छत्तीसगढ़ कांग्रेस अगले हफ्ते कर देगी नेता प्रतिपक्ष की घोषणा; रेस में इन 3 नेताओं के नाम की चर्चा

रितेश मिश्रा, रायपुर
Follow us on Google News
share

छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष की घोषणा मंगलवार (19 दिसंबर) से पहले कर दी जाएगी। तीन कांग्रेस नेता - चरणदास महंत, भूपेश बघेल और उमेश पटेल नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने की दौड़ में माने जा रहे हैं। 

chhattisgarh leader of opposition

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में हार के बाद कांग्रेस ने अपने संगठन को मजबूत करने पर काम शुरू कर दिया है। लोकसभा चुनावों की आहट के बीच पार्टी तमाम संगठनात्मक सुधारों और नियुक्तियों को भर देना चाहती है। यही नहीं पार्टी जल्द से जल्द छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष की नियुक्ति भी कर देना चाहती है। पार्टी के आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष की घोषणा मंगलवार (19 दिसंबर) से पहले कर दी जाएगी क्योंकि नई सरकार बनने के बाद पहली बैठक 19 दिसंबर को शुरू होने की संभावना है। फिलहाल, तीन कांग्रेस नेता - चरणदास महंत, भूपेश बघेल और उमेश पटेल नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने की दौड़ में माने जा रहे हैं। 

चरणदास महंत राज्य विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष और सक्ती निर्वाचन क्षेत्र से विधायक हैं, जबकि बघेल पूर्व मुख्यमंत्री और पटेल पूर्व मंत्री हैं। महंत ने 2004 से 2013 तक कार्यकारी और पूर्णकालिक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का पद संभाला था जबकि पटेल खरसिया विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं और 2013 से तीन बार विधायक रहे हैं। पटेल 2016-19 के बीच छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। उमेश पटेल 2018 से 2023 तक भूपेश बघेल सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रहे।

एक वरिष्ठ नेता ने दावा किया कि टीएस सिंह देव, रवींद्र चौबे, मुहम्मद अकबर और जय सिंह अग्रवाल समेत अधिकांश वरिष्ठ नेता विधानसभा चुनाव हार गए थे इसलिए नेता प्रतिपक्ष के चुनाव में राज्य कांग्रेस के सामने ज्यादा विकल्प नहीं हैं। कांग्रेस के एक विधायक ने कहा- महंत इस पद की दौड़ में हैं, लेकिन कुछ विधायक उनका समर्थन नहीं कर रहे हैं। हालांकि, कुछ विधायकों और नेताओं का मानना ​​है कि विपक्ष में एक आक्रामक नेता के रूप में उनकी छवि के कारण भूपेश बघेल को यह पद दिया जाना चाहिए।

कांग्रेस सूत्र ने कहा- जहां तक मुझे पता है, बघेल को इस पद में कोई दिलचस्पी नहीं है। मुझे नहीं पता कि उन्होंने आलाकमान से इस बारे में कोई बात की है या नहीं, लेकिन ऐसा लगता है कि वह विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद कुछ समय तक पार्टी में कोई पद नहीं चाहते हैं। 

वहीं पहली बार विधायक बने एक नेता ने दावा किया कि पार्टी को विधानसभा में एक आक्रामक नेता की जरूरत है जो मुद्दों पर लड़ सके और भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार की विफलताओं को बता सके। भूपेश जी ने मुझसे कहा है कि वह कुछ समय के लिए कोई पद नहीं संभालेंगे… मुझे इसका कारण नहीं पता। मैंने कुमारी शैलजा जी और अजय माकन से भी कहा कि बघेल इस पद के लिए सही व्यक्ति हैं, लेकिन यदि उन्हें इसमें कोई दिलचस्पी नहीं है, तो हम क्या कर सकते हैं? 

Krishna Bihari Singh

लेखक के बारे में

Krishna Bihari Singh

कृष्ण बिहारी सिंह वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम का हिस्सा (दिल्ली-NCR, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, राजस्थान और गुजरात )


संक्षिप्त विवरण

कृष्ण बिहारी सिंह पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। कृष्ण बिहारी सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। वह स्टेट टीम के साथ काम कर रहे हैं। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय मीडिया जगत में केबी उपनाम से चर्चित हैं। यूपी के मऊ जिले से ताल्लुक रखने वाले केबी महाराष्ट्र और हरियाणा में पत्रकारिता कर चुके हैं। मौजूदा वक्त में वह दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: कृष्ण बिहारी सिंह लोकमत, आज समाज, राष्ट्रीय सहारा, अमर उजाला और दैनिक जागरण अखबार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। उन्होंने साल 2019 में जागरण डॉट कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा। कृष्ण बिहारी सिंह मौजूदा वक्त में भारत के प्रसिद्ध समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) की स्टेट टीम में डिप्टी चीफ एडिटर (कंटेंट क्रिएटर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि: लॉ (एलएलबी) और साइंस (बी.एससी, बायोलॉजी) से ग्रेजुएट कृष्ण बिहारी सिंह ने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए और एमफिल किया है। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय राजनीति और वैश्विक मामलों के साथ विधि विषय की गहरी समझ रखते हैं। अखबार से लेकर टेलीविजन और अब डिजिटल मीडिया के बदलावों के साक्षी रहे कृष्ण बिहारी सिंह पाठकों की पसंद और बदलते ट्रेंड को बारीकी से समझते हैं।

रिपोर्टिंग एवं विशेषज्ञता: कृष्ण बिहारी सिंह राजनीति, जिओ पॉलिटिक्स, जन सरोकार और क्राइम की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। कृष्ण बिहारी सिंह ने अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में नेशनल, इंटरनेशनल, बिजनेस, रिसर्च एवं एक्सप्लेनर और संपादकीय टीमों के साथ लंबे समय तक काम किया है। यही वजह है कि खबर के पीछे छिपे एजेंडे की समझ रखने वाले केबी समसामयिक घटनाक्रमों पर गहरा विश्लेषण करते हैं।

पत्रकारिता का उद्देश्य: कृष्ण बिहारी सिंह 'राष्ट्र प्रथम' की भावना के साथ काम करते हैं। केबी का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी उसका राष्ट्र और लोक कल्याण है। केबी खबरों को पहले प्रमाणिकता की कसौटी पर कसते हैं, फिर आम जनमानस की भाषा में उसे परोसने का काम करते हैं। केबी का मानना है कि रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचना देना वरन उन्हें सही और असल जानकारी देना है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsछत्तीसगढ़ न्यूज़छत्तीसगढ़ कांग्रेस अगले हफ्ते चुनेगी नेता प्रतिपक्ष; रेस में ये 3 नाम