल्कि चिंता शिविर है। कांग्रेस आज अपने अस्तित्व को बचाने में लगी हुई है। सभी जगहों पर कांग्रेस की स्थिति खराब है। हाल के दिनों में हुए चुनाव में देशभर में कही भी कांग्रेस की जीत नहीं हुई है। भूपेश सरकार छत्तीसगढ़ मॉडल की बात करती है। असम में इस मॉडल की बात हुई, लेकिन चुनाव हार गए। उत्तर प्रदेश में इस मॉडल का लागू करने का वादा किया। जनता ने 7 से 2 सीटों पर समेट दिया। यानी कि यह मॉडल फेल है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की कथनी और करनी को लोग जान गए हैं। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें