ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News छत्तीसगढ़भाजपा की छत्तीसगढ़ प्रभारी पुरंदेश्वरी बोली- हमारी पार्टी की पहचान विकास, कांग्रेस की उपलब्धि सिर्फ वादाखिलाफी

भाजपा की छत्तीसगढ़ प्रभारी पुरंदेश्वरी बोली- हमारी पार्टी की पहचान विकास, कांग्रेस की उपलब्धि सिर्फ वादाखिलाफी

भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी डी पुरंदेश्वरी व सह प्रभारी नितिन नबीन ने भिलाई के एक होटल में भाजपा के बड़े नेताओं के साथ निकाय चुनाव को लेकर मंथन किया। उन्होंने पदाधिकारियों से...

भाजपा की छत्तीसगढ़ प्रभारी पुरंदेश्वरी बोली- हमारी पार्टी की पहचान विकास, कांग्रेस की उपलब्धि सिर्फ वादाखिलाफी
लाइव हिन्दुस्तान ,रायपुर Wed, 08 Dec 2021 10:34 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी डी पुरंदेश्वरी व सह प्रभारी नितिन नबीन ने भिलाई के एक होटल में भाजपा के बड़े नेताओं के साथ निकाय चुनाव को लेकर मंथन किया। उन्होंने पदाधिकारियों से चुनाव में कांग्रेस की वादाखिलाफी व भाजपा के विकास को मुद्दा बनाने की बात कही। पुरंदेश्वरी ने भाजपा के नेताओं से निकाय चुनाव की तैयारी और रणनीति को लेकर सवाल पूछे। पुरंदेश्वरी ने कहा कि केंद्र सरकार की उपलब्धियों और प्रदेश सरकार की विफलताओं को लेकर जनता के बीच जाए। तीन साल के कार्यकाल में कांग्रेस सरकार ने सिर्फ छल किया है। कांग्रेस की उपलब्धि सिर्फ वादाखिलाफी है, जिससे जनता में आक्रोश है।  

भाजपा के पदाधिकारियों ने प्रदेश प्रभारी को बताया कि भिलाई, रिसाली, भिलाई-चरोदा व जामुल निकाय में कोई बड़ा काम नहीं हुआ है। जितने भी बड़े काम दिखते हैं वह भाजपा सरकार की देन है। मुख्यमंत्री खुद दुर्ग जिले के निवासी हैं, बावजूद कोई उपलब्धि नहीं है। बैठक में भिलाई, भिलाई-चरोदा, रिसाली निगम, जामुल नगर पालिका, खैरागढ़ नपा व मारो नपं के चुनावी प्रचार प्रसार की रणनीति पर चर्चा की गई। बैठक में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, विधायक बृजमोहन अग्रवाल, पूर्व मंत्री प्रेमप्रकाश पांडेय, विधायक विद्यारतन भसीन, राकेश पांडेय, शिवरतन शर्मा सहित कई बड़े नेता मौजूद रहे।

कांग्रेस में है गांधी परिवार के तलवे चाटने की संस्कृति: चौधरी 
आईएएस अधिकारी से भाजपा नेता बने ओपी चौधरी ने मंत्री अमरजीत भगत के बयान पर किया पलटवार किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में परिवारवाद, चापलूसीवाद और गांधी परिवार के तलवे चाटने की संस्कृति है। भाजपा में पूरा संगठन 365 दिन सक्रिय रहता है। भाजपा कुर्सी मात्र के लोभ से संचालित होने वाली राजनीतिक पार्टी नहीं है। भाजपा राष्ट्र निर्माण को समर्पित करने वाली पार्टी है। बता दें कि संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत का एक बयान आया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि भाजपा को विपक्ष की भूमिका में दिखना होगा। ऐसा नहीं हुआ तो उन्हें पार्टी हाईकमान से हंटर पड़ेगा। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें