BJYM अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या की CM भूपेश को चेतावनी, कहा- बोरिया बिस्तर बांधकर घर छोड़ने की तैयारी कर लें
छत्तीसगढ़ में हल्ला बोल कार्यक्रम में शामिल होने रायपुर पहुंचे बेंगलुरू दक्षिण के युवा सांसद व भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने सीएम भूपेश बघेल को सीधी चुनौती दी।

छत्तीसगढ़ में हल्ला बोल कार्यक्रम में शामिल होने रायपुर पहुंचे बेंगलुरू दक्षिण के युवा सांसद व भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने सीएम भूपेश बघेल को सीधी चुनौती दी। उन्होंने कहा कि भूपेश जी आपके दिन पूरे हो गए हैं। आप बोरिया बिस्तर बांधकर घर छोड़ने की तैयारी करें। your time is up...। आपका समय समाप्त हो चुका है। आपकी सरकार को छत्तीसगढ़ में उखाड़ फेंकने का संकल्प हर एक युवा ले चुका है।
रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा करते हुए तेजस्वी सूर्या ने कहा कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार में हर प्रकार का माफिया राज चल रहा है। हर विभाग, हर मिनिस्ट्री में माफिया राज है। भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए छत्तीसगढ़ भाजपा आवाज बुलंद कर रही है। छत्तीसगढ़ का युवा अपने अधिकार पाने आंदोलन कर रही है। मैं खुद आंदोलन में शामिल होने रायपुर आया हूं। प्रदेशभर के लोग आंदोलन में शामिल होने रायपुर आए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में युवाओं को नौकरियां नहीं मिल रही है। सरकारी कर्मचारी परेशान हैं। वो आंदोलन कर रहे हैं और यह सरकार सोई हुई है।
छत्तीसगढ़ के युवाओं से सरकार ने किया छल
तेजस्वी सूर्या ने कहा कि छत्तीसगढ़ में बेरोजगारी बढ़ रही है। छत्तीसगढ़ के लाखों युवाओं से सरकार ने छल-कपट किया है। प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है। क्राइम रेट में इजाफा हुआ है। प्रदेश में महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों के खिलाफ अपराध में बढ़ोतरी हुई हैं। छत्तीसगढ़ के इतिहास में सबसे बड़ा आंदोलन भाजयुमो द्वारा किया गया। उन्होंने भूपेश बघेल सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि कांग्रेस का छत्तीसगढ़ से बोरिया बिस्तर बांधने का समय आ गया।
लेखक के बारे में
Sandeep Diwanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


