ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News छत्तीसगढ़Chhattisgarh Weather: निकाल लें कंबल-रजाई, छत्तीसगढ़ में शुरू होने वाली है कड़ाके की ठंड‌; जानें आज कैसा रहेगा मौसम

Chhattisgarh Weather: निकाल लें कंबल-रजाई, छत्तीसगढ़ में शुरू होने वाली है कड़ाके की ठंड‌; जानें आज कैसा रहेगा मौसम

छत्तीसगढ़ में गुलाबी ठंड का एहसास होने लगा है। राज्य के कई इलाकों में सर्द हवाएं तेजी से चल रही हैं। कुछ इलाके ऐसे हैं जहां बादल छाए हुए हैं। तापमान में गिरावट के साथ ठंड बढ़ने लगेगी।

Chhattisgarh Weather: निकाल लें कंबल-रजाई, छत्तीसगढ़ में शुरू होने वाली है कड़ाके की ठंड‌; जानें आज कैसा रहेगा मौसम
Sneha Baluniलाइव हिन्दुस्तान,रायपुरTue, 21 Nov 2023 11:11 AM
ऐप पर पढ़ें

छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में सर्द हवाएं तेजी से चल रही हैं। इसी के साथ ही प्रदेश में गुलाबी ठंड का एहसास होना शुरू हो गया है। प्रदेश के कुछ इलाके ऐसे हैं जहां बादल छाए हुए हैं। जिसके कारण यह अंदेशा लगाया जा रहा है कि आने वाले कुछ दिनों में मौसम में गिरावट के साथ ठंड का असर तेज हो सकता है। यह माना जा रहा है कि बुधवार से प्रदेश का मौसम ठंडा हो जाएगा।

बीते सोमवार को प्रदेश में सबसे ठंडा जिला अंबिकापुर रहा है जहां सबसे न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री दर्ज किया गया है वही प्रदेश का सबसे गर्म जिले के तौर पर रायपुर रहा है। जहां न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री दर्ज हुआ है। प्रदेश के मौसम वैज्ञानिक के अनुसार छत्तीसगढ़ में उत्तर पूर्वी हल्की ठंडी हवाएं चल रही हैं। लेकिन कई हिस्सों में बादल छाए हुए हैं जिसके कारण मौसम में कुछ खास परिवर्तन देखने को नहीं मिल रहा है। यह माना जा रहा है कि मंगलवार शाम बदल छटने के बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान में गिरावट होने के साथ प्रदेश में ठंड बढ़ने का जो सिलसिला है वह शुरू हो जाएगा। उस हिसाब से राजधानी रायपुर में भी तापमान गिरने की संभावना बताई जा रही है। 

प्रदेश के अलग-अलग जिलों में दर्ज तापमान

20 नवंबर सोमवार को दर्ज तापमान के अनुसार छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर सबसे ज्यादा गर्म रही है। वहीं प्रदेश का अंबिकापुर जिला में ठंड का असर देखने को मिला है। रायपुर का अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री, माना एयरपोर्ट पर अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री रहा है। वहीं बिलासपुर का अधिकतम तापमान 30.02 डिग्री न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री, पेंड्रारोड का अधिकतम तापमान 30 डिग्री न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री रहा है। इसके सांथ ही अंबिकापुर का अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री न्यूनतम  13.8 डिग्री तापमान रहा है। जगदलपुर का अधिकतम तापमान 31 डिग्री न्यूनतम तापमान 17.9 डिग्री, दुर्ग का अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री रहा है।  राजनांदगांव का अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18.02 डिग्री दर्ज किया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें