दो दिन की पुलिस हिरासत में कालीचरण महाराज, छत्तीसगढ़ पुलिस ने खजुराहो से किया था गिरफ्तार

Dec 30, 2021 09:11 pm ISTAmit Kumar लाइव हिन्‍दुस्‍तान, रायपुर
share

रायपुर की एक अदालत ने कालीचरण महाराज को दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। कालीचरण महाराज पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी करने का आरोप है। इससे पहले गुरुवार को छत्तीसगढ़...

दो दिन की पुलिस हिरासत में कालीचरण महाराज, छत्तीसगढ़ पुलिस ने खजुराहो से किया था गिरफ्तार

रायपुर की एक अदालत ने कालीचरण महाराज को दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। कालीचरण महाराज पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी करने का आरोप है। इससे पहले गुरुवार को छत्तीसगढ़ पुलिस ने रायपुर की अदालत में कालीचरण महाराज को पेश किया था। 

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बता दें कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी करने के आरोप में छत्तीसगढ़ की रायपुर पुलिस ने कालीचरण महाराज को मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया था। पुलिस ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के खजुराहो में दबिश देकर गिरफ्तारी को अंजाम दिया था। कालीचरण के खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद रायपुर पुलिस के तीन दल उनकी तलाश में महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और दिल्ली में डेरा डाले हुए थे।

रायपुर जिले के पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि कालीचरण उर्फ अभिजीत धनंजय सराग मध्य प्रदेश में खजुराहो शहर से करीब 25 किलोमीटर दूर बागेश्वर धाम के पास एक किराए के मकान में रह रहा था। पुलिस दल ने गुप्त सूचना के आधार पर तड़के वहां दबिश दी और कालीचरण को गिरफ्तार कर लिया।
 

Amit Kumar

लेखक के बारे में

Amit Kumar

डिजिटल पत्रकारिता की बदलती लहरों के बीच समाचारों की तह तक जाने की ललक अमित कुमार को इस क्षेत्र में खींच लाई। समकालीन राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति पर पैनी नजर रखने के साथ-साथ अमित को जटिल विषयों के गूढ़ विश्लेषण में गहरी रुचि है। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के रहने वाले अमित को मीडिया जगत में एक दशक का अनुभव है। वे पिछले 4 वर्षों से लाइव हिन्दुस्तान में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


अमित न केवल समाचारों के त्वरित प्रकाशन में माहिर हैं, बल्कि वे खबरों के पीछे छिपे 'क्यों' और 'कैसे' को विस्तार से समझाने वाले एक्सप्लेनर लिखने में भी विशेष रुचि रखते हैं। डिजिटल पत्रकारिता के नए आयामों, जैसे कि कीवर्ड रिसर्च, ट्रेंड एनालिसिस और एआई-असिस्टेड कंटेंट ऑप्टिमाइजेशन को वे बखूबी समझते हैं। उनकी पत्रकारिता की नींव 'फैक्ट-चेकिंग' और सत्यापन पर टिकी है। एक मल्टीमीडिया पत्रकार के तौर पर अमित का सफर देश के प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ रहा है। उन्होंने अमर उजाला, वन इंडिया, इंडिया टीवी और जी न्यूज जैसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है।


अमित ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से जनसंचार में मास्टर डिग्री हासिल की है। उन्होंने यूनिसेफ और ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों से हेल्थ जर्नलिज्म का सर्टिफिकेशन भी प्राप्त किया है। एआई-असिस्टेड कंटेंट ऑप्टिमाइजेशन और एडिटोरियल प्लानिंग में उनकी विशेषज्ञता उन्हें आज के आधुनिक न्यूज रूम के लिए एक अनिवार्य स्तंभ बनाती है। पेशेवर जीवन से इतर, अमित एक जुनूनी घुमक्कड़ हैं जिन्हें हार्डकोर ट्रेकिंग और फोटोग्राफी का शौक है, साथ ही वे ऐतिहासिक और वास्तविक जीवन पर आधारित सिनेमा देखने के भी शौकीन हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।